काजोल (फोटो-सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

बॉलीवुड के किस खान को मिली हैं प्रोफेशनलिज्म की ट्रॉफी, काजोल ने किया खुलासा

‘मां’ के प्रमोशन के दौरान काजोल ने कहा कि शाहरुख खान और आमिर खान प्रोफेशनलिज्म की मिसाल हैं, समय, तैयारी और अनुशासन में बेजोड़। वहीं, उन्होंने सलमान खान की स्टार पावर को उनकी सबसे बड़ी ताकत बताया।

सोनाली झा

मुंबई: बॉलीवुड की दिग्गज अदाकारा काजोल इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘मां’ को लेकर सुर्खियों में हैं। फिल्म 27 जून को रिलीज होने जा रही है, जिसमें उनके साथ रोनित रॉय और इंद्रनील सेनगुप्ता भी नजर आएंगे। हाल ही में एक इंटरव्यू में काजोल ने इंडस्ट्री के तीनों बड़े खानों, यानी शाहरुख खान, आमिर खान और सलमान खान के साथ अपने काम करने के अनुभव को साझा किया।

एक यूट्यूब चैनल को दिए इंटरव्यू में काजोल ने कहा कि शाहरुख और आमिर बेहद प्रोफेशनल हैं। वे सिर्फ एक्टिंग ही नहीं, बल्कि समय, तैयारी और अनुशासन में भी बेजोड़ हैं। प्रोफेशनलिज्म की सारी ट्रॉफी वे जीत चुके हैं। वो सिर्फ इंडस्ट्री के लिए ही नहीं, हर लिहाज़ से प्रोफेशनल हैं। शाहरुख और आमिर दोनों के साथ काजोल ने कई ब्लॉकबस्टर फिल्मों में काम किया है, जैसे दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे, फना, बाजीगर, और माई नेम इज खान।

सलमान की स्टार पावर को बताया लगेसी

हालांकि काजोल ने सलमान खान को भी कमतर नहीं आंका। उन्होंने कहा कि सलमान बहुत प्रोफेशनल हैं, लेकिन उनकी सबसे बड़ी ताकत है उनकी स्टार पावर। वह सालों से 'सलमान खान' बने हुए हैं, जो अपने आप में एक बड़ी बात है। काजोल ने यह भी याद किया कि आमिर खान ने एक इंटरव्यू में कहा था कि सलमान उनसे बड़े स्टार हैं, क्योंकि उनकी हर फिल्म 100 करोड़ क्लब में शामिल होती है और उनका फैनबेस अपार है।

अक्षय कुमार भी सलमान की स्टार पावर से प्रभावित

काजोल ने यह भी कहा कि मुझे लगता है कि अक्षय कुमार भी इस बात से सहमत होंगे कि सलमान की स्टार पावर को कोई छू नहीं सकता। वो एक फिनॉमेनन हैं। काजोल की अपकमिंग फिल्म ‘मां’ एक इमोशनल ड्रामा है, जिसे अजय देवगन और ज्योति देशपांडे ने प्रोड्यूस किया है। यह फिल्म एक मां की जद्दोजहद और संघर्ष को दिखाती है, जिसमें काजोल का किरदार एक बार फिर दर्शकों को झकझोरने वाला है।

Firecracker Ban: पटाखों पर बैन के पक्ष में नहीं SC, विराट कोहली का जिक्र कर क्या कहा?

विधान परिषद चुनाव में केवल एक सीट पर कांग्रेस की विजय, जानें भाजपा के गढ़ में अभिजीत की जीत के 10 बड़े कारण

PM आवास के पास स्थित रेस कोर्स मस्जिद पर नहीं चलेगा बुलडोजर, हाई कोर्ट में केंद्र सरकार ने क्या कहा?

IRCTC मनी लॉन्ड्रिंग केस में लालू यादव को राहत, दिल्ली हाई कोर्ट ने ED को जारी किया नोटिस

पुलिस की लाठियों की चिंता मत करो, राहुल गांधी की जनता से अपील, कहा- 1 नवंबर को दिल्ली चलो मार्च में शामिल हो