YRKKH Spoiler: अभिरा का हुआ रोड एक्सीडेंट, कबीर की मदद से रासलीला कॉम्पीटिशन का हिस्सा बना पोद्दार परिवार

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai है के अपकमिंग एपिसोड में जन्माष्टमी का जश्न देखने को मिलेगा।रासलीला कॉम्पीटिशन में पोद्दार और दमानी परिवार आमने-सामने होगे और मायरा-कबीर की दोस्ती से कहानी में ट्विस्ट आएगा।
YRKKH Spoiler
ये रिश्ता क्या कहलाता है (सौ. सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler: स्टार प्लस के सबसे चर्चित शो ये रिश्ता क्या कहलाता है में जल्द ही जन्माष्टमी की धूम मचते हुए देखने के लिए मिलेगी। शो के अपकमिंग एपिसोड्स में रासलीला कॉम्पीटिशन में पोद्दार परिवार और दमानी परिवार के बीच जमकर टशन देखने के लिए मिलेगा।

ये रिश्ता क्या कहलाता है के अपकमिंग एपिसोड में आपको दमानी परिवार और पोद्दार परिवार के बीच जन्माष्टमी कॉम्पीटिशन जीतने की होड़ का तड़का लगते हुए नजर आएगा। कॉम्पीटिशन को लेकर दोनों ही परिवार आपस में भिड़ते हुए नजर आएंगे।

अभिरा का हुआ एक्सीडेंट

ये रिश्ता क्या कहलाता है के आज के एपिसोड में देखने मिलेगा कि कैसे कबीर की साइकिल पर सवार होकर कॉम्पीटिशन के लिए पहुंचने की कोशिश करेगा। इसी दौरान उसकी धोती खुलने के चलते उसके कारण अभिरा की कार पेड़ से जा टकराएगी।

सड़क पर बेहोश होगी दादीसा

आज के एपिसोड में आपको देखने मिलेगा कि कैसे अभिरा की कार पेड़ से टकराने के बाद अचानक से दादीसा सड़क पर बेहोश हो जाएगी। लेकिन कबीर की मदद से दादीसा को डॉक्टर की हेल्प भी मिल जाएगी। जिसके चलते दादीसा ठीक हो जाएगी।

YRKKH Spoiler
हनुमान अंश की ग्लोबल रिलीज का हुआ ऐलान, भारत में 61 करोड़ कमाने के बाद अब विदेशों में मचाएगी धूम

रासलीला कॉम्पीटिशन में आमने-सामने आएं पोद्दार और दमानी

ये रिश्ता क्या कहलाता है के अपकमिंग एपिसोड में आज बड़ी मुश्किलों के बाद अभिरा साइकिल से कॉम्पीटिशन के लिए पहुंच जाएगी। जहां पहुंचकर अभिरा और अरमान कॉम्पीटिशन के लिए रजिस्टर कर लेंगे। कॉम्पीटिशन में पोद्दार परिवार की ओर से अरमान और अभिरा के साथ ही चाचा-चाची भी कॉम्पीटिशन का हिस्सा बनते हुए नजर आएगे।

मायरा बढ़ाएगी अभिरा की टेंशन

ये रिश्ता क्या कहलाता है सीरियल की आगे की कहानी मायरा और कबीर के इर्द-गिर्द घूमते हुए नजर आएगी। जिसमें मायरा में बदलाव देखकर अभिरा की टेंशन बढ़ती हुई नजर आएगी। अब ये देखना दिलचस्प होगा कि कैसे मायरा और कबीर की दोस्ती का असर पोद्दार और दमानी परिवार की दुश्मनी पर होगा।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com