18 घंटे की शिफ्ट को लेकर चल रही बहस पर प्रीति जिंटा का खुलासा, बताया क्यों करती थीं इतना काम

Preity Zinta On Work Hours: इंडस्ट्री में शूटिंग के घंटों को लेकर जारी बहस के बीच एक्ट्रेस प्रीति जिंटा ने अपनी बात रखी है। बताया कि फिल्म 'वाइब' की शूटिंग के लिए उन्होंने रोजाना 18 घंटे काम किया।
Preity Zinta On Work Hours
प्रीति जिंटा(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Preity Zinta 18 Hours Shift: इन दिनों बॉलीवुड में कलाकारों के काम करने के घंटों और शिफ्ट टाइमिंग को लेकर काफी चर्चा देखने को मिल रही है। सेट पर लंबे समय तक रुकने और पर्सनल लाइफ के संतुलन को लेकर कई कलाकारों ने अपनी राय जाहिर की हैं। इस पूरे विवाद के केंद्र में कलाकारों की सहूलियत और काम के प्रति उनकी प्राथमिकताओं का विषय बना हुआ है। ऐसे माहौल में जब कोई बड़ा स्टार अपनी बात रखता है तो फैंस और फिल्म इंडस्ट्री का ध्यान उस तरफ जाना लाजिमी हो जाता है। इसी कड़ी में अब प्रीति जिंटा का बयान भी सामने आ चुका है।

बच्चों के पास जल्दी जाने की मजबूरी

मुंबई में अपनी आने वाली फिल्म 'वाइब' के ट्रेलर लॉन्च प्रोग्राम के दौरान प्रीति जिंटा ने अपने लंबे वर्किंग आवर्स पर खुलकर बात की। उन्होंने बताया कि फिल्म वाइब की शूटिंग के दौरान वे रोजाना 18 घंटे तक काम करती थीं। हालांकि उन्होंने यह साफ किया कि यह उनका अपना पर्सनल फैसला था। प्रीति जिंटा का कहना था कि वे भारत सीमित दिनों के लिए आई थीं और उनका लक्ष्य जल्द से जल्द शूटिंग खत्म कर अमरीका में अपने बच्चों के पास वापस लौटना था। इसीलिए उन्होंने ज्यादा समय सेट पर बिताकर काम जल्दी पूरा करने का रास्ता चुना।

एक्शन सीन्स की शूटिंग में झेलनी पड़ीं मुश्किलें

कुणाल खेमू के डायरेक्शन में बनी फिल्म 'वाइब' में प्रीति जिंटा एक्शन अवतार में नजर आने वाली हैं। अपने किरदार मैडम एच को बड़े पर्दे पर उतारने के लिए उन्हें काफी फिजिकल एक्टिविटा से गुजरना पड़ा। प्रीति जिंटा ने बताया कि एक्शन सीन शूट करना बेहद थकाऊ और मुश्किलों वाला अनुभव रहा। कई बार बारिश के बीच तो कभी तबीयत ठीक नहीं होने के बाद भी उन्होंने लगातार काम जारी रखा। इस दौरान उन्हें कई बार चोटें भी आईं लेकिन पूरी स्टंट टीम के सपोर्ट से वे अपने सभी सीन्स को सफलतापूर्वक पूरा करने में कामयाब रहीं।

Preity Zinta On Work Hours
‘टशन’ की शूटिंग में सुबह 4:30 बजे क्या हुआ? अक्षय कुमार ने सुनाया सैफ-करीना से जुड़ा मजेदार किस्सा...

हर इंसान की स्थिति और प्राथमिकता होती है अलग

फिल्म इडंस्ट्री में चल रही बहस पर अपनी बात रखते हुए प्रीति जिंटा ने कहा कि हर व्यक्ति के हालात अलग होते हैं और किसी एक नियम को सब पर नहीं थोपा जा सकता। उन्होंने कहा कि अपनी-अपनी सहूलियत के हिसाब से लोग फैसला लेते हैं। उन्होंने यह भी माना कि जब व्यक्ति थोड़े समय के लिए काम पर आता है तो उसकी प्राथमिकता तेजी से काम निपटाने की होती है। 18 सितंबर को रिलीज होने जा रही फिल्म वाइब दर्शकों के सामने उनके एक नए और दमदार किरदार को पेश करने के लिए पूरी तरह तैयार है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com