Vikrant Massey Fitness Secrets: देश की राजधानी नई दिल्ली में हेल्थ और पर्यावरण को लेकर एक बेहद खूबसूरत नजारा देखने को मिला। जिसने सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया। भागदौड़ भरी जिंदगी और बढ़ते प्रदूषण के बीच खुद को फिट रखना किसी चैलेंज से कम नहीं है। इसी चैलेंज का सामना करने के लिए देश के जाने-माने फिल्मी सितारों ने आम लोगों के साथ मिलकर एक अनोखी मुहिम की शुरुआत की है।
इस खास मुहिम पर अभिनेताओं ने न केवल अपनी फिटनेस के राज शेयर किया बल्कि यह भी बताया कि कैसे एक साइकिल का पहिया हमारे पूरे देश की सूरत बदल सकता है। जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित इस कार्यक्रम का मकसद देश की युवा पीढ़ी को एक नई और सकारात्मक दिशा दिखाना था, ताकि वे अपनी हेल्थ को लेकर गंभीरता से सोच सकें।
'फिट इंडिया संडे ऑन साइकिल' के आयोजन के दौरान मशहूर अभिनेत्री ऐश्वर्या राज ने युवाओं से बात करते हुए कहा कि 'अगर जीवन में कामयाबी हासिल करनी है, तो सबसे पहले अपने शरीर को निरोगी बनाना होगा। उनके मुताबिक एक तंदुरुस्त काया और मन में सकारात्मक विचार ही किसी भी इंसान की तरक्की का असली आधार होते हैं।
अभिनेत्री ऐश्वर्या राज ने देश के नौजवानों से भावुक अपील करते हुए कहा कि वे अपनी रोजमर्रा की जिंदगी में साइकिल को जरूर शामिल करें। उनका मानना है कि दो पहियों की यह सवारी केवल शारीरिक रूप से फिट रहने का जरिया नहीं है, बल्कि यह हमारे देश को स्वच्छ बनाने का भी एक बड़ा जरिया है। सस्टेनेबल लाइफस्टाइल अपनाकर ही हम आने वाली पीढ़ी को एक बेहतर और सांस लेने लायक माहौल दे सकते हैं।'
'फिट इंडिया संडे ऑन साइकिल' कार्यक्रम में मौजूद फेमस अभिनेता विक्रांत मैसी ने भी इस अभियान को आगे बढ़ाते हुए बेहद व्यावहारिक बातें शेयर कीं। विक्रांत ने कहा कि पर्यावरण को प्रदूषण से बचाना कोई बहुत मुश्किल काम नहीं है, बल्कि यह पूरी तरह से हमारे कॉमन सेंस पर निर्भर करता है।
विक्रांत मैसी के अनुसार अगर हम सब मिलकर सड़कों पर गाड़ियां निकालने के बजाय इस पारंपरिक सवारी का इस्तेमाल शुरू कर दें, तो जहरीली हवा की समस्या अपने आप खत्म हो जाएगी। प्रदूषण की इस गंभीर समस्या का सबसे सरल और सटीक समाधान हमारे अपने हाथों में ही छिपा हुआ है। इससे न सिर्फ हमारा वातावरण शुद्ध होगा बल्कि लोगों को जिम जाए बिना ही एक बेहतरीन वर्कआउट भी मिल जाएगा, जो उनके दिल और दिमाग दोनों को दुरुस्त रखेगा।'
यह भी पढ़ें: YRKKH Spoiler: बुआ सा ने अरमान को दिखाया नीचा, अभिरा का खौल उठेगा खून, टूटेगा सब्र का बांध
बता दें, जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में ‘फिट इंडिया संडे ऑन साइकिल’ का 77वां संस्करण आयोजित किया गया। केंद्रीय मंत्री मनसुख मंडाविया की मौजूदगी में हुए इस कार्यक्रम में ऐश्वर्या राज, विक्रांत मैसी, बॉक्सर नूपुर श्योराण और अभिनेत्री-मॉडल रागिनी द्विवेदी ने हिस्सा लिया।