ये रिश्ता क्या कहलाता है स्पॉइलर (सौ. सोशल मीडिया)
मनोरंजन

YRKKH Spoiler: घर से भागकर मुंबई पहुंचे मायरा और कबीर, अरमान की टेंशन में हुई हालत खराब

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai में कबीर और मायरा घरवालों से दूर मुंबई पहुंच जाएंगे। दोनों नई जिंदगी शुरू करने का फैसला करेंगे, वहीं मायरा की जुदाई में अरमान की हालत बिगड़ती नजर आएगी।

अपूर्वा नायक

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler: स्टार प्लस के टीवी सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में कबीर और मायरा की कहानी एक अनोखा मोड़ लेने वाली है। कबीर और मायरा अपने घरवालों से छुपते-छुपाते घर छोड़कर भाग जाते हैं।

ये रिश्ता क्या कहलाता है में अपने घरवालों को छोड़कर कबीर और मायरा अपनी कहानी की नई शुरुआत करते हुए नजर आ रहे हैं। मायरा के इस धोखे से अरमान पूरी तरह टूट गया है। साथ ही पोद्दार परिवार के सदस्यों का भी बुरा हाल है।

मुंबई पहुंचे मायरा-कबीर

ये रिश्ता क्या कहलाता है के अपकमिंग एपिसोड में कबीर और मायरा मुंबई पहुंच जाएंगे। जहां पहुंचकर मायरा और कबीर मुंबई की हवा लगते ही दोनों को अजीब फील होता है। दूसरी ओर कबीर मायरा की टेंशन में परेशान है।

कबीर मायरा के स्पेशल मोमेंट

प्रोड्यूसर राजन शाही के इस सीरियल में कबीर-मायरा का पहला मुंबई एक्सरपीरियंस भी यादगार रहता है। मुंबई पहुंचकर मायरा और कबीर अपनी नई दुनिया बसाने का फैसला लेते है। जहां पहुंचकर मायरा और कबीर भी खास लम्हों को बिताते हैं।

बेहोशी में भी अरमान को सता रही मायरा की याद

ये रिश्ता क्या कहलाता है में मायरा के घर से भागने के बाद से ही लगातार अरमान की तबीयत खराब हो जाती है। अरमान बेहोशी की भी हालत में मायरा को ही याद किए जा रहा है। वहीं दूसरी ओर नाजों से पली मायरा को मुंबई पहुंचकर जिंदगी का पहला सबक मिलेगा।

क्या प्यार के लिए करियर दांव पर लगाएगी मायरा?

कबीर के साथ घर से भागने के बाद मायरा के सामने अपने भविष्य और करियर को लेकर भी कई सवाल खड़े हो सकते हैं। फैंस यह जानने के लिए उत्सुक हैं कि क्या मायरा प्यार के चलते अपने करियर से समझौता करेगी?

वहीं सबसे बड़ा सवाल यह भी है कि क्या कबीर और मायरा का रिश्ता शादी तक पहुंचेगा या फिर मुंबई में शुरू हुई उनकी नई जिंदगी जल्द ही किसी मुश्किल मोड़ पर खत्म हो जाएगी? इसका जवाब आने वाले एपिसोड में मिलेगा।

CEC ज्ञानेश कुमार के निलंबन की मांग को लेकर याचिकाकर्ता को झटका, कोर्ट ने अंतरिम आदेश देने से किया मना

Aadhaar Name Update Rules: UIDAI ने जारी की नई SOP, जानिए आधार कार्ड में नाम सुधारने के नए नियम

राष्ट्रपति भवन में स्विस राष्ट्रपति गाइ का भव्य स्वागत, भारत से रिश्तों पर कही बड़ी बात, देखें VIDEO

मान की ईमानदारी का उतरा मुखौटा, CBI जांच के आदेश पर मजीठिया का हमला, बोले- अब सबका हिसाब होगा

Delhi HC: जामिया हिंसा और दिल्ली दंगों से जुड़ी कई याचिकाएं खारिज, कपिल मिश्रा-प्रवेश वर्मा का भी था जिक्र