वॉर-2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

ऋतिक रोशन की 'वॉर 2' ने रजनीकांत की 'कूली' को दी कड़ी टक्कर, बॉक्स ऑफिस पर छापे जमकर नोट

War 2 Movie: ऋतिक रोशन-जूनियर एनटीआर और कियारा आडवाणी की फिल्म वॉर 2 हाल ही में रिलीज हुई है और जन्माष्टमी के खास मौके पर फिल्म की कमाई में जबरदस्त इजाफा देखने को मिला। ऐसे में चलिए जानते हैं कलेक्शन।

स्नेहा मौर्या

War 2 Box Office Collection: बॉलीवुड और साउथ सिनेमा की इस साल की सबसे बड़ी टक्कर 14 अगस्त को थिएटर में देखने को मिली। एक तरफ जहां सुपरस्टार रजनीकांत आमिर खान और नागार्जुन जैसे दिग्गजों के साथ अपनी फिल्म ‘कूली’ लेकर आए, तो वहीं यशराज फिल्म्स की ब्लॉकबस्टर फ्रेंचाइजी की अगली किस्त ‘वॉर 2’ भी उसी दिन रिलीज हुई। दर्शकों के बीच इस क्लैश को लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिला और दोनों फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर धांसू शुरुआत की।

दरअसल, अयान मुखर्जी के निर्देशन में बनी ‘वॉर 2’ ने पहले ही दिन शानदार 52 करोड़ रुपये की ओपनिंग की। 15 अगस्त यानी स्वतंत्रता दिवस की छुट्टी और उसके बाद जन्माष्टमी का भी फायदा फिल्म को मिला। दूसरे दिन यानी शुक्रवार को फिल्म ने करीब 57 करोड़ रुपये की कमाई की। वहीं, शनिवार को शुरुआती रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म ने लगभग 24.02 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया।

ऋतिक रोशन की फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

इस तरह ‘वॉर 2’ ने सिर्फ तीन दिनों में घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 133.37 करोड़ रुपये का बिजनेस कर लिया है। फिल्म को हिंदी, तमिल और तेलुगु भाषाओं में रिलीज किया गया। जिसमें फिल्म ने हिंदी वर्जन में 73.5 करोड़, तेलुगु वर्जन 35.25 करोड़, तमिल वर्जन 60 लाख रुपये का शानदार कलेक्शन कर लिया।

सिर्फ इतना ही नहीं, ओवरसीज मार्केट में भी फिल्म का दबदबा देखने को मिला है। सिर्फ तीन दिनों में फिल्म ने विदेशों से लगभग 34.5 करोड़ रुपये की कमाई की और वर्ल्डवाइड कलेक्शन 165 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है।

वहीं, थलाइवा रजनीकांत की फिल्म ‘कूली’ भी बॉक्स ऑफिस पर कमाई के मामले में पीछे नहीं है। साउथ के मार्केट्स में ‘कूली’ का जलवा साफ दिखाई दे रहा है और फिल्म वॉर 2 को कांटे की टक्कर दे रही है। हिंदी बेल्ट में जहां ‘वॉर 2’ का दबदबा कायम है, वहीं तेलुगु और तमिल बाजारों में ‘कूली’ भी मजबूती से टिके हुए है।

‘वॉर 2’ के स्टारकास्ट

‘वॉर 2’ में ऋतिक रोशन, जूनियर एनटीआर और कियारा आडवाणी की तिकड़ी दर्शकों को खूब पसंद आ रही है। स्पाई-थ्रिलर जॉनर वाली इस फिल्म को लेकर फैंस पहले से ही उत्साहित थे और रिलीज के बाद भी इसका क्रेज थमने का नाम नहीं ले रहा। दूसरी तरफ, रजनीकांत की ‘कूली’ में उनकी दमदार स्क्रीन प्रेजेंस और स्टार पावर फिल्म की सबसे बड़ी यूएसपी है।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 6 राज्यों में नियुक्त किए राज्यपाल, जानें किसे कहां मिली जिम्मेदारी

चलती कार डिवाइडर से टकराई, धू-धू कर लगी जलने; आग में झुलसने से 4 लोगों की दर्दनाक मौत

Identify Fake News: सोशल मीडिया पर फर्जी खबरों की पहचान कैसे करें? जानें 10 आसान तरीके...

INDIA Bloc Protest: इंडिया गठबंधन का सुप्रीम कोर्ट मार्च, CEC के खिलाफ याचिका दायर; आज दिन भर क्या-क्या हुआ?

गाजियाबाद के शहीद नगर में बड़ा हादसा, भरभराकर गिरा मकान का लेंटर; कई लोग मलबे में दबे