ये रिश्ता क्या कहलाता है  (सौ. सोशल मीडिया)
मनोरंजन

तान्या की दूसरी शादी की खबर सुन उड़े पोद्दार परिवार के होश, मायरा से गुम हुई कान्हाजी की मूर्ति

YRKKH Spoiler: ये रिश्ता क्या कहलाता है में जल्द ही बड़ा ट्विस्ट आने वाला है। तान्या दूसरी शादी का ऐलान करेगी, वहीं कान्हाजी की मूर्ति चोरी होने से अभिरा और अरमान की परेशानी बढ़ जाएगी।

अपूर्वा नायक

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler: स्टार प्लस के सबसे चर्चित शो ये रिश्ता क्या कहलाता है में फिर से एक बार पोद्दार परिवार और दमानी परिवार के बीच घमासान होने के पूरे-पूरे आसार नजर आ रहे है।

ये रिश्ता क्या कहलाता है के अपकमिंग एपिसोड में कान्हाजी की मूर्ति को लेकर एक बार फिर से अभिरा और अरमान की परेशानी बढ़ती हुई नजर आएगी। हालांकि कबीर की समझदारी और बहादुरी से कान्हाजी की मूर्ति दोबारा सही सलामत मायरा को मिल जाएगी।

तान्या करेगी दूसरी शादी

पोद्दार परिवार की खुशियों के बीच ही एक ऐसी शॉकिंग न्यूज सुनने मिलेगी जिसे सुनकर सभी घरवालों के होश उड़ जाएंगे। अरमान की बुआ की जिद पर तान्या परिवार वालों के साथ समय बिताने के लिए आ जाती है। जहां पहुंचकर वो सभी घरवालों को बताती है कि वो दूसरी शादी के सिलसिले में इंडिया वापस लौटी है। ये खबर सुनकर सभी घरवालों के पैरों तले जमीन फिसल जाती है।

क्या समर दमानी से शादी करेगी तान्या?

ये रिश्ता क्या कहलाता है के अपकमिंग एपिसोड में एक और जबरदस्त ड्रामा देखने के लिए मिल सकता है। आने वाले एपिसोड में तान्या और समर दमानी की दूसरी शादी का ट्रैक देखने मिल सकता है। तान्या के इस फैसले से कृष का दिल पूरी तरह से टूट जाएगा। तान्या को लेकर अभिरा को जब ये बात पता चलती है कि वो किसी दमानी से शादी कर रही है, तो अभिरा के होश उड़ जाते है।

मायरा पर भड़की अभिरा

कबीर मायरा को कान्हाजी की मूर्ति वापस देने के लिए बुलाता है, जहां वो उसे अपने हाथों से बना हलवा भी खिलाता हुआ नजर आएगा। हालांकि मायरा बिना बॉक्स के अंदर देखे कान्हाजी की मूर्ति लेकर घर पहुंच जाती है, जहां बॉक्स में से मूर्ति गायब देख अभिरा के साथ ही पूरे घरवालों की भी टेंशन बढ़ जाएगी।

कान्हाजी की मूर्ति हुई चोरी

अभिरा, अरमान और मायरा तीनों कान्हाजी की मूर्ति को ढूंढ़ते हुए उसी जगह पहुंचते है, जहां कबीर ने मायरा को मूर्ति दी थी। उसी दौरान कबीर जख्मी हालत में आकर मायरा को कान्हाजी की मूर्ति वापस लौटाता है और बताता है कि डिलीवरी बॉय ने मूर्ति चुरा ली थी। इसी समय मायरा और कबीर के बीच एक क्यूट मूवमेंट भी देखने के लिए मिलेगा।

PM मोदी का गुजरात और महाराष्ट्र दौरा, वडोदरा को देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात, मुंबई में GFF 2026 का उद्घाटन

Delhi Building Collapse: MCD के 5 अधिकारी सस्पेंड, डिप्टी कमिश्नर समेत इंजीनियरों पर गिरी गाज

Delhi Building Collapse Live: MCD कमिश्नर समेत 5 अधिकारी सस्पेंड; हादसे में 7 लोगों की मौत, रेस्क्यू जारी

नेताओं और PG मालिकों की सांठगांठ, सत्य निकेतन में रहने वालों का आरोप, 3 साल पहले हुए हादसे से नहीं लिया सबक

अमेरिका के साथ चांद पर चलेगा भारत, अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर का बड़ा बयान, बोले- NASA ने ISRO को भेजा न्योता