विजय देवरकोंडा अस्पताल में भर्ती 
मनोरंजन

विजय देवरकोंडा अस्पताल में भर्ती, डेंगू से जूझ रहे एक्टर की तबीयत बिगड़ी

विजय देवरकोंडा डेंगू से पीड़ित है और अस्पताल में भर्ती है। रिपोर्ट्स के अनुसार, उनकी हालत फिलहाल स्थिर है और डॉक्टरों की निगरानी में है। फैंस सोशल मीडिया पर उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं।

सोनाली झा

मुंबई: साउथ के सुपरस्टार और लाखों दिलों की धड़कन विजय देवरकोंडा इन दिनों कठिन समय से गुजर रहे हैं। ताज़ा रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक्टर को डेंगू हो गया है और उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है। यह खबर जैसे ही सामने आई, सोशल मीडिया पर हलचल मच गई। उनके फैंस लगातार विजय के जल्द ठीक होने की दुआएं कर रहे हैं।

बताया जा रहा है कि अस्पताल में विजय के साथ उनके परिवार के सदस्य मौजूद हैं और हर संभव देखभाल की जा रही है। डॉक्टरों की टीम लगातार उनकी हालत पर नजर बनाए हुए है। हालांकि राहत की बात ये है कि उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है और उम्मीद है कि कुछ ही दिनों में वो रिकवर होकर अस्पताल से डिस्चार्ज हो जाएंगे।

विजय की अपकमिंग फिल्म

यह खबर ऐसे समय में आई है जब विजय अपनी अपकमिंग फिल्म ‘किंगडम’ को लेकर व्यस्त चल रहे थे। यह एक स्पाई एक्शन ड्रामा फिल्म है जिसे गौतम तिन्नानुरी ने डायरेक्ट किया है और इसकी रिलीज डेट 31 जुलाई 2025 तय की गई है। फैंस इस फिल्म को लेकर बेहद उत्साहित हैं क्योंकि विजय पिछले कुछ समय से किसी फिल्म में नज़र नहीं आए थे। उन्हें आखिरी बार जून 2024 में आई 'कल्कि 2898 एडी' में देखा गया था।

डॉन 3 में विलेन बन सकते हैं विजय

इसके अलावा ‘डॉन 3’ को लेकर भी विजय का नाम चर्चा में है। रिपोर्ट्स की मानें तो इस फिल्म में रणवीर सिंह और कृति सेनन के साथ विजय विलेन के रोल में नजर आ सकते हैं। पहले यह रोल विक्रांत मैसी को मिलने की चर्चा थी, लेकिन बाद में कहा गया कि विजय ने उन्हें रिप्लेस कर दिया है। हालांकि, इस बारे में अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

विजय देवरकोंडा का करियर

फिलहाल, फैंस और फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े लोग विजय की सेहत को लेकर चिंतित हैं और सोशल मीडिया पर गेट वेल सून विजय जैसे हैशटैग ट्रेंड कर रहे हैं। यह पल उनके लिए कठिन है लेकिन उनके चाहने वालों की दुआएं उनके साथ हैं। विजय देवरकोंडा ने 2011 में फिल्म नुव्विला से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की। 2016 में फिल्म पेली चोपुलु से उन्हें बड़ी सफलता मिली, जिसने उन्हें स्टारडम दिलाया।

Election Commission SIR Row: ECs में मतभेद का खुलासा, CEC ज्ञानेश कुमार की गिरफ्तारी की मांग, किसने क्या कहा?

Bank Strike: बैंक हड़ताल से पहले सरकार का बड़ा फैसला, 25 सितंबर को ही खाते में आएगी सैलरी-पेंशन

मुसलमानों को निशाना बनाकर दिया जा रहा राजनीतिक संदेश... सपा नेता अबू आजमी ने बोला हमला

संजय दत्त की बहन ने ज्वाइन की नीतीश कुमार की पार्टी, JDU ने SAD-SAS से गठबंधन कर पंजाब में बनाया नया मोर्चा

राष्ट्रीय टीम में एंट्री के सिर्फ 37 दिन बाद प्रमोशन; जानिए आशीष अग्रवाल को भाजपा ने क्यों सौंपी बड़ी कमान