- Hindi News »
- Entertainment »
- Bhumi Pednekar Learned To Shoot A Gun Became An Example Of Acting Glamour
बंदूक चलाना सीखा, वजन बढ़ाया, ग्लैमर से परे अभिनय की मिसाल बनीं भूमि पेडनेकर
दम लगा के हईशा से डेब्यू करने वाली भूमि पेडनेकर ने किरदार के लिए वजन बढ़ाया, सोनचिरैया में बंदूक चलाना सीखा और सांड की आंख में बुजुर्ग का रोल निभाकर वाहवाही लूटी। उन्होंने तीन फिल्मफेयर अवॉर्ड जीते।
- Written By: सोनाली झा

भूमि पेडनेकर (फोटो- सोशल मीडिया)
मुंबई: चकाचौंध से भरी बॉलीवुड इंडस्ट्री में कुछ कलाकार ऐसे होते हैं, जो अपने ग्लैमर से नहीं, बल्कि किरदार में जान डालने वाली मेहनत से दर्शकों के दिलों में जगह बनाते हैं। भूमि पेडनेकर उन्हीं में से एक हैं। अभिनय उनके लिए महज पेशा नहीं, बल्कि एक समर्पण है, ऐसी दुनिया, जिसमें वह पूरी तरह डूब जाती हैं। भूमि ने 2015 में ‘दम लगा के हईशा’ से अपनी शुरुआत की।
भूमि ने इस फिल्म में वजन बढ़ाकर एक आम लेकिन आत्मविश्वासी लड़की का किरदार निभाया। इसके लिए उन्होंने 12 किलो तक वजन बढ़ाया और दर्शकों को किरदार से जोड़ने में कोई कसर नहीं छोड़ी। इसके बाद उन्होंने ‘टॉयलेट: एक प्रेम कथा’, ‘शुभ मंगल सावधान’, ‘बाला’, और ‘सांड की आंख’ जैसी फिल्मों में अपनी विविधता से भरी अदाकारी से खुद को साबित किया।
सोनचिरैया की कहानी
2019 की फिल्म ‘सोनचिरैया’ के लिए उन्होंने दो महीने तक ग्रामीण जीवन जिया, बंदूक चलानी सीखी और मध्य भारत के लोकाचार को समझा। ‘सांड की आंख’ में उन्होंने 70 साल की एक शार्प शूटर का किरदार निभाया, जिसके लिए घंटों प्रोस्थेटिक मेकअप में रहना और बुजुर्गों जैसी बॉडी लैंग्वेज अपनाना उनके समर्पण का प्रतीक रहा। अपने इस किरदार के लिए उन्होंने चिलचिलाती गर्मी में प्रोस्थेटिक मेकअप को कई घंटों तक पहनकर रखा था और ईमानदारी से भूमिका निभाई थी।
सम्बंधित ख़बरें
Anupam Kher का मां दुलारी के लिए छलका प्यार, बोले- उनके त्याग और संघर्ष ने बनाया मुझे आज का इंसान
Remo Dsouza ने ‘राजा शिवाजी’ की जमकर की तारीफ, रितेश देशमुख-जेनेलिया के काम को बताया इंस्पायरिंग
Priyanka Chopra Net Worth: थलापति विजय की फिल्म से शुरू हुआ सफर, आज हैं करोड़ों की हैं मालकिन
पिता से कानूनी लड़ाई, पत्नी से तलाक, बेटे ने छोड़ा साथ, जानें Thalapathy Vijay की जिंदगी के 7 बड़े विवाद
भूमि पेडनेकर का शौक
भूमि पेडनेकर का जन्म 18 जुलाई 1989 को मुंबई में हुआ था। अभिनय का शौक उन्हें बचपन से था, लेकिन उन्होंने यशराज फिल्म्स में बतौर कास्टिंग असिस्टेंट शुरुआत की और वहीं से अभिनय का व्यावसायिक अनुभव हासिल किया। उनकी कला को दर्शकों और आलोचकों दोनों से सराहना मिली। भूमि को अपने अभिनय और सफल योगदान की वजह से कई पुरस्कारों से नवाजा गया है। उन्होंने तीन फिल्मफेयर पुरस्कार जीते हैं, जिनमें ‘बेस्ट डेब्यू एक्टर’ और फिल्मफेयर क्रिटिक्स अवार्ड शामिल हैं। उनकी फिल्मों को न सिर्फ दर्शकों ने पसंद किया, बल्कि आलोचकों ने भी उनकी अभिनय क्षमता की खूब तारीफ की।
ये भी पढ़ें- बॉलीवुड की पहली पसंद बनी HN रिलायंस हॉस्पिटल, इन सितारों के बच्चों ने लिया जन्म
पर्यावरण संरक्षण में सक्रिय है भूमि
भूमि पेडनेकर अभिनय के साथ-साथ भूमि पर्यावरण संरक्षण की भी सक्रिय कार्यकर्ता हैं और संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम के साथ मिलकर काम करती हैं। भूमि ने यह साबित कर दिया है कि एक एक्ट्रेस को सशक्त होने के लिए सिर्फ सुंदर दिखना नहीं, बल्कि किरदार को आत्मा से निभाना जरूरी है। वह सिर्फ परदे की नहीं, हकीकत की भी हीरो हैं।
ये भी पढ़ें- मेजर शैतान सिंह की बायोपिक में दिखेंगे फरहान, 120 बहादुर का टीजर कब होगा रिलीज
Bhumi pednekar learned to shoot a gun became an example of acting glamour
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 5 May 2026: विघ्नहर्ता गणेश की कृपा से इन 5 राशियों के कटेंगे कष्ट, जानें अपना भाग्य
May 05, 2026 | 12:29 AMक्या आप जानते हैं? बड़े मंगल पर शिवलिंग की पूजा से प्रसन्न होते हैं हनुमान जी, जानें क्या चढ़ाना है शुभ।
May 04, 2026 | 11:31 PMलोकतंत्र न कभी मरेगा, न हारेगा क्योंकि देश की जनता जीवित है, चुनाव परिणामों पर संजय राउत का बड़ा बयान
May 04, 2026 | 10:55 PMबंगाल में ढहा ममता का किला, तमिलनाडु में स्टालिन का पत्ता साफ; विपक्ष के लिए अब आगे की राह क्या?
May 04, 2026 | 10:55 PMApni Janm Tareekh: अपनी जन्म तारीख से खुद जानें करोड़पति बनने का सही समय, आजमाएं यह जादुई ट्रिक।
May 04, 2026 | 10:55 PMAdhik Maas: 17 मई से अधिकमास शुरू, भूलकर भी न करें ये काम, वरना भुगतना पड़ सकता है भारी नुकसान!
May 04, 2026 | 10:26 PMपायधुनी मौत मामला, बिरयानी और तरबूज को क्लीन चिट, अब मौत के पीछे मॉर्फिन का रहस्य
May 04, 2026 | 10:23 PMवीडियो गैलरी

बंगाल जीत के बाद भावुक हुए कैलाश विजयवर्गीय, बोले- मुझ पर बलात्कार, बच्चों की तस्करी जैसे गंभीर लगाए गए
May 04, 2026 | 04:59 PM
बंगाल में लाठीचार्ज, कहीं खून खराबा तो कहीं चले लात घूसे, काउंटिंग के दौरान BJP-TMC समर्थकों का हंगामा, VIDEO
May 04, 2026 | 03:50 PM
Assam Election 2026: ‘पंजे’ पर भारी पड़ रहा ‘कमल’, रूझानों में बीजेपी आगे, असम में फिर चला हिमंता का जादू
May 04, 2026 | 01:08 PM
West Bengal Elections: बंगाल में कमल खिलेगा! शुरुआती रुझानों में BJP की बढ़त पर क्या बोले राजनेता- VIDEO
May 04, 2026 | 12:01 PM
Assembly Elections Results: 5 राज्यों में मतदान जारी, कौन मारेगा बाजी? पक्ष-विपक्ष में छिड़ी जंग, देखें VIDEO
May 04, 2026 | 11:45 AM
पवन खेड़ा को मिली अग्रिम जमानत, सुप्रीम कोर्ट ने पलटा हाई कोर्ट का आदेश, जानें पूरा मामला
May 02, 2026 | 02:41 PM














