द बंगाल फाइल्स (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

‘द बंगाल फाइल्स’ की तीसरे दिन निकली हवा, बॉक्स ऑफिस पर धीमा रहा कलेक्शन

The Bengal Files Collection: विवादों के बावजूद विवेक अग्निहोत्री की फिल्म द बंगाल फाइल्स सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। ऐसे में फिल्म के तीसरे दिन का कलेक्शन सामने आया है, तो चलिए जानते हैं...

स्नेहा मौर्या

The Bengal Files Day 3  Box Office Collection: विवेक अग्निहोत्री की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘द बंगाल फाइल्स’ हाल ही में सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म ने समाज में एक संवेदनशील मुद्दे को उठाया है, लेकिन दर्शकों पर उस तरह का प्रभाव नहीं डाल पाई, जैसा कि इसे होना चाहिए था। वर्तमान में यह फिल्म ‘द कॉन्ज्यूरिंग’ और ‘बागी 4’ जैसी बड़ी फिल्मों के बीच बॉक्स ऑफिस पर दर्शकों को आकर्षित करने के लिए संघर्ष कर रही है।

सैकनिल्क के आंकड़ों के अनुसार, फिल्म ने पहले दिन केवल 1.75 करोड़ रुपये की कमाई की। दूसरे दिन कलेक्शन बढ़कर 2.15 करोड़ रुपये पहुंच गया, जबकि तीसरे दिन वीकेंड के प्रभाव से थोड़ी तेजी देखने को मिली और कमाई 2.22 करोड़ रुपये तक पहुंच गई। इस तरह, फिल्म का कुल कलेक्शन पहले तीन दिनों में 6.12 करोड़ रुपये रहा।

‘द बंगाल फाइल्स’ की कमाई

इसकी तुलना विवेक अग्निहोत्री की पिछली फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ (2022) से करें तो पहले दिन की कमाई में बड़ा अंतर दिखाई देता है। कश्मीर फाइल्स ने पहले दिन 3.55 करोड़ रुपये की कमाई की थी। अब देखने वाली बात यह है कि क्या द बंगाल फाइल्स अपनी शुरुआत के बाद तेजी पकड़ पाती है या नहीं।

फिल्म के प्रदर्शन पर खासकर पश्चिम बंगाल में विवादों का असर देखा गया। विवेक अग्निहोत्री ने आरोप लगाया कि थिएटर मालिकों पर फिल्म न दिखाने का दबाव बनाया गया। इसके साथ ही, निर्माता पल्लवी जोशी ने राष्ट्रपति को खुला पत्र लिखकर फिल्म पर अनौपचारिक प्रतिबंध लगाए जाने का आरोप लगाया, जबकि सेंसर बोर्ड ने कोई औपचारिक आपत्ति दर्ज नहीं की थी।

फिल्म के स्टारकास्ट

फिल्म में कई जाने-माने कलाकारों ने महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाईं। इनमें मिथुन चक्रवर्ती, अनुपम खेर, पल्लवी जोशी, दर्शन कुमार, सिमरत कौर शामिल हैं। इसके अलावा सास्वता चटर्जी, नमाशी चक्रवर्ती, राजेश खेरा, पुनीत इस्सर, प्रियांशु चटर्जी, दिब्येंदु भट्टाचार्य, सौरव दास और मोहन कपूर भी अहम किरदार में नजर आए।

फिल्म को लेकर समीक्षकों और दर्शकों की प्रतिक्रियाएं मिलती-जुलती रही हैं। जहां कुछ ने कहानी और विषय को सराहा, वहीं अन्य ने इसे अपेक्षित असर नहीं डालने वाली बताया। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की धीमी शुरुआत और विवादों के कारण फिल्म के भविष्य को लेकर दर्शकों और फिल्म इंडस्ट्री में कयास लगाए जा रहे हैं।

भारत-पाक सीमा के पास बड़ी साजिश नाकाम, श्रीगंगानगर में ट्रेन को उड़ाने की थी कोशिश, जांच में जुटी पुलिस

Explainer: कब-कब विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री? 10 बयानों पर हुआ विरोध, कई बार मांगनी पड़ी माफी

Diwali Trains: मुंबई-नागपुर के बीच 12 और स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, 4 नवंबर से शुरू होगी बुकिंग; जानिए शेड्यूल

राहुल ने PM मोदी को दी खुली चुनौती: बोले- डरिए मत, मंच पर आमने-सामने बैठिए; राजनाथ-समेत 4 नेताओं से की अपील

SIR: ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से नाम गायब तो भी भर सकेंगे फॉर्म-6, चुनाव आयोग ने दी बड़ी राहत