सनी देओल (फोटो- सोशल मीडिया)  
मनोरंजन

जब पिता धर्मेंद्र ने जड़ा था सनी देओल को थप्पड़, चेहरे पर छप गए थे उंगलियों के निशान

Sunny Deol Birthday: सनी देओल के बचपन का एक किस्सा बेहद दिलचस्प है, जब उनके पिता धर्मेंद्र ने उन्हें थप्पड़ जड़ दिया था। दरअसल, सनी ने खेलते-खेलते खिलौने की बंदूक से पड़ोसी की खिड़कियां तोड़ दी थीं।

सोनाली झा

Sunny Deol Birthday Special Story: बॉलीवुड के एक्शन स्टार सनी देओल आज अपना 68वां जन्मदिन मना रहे हैं। सनी देओल का नाम उन कलाकारों में शुमार है जिन्होंने अपनी दमदार एक्टिंग, जोशीले डायलॉग्स और बेहतरीन एक्शन से दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई है। ‘गदर’ से लेकर ‘दामिनी’ तक, सनी देओल के हर किरदार ने ऑडियंस को मंत्रमुग्ध किया है। लेकिन आज उनके जन्मदिन के मौके पर हम आपको उनका एक ऐसा किस्सा बताते हैं जो बेहद दिलचस्प और इमोशनल है, जब सनी देओल को उनके पिता धर्मेंद्र से जोरदार थप्पड़ पड़ा था।

यह किस्सा खुद सनी और धर्मेंद्र ने एक इंटरव्यू में शेयर किया था। दरअसल, यह घटना तब की है जब सनी देओल बहुत छोटे थे। धर्मेंद्र ने बताया कि उन्होंने अपने बेटे सनी के लिए एक खिलौने की बंदूक खरीदी थी। सनी को वह बंदूक इतनी पसंद आई कि वह उसे लेकर खेलते-खेलते पड़ोसी के घर की सभी खिड़कियां तोड़ बैठे। जब धर्मेंद्र को यह बात पता चली, तो उन्हें बहुत गुस्सा आ गया और उन्होंने गुस्से में सनी को थप्पड़ जड़ दिया।

धर्मेंद्र ने कही ये बात

धर्मेंद्र ने इस घटना को याद करते हुए कहा कि मैंने कभी अपने बच्चों पर हाथ नहीं उठाया, लेकिन उस दिन मैंने सनी को एक थप्पड़ मारा था। उसके चेहरे पर उंगलियों के निशान छप गए थे। बाद में मुझे बहुत अफसोस हुआ। जब मैं शूटिंग के लिए गया, तो बार-बार घर फोन कर पूछता रहा कि सनी अब ठीक है या नहीं। इस पर सनी देओल ने मुस्कुराते हुए कहा था कि पापा का वो थप्पड़ इतना जोरदार था कि उंगलियों के निशान सच में छप गए थे। लेकिन आज सोचता हूं, वो प्यार ही था। धर्मेंद्र और सनी देओल का रिश्ता हमेशा से बेहद मजबूत और प्यारा रहा है। दोनों एक-दूसरे के बेहद करीब हैं।

सनी देओल का करियर

सनी देओल ने न सिर्फ अपने पिता की परंपरा को आगे बढ़ाया, बल्कि बॉलीवुड में अपने नाम का झंडा भी बुलंद किया। सनी देओल ने अपने करियर में कई यादगार फिल्में दी हैं कि गदर, घायल, दामिनी, घातक, और बॉर्डर जैसी फिल्मों में उनके जोश और जज्बे को दर्शक आज भी याद करते हैं। हाल ही में गदर 2 की जबरदस्त सफलता के बाद सनी फिर से सुर्खियों में हैं। यह किस्सा इस बात का सबूत है कि धर्मेंद्र न केवल एक सख्त पिता थे बल्कि एक प्यार करने वाले इंसान भी, जिन्होंने अपने बच्चों को अनुशासन के साथ परवरिश दी।

Explainer: कब-कब विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री? 10 बयानों पर हुआ विरोध, कई बार मांगनी पड़ी माफी

Diwali Trains: मुंबई-नागपुर के बीच 12 और स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, 4 नवंबर से शुरू होगी बुकिंग; जानिए शेड्यूल

राहुल ने PM मोदी को दी खुली चुनौती: बोले- डरिए मत, मंच पर आमने-सामने बैठिए; राजनाथ-समेत 4 नेताओं से की अपील

SIR: ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से नाम गायब तो भी भर सकेंगे फॉर्म-6, चुनाव आयोग ने दी बड़ी राहत

दिवाली-छठ पर यूपी-बिहार वालों को ट्रेनों में मिल सकता है कन्फर्म टिकट, रेलवे चला रहा करीब 2,000 स्पेशल ट्रेनें