YRKKH Spoiler: रासलीला के फिनाले राउंड में पहुंचेंगे Abhimaan, कौन जीतेगा महाआरती करने का सुनहरा मौका

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai के अपकमिंग एपिसोड में जन्माष्टमी की जोरदार तैयारियां देखने के लिए मिलेगी। अरमान और अभिरा के साथ राघव नंदिनी भी इस कॉम्पीटिशन के फिनाले राउंड में भिड़ते हुए नजर आएंगे।
YRKKH Janmashtmi
ये रिश्ता क्या कहलाता है स्पॉइलर अलर्ट(सौ. सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

YRKKH Spoiler Alert: प्रोड्यूसर राजन शाही के सबसे चर्चित शो में से एक ये रिश्ता क्या कहलाता है में आज जन्माष्टमी की धूम देखने के लिए मिलेगी। जहां एक ओर दमानी परिवार ने जन्माष्टमी के मौके पर अपने घर पर रासलीला कॉम्पीटिशन का आयोजन किया है।

दरअसल रासलीला कॉम्पीटिशन को जीतने वाले कपल को जन्माष्टमी की महाआरती करने का सौभाग्य प्राप्त होगा। ऐसे में अब ये देखना दिलचस्प होगा कि महाआरती के बीच दमानी और पोद्दार परिवार की दुश्मनी क्या रंग लेकर आती है।

फिनाले राउंड में पहुंचे अभिरा-अरमान

ये रिश्ता क्या कहलाता है के अपकमिंग एपिसोड में आज देखने के लिए मिलेगा कि कैसे जबरदस्त परफॉर्मेंस की बदौलत अभिरा और अरमान रासलीला कॉम्पीटिशन के फिनाले एपिसोड में पहुंच जाएंगे। साथ ही दमानी परिवार की ओर से नंदिनी और राघव भी फिनाले राउंड में पहुंच जाएंगे।

अरमान के सामने आया दादीसा के बेहोश होने का सच

आज के एपिसोड में देखने के लिए मिलेगा कि कैसे अरमान को कुछ गड़बड़ होने की आशंका हो जाती है। उसके लगातार सवालों से परेशान होकर अभिरा अरमान को एक्सीडेंट वाले सच के बारे में बताती हुई नजर आएगी। सच सुनने के बाद अरमान कबीर को पर और भी ज्यादा गुस्सा हो जाएगा।

YRKKH Janmashtmi
YRKKH Spoiler: अभिरा का हुआ रोड एक्सीडेंट, कबीर की मदद से रासलीला कॉम्पीटिशन का हिस्सा बना पोद्दार परिवार

नंदिनी और अभिरा की आंखों में लगी मिर्ची

ये रिश्ता क्या कहलाता है का आज का एपिसोड काफी धमाकेदार होने वाला है। जहां गलती से अभिरा और नंदिनी की आंखों में गुलाल उड़कर चले जाता है। जिसके बाद दोनों परिवार वाले अभिरा और नंदिनी की हालात देखकर परेशान हो जाते है। वहीं दूसरी ओर मायरा गुलाबजल की बोटल पहले नंदिनी को दे देगी और नंदिनी की आंखें ठीक हो जाएगी।

राघव नंदिनी जीते कॉम्पीटिशन

गुलाबजल की बोटल नंदिनी के हाथों से गिरने के कारण अभिरा आंखों की जलन के साथ ही कॉम्पीटिशन में हिस्सा लेती है। आंखों में लगातार दर्द के बावजूद भी अभिरा और अरमान इस कॉम्पीटिशन को पूरा करने की कोशिश करते है, लेकिन चोट आने के कारण वो ऐसा नहीं कर पाते है। अंत में राघव और नंदिनी रासलीला कॉम्पीटिशन जीतते हुए नजर आएंगे। साथ ही जन्माष्टमी की महाआरती करने का सौभाग्य भी दमानी परिवार को हासिल हो जाएगा।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com