Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler: स्टार प्लस के सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में जन्माष्टमी के मौके पर ड्रामे का ओवरडोज देखने के लिए मिलेगा। जहां अरमान फिर से एक बार एंग्री यंग मैन के मूड में नजर आएगा और अपनी ही बेटी की क्लास लगाएगा।
जन्माष्टमी की पूजा के दौरान आयोजित रासलीला कॉम्पीटिशन को नंदिनी और राघव दमानी जीत जाएगे। जिसके बाद उनके परिवार को जन्माष्टमी की महाआरती करने का सौभाग्य मिलता है। जिससे पहले ही अरमान के मूड की बैंड बजी पड़ती है।
रासलीला कॉम्पीटिशन के बाद नंदिनी दमानी मायरा की तारीफ करते हुए दिखायी देगी। इसके साथ ही वो मायरा को खूब लाड़ करती हुई भी दिखती है, हालांकि मायरा की नंदिनी दमानी की मदद करने की बात जैसे ही अरमान के कानों में पड़ती है, उसका पारा सांतवें आसमान पर पहुंच जाएगा।
ये रिश्ता क्या कहलाता है में मायरा की अपनी मां से तारीफ सुनने के बाद कबीर भी मायरा की तारीफ करता है। जिसके कारण मायरा के गाल शर्म से लाल हो जाएगे। वो तुरंत ही इस बात की खबर मुक्ति को देती है, मुक्ति से बात करते समय अभिरा मायरा की सारी बातें सुन लेती है, जिससे उसका मायरा के प्रति डर और टेंशन बढ़ जाएगी।
घर पहुंचते ही अरमान मायरा पर भड़क जाता है। वो सभी घर वालों को मायरा की नंदिनी दमानी की मदद करने की बात बताता है। अरमान को भड़कने के बाद मायरा का रो-रोकर बुरा हाल हो जाता है। वो अपनी मां अभिरा को पूरा सच बताती है, जिसके बाद वो मायरा को अरमान को मनाने की सलाह देगी।
मायरा की लाख कोशिशों के बाद भी अरमान का गुस्सा ठंडा नहीं होगा, जिसके बाद अभिरा उसे समझाने की कोशिश करती है। अभिरा की बातें सुनकर अरमान का गुस्सा थोड़ा कम तो हो जाएगा, लेकिन अब ये देखना दिलचस्प होगा कि दोनों बाप-बेटी का रिश्ता फिर से कैसे सुधरेगा। हालांकि अभी अभिरा के लिए असली चैलेंज तो तब शुरू होगा जब उसे मायरा और कबीर की दोस्ती के बारे में पता चलेगा। अभिरा इस बात पर कैसे रिएक्ट करेगी, ये देखने के लिए फैंस काफी एक्साइटेड है।