असरानी का निधन (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

नहीं रहे अंग्रजों के जमाने के जेलर, असरानी ने 84 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

Asrani Death News: दिवाली के मौके पर बॉलीवुड इंडस्ट्री से बेहद दुखद खबर सामने आई है, दिग्गज अभिनेता और मशहूर कॉमेडियन असरानी ने 84 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया। जिससे हर कोई स्तब्ध रह गया।

स्नेहा मौर्या

Asrani Passes Away: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता और मशहूर कॉमेडियन असरानी अब हमारे बीच नहीं रहे। दिवाली के दिन, यानी सोमवार 20 अक्टूबर की शाम करीब चार बजे उन्होंने आखिरी सांस ली। 84 वर्षीय असरानी पिछले कई दिनों से बीमार चल रहे थे और अस्पताल में भर्ती थे। डॉक्टरों की तमाम कोशिशों के बावजूद वह जिंदगी की जंग हार गए।

दरअसल, गोवर्धन असरानी, जिन्हें पूरी फिल्म इंडस्ट्री प्यार से “असरानी” कहती थी, ने अपने अभिनय से हिंदी सिनेमा में वो पहचान बनाई जो बहुत कम कलाकारों को नसीब होती है। कॉमेडी के साथ-साथ उन्होंने गंभीर किरदारों में भी बेहतरीन अभिनय किया। 70 और 80 के दशक में असरानी लगभग हर दूसरी फिल्म में नजर आते थे और अपनी कॉमिक टाइमिंग से दर्शकों को हंसा-हंसा कर लोटपोट कर देते थे।

इन फिल्मों से असरानी ने बनाई थी खास पहचान

बता दें, असरानी का करियर पांच दशकों से भी लंबा रहा। उन्होंने 350 से ज्यादा फिल्मों में काम किया, जिनमें ‘शोले’, ‘चुपके चुपके’, ‘अभिमान’, ‘अंदाज अपना अपना’, ‘हम’, ‘हेरा फेरी’ और ‘मालामाल वीकली’ जैसी सुपरहिट फिल्में शामिल हैं। ‘शोले’ में जेलर के किरदार में उनका डायलॉग “हम अंग्रेजों के जमाने के जेलर हैं” आज भी लोगों की जुबान पर है। बॉलीवुड के कई सितारों ने सोशल मीडिया पर असरानी के निधन पर गहरा दुख जताया है। अभिनेता अमिताभ बच्चन, धर्मेंद्र, परेश रावल और जॉनी लीवर ने उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए लिखा कि असरानी सिर्फ एक कलाकार नहीं, बल्कि अभिनय संस्थान थे।

कॉमेडी से अभिनेता ने बिखेरा था जलवा

इन सबके बीच अगर उनके बारे में बात करें, तो राजस्थान के जयपुर में जन्मे असरानी ने फिल्म इंडस्ट्री में कदम 1960 के दशक में रखा था। पुणे के फिल्म एंड टेलीविज़न इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (FTII) से पढ़ाई करने के बाद उन्होंने मुंबई में अभिनय करियर शुरू किया। शुरुआती दिनों में संघर्ष जरूर रहा, लेकिन धीरे-धीरे उनकी कॉमेडी का जादू छा गया।

फिल्मों के अलावा असरानी ने कई टीवी शोज में भी काम किया और दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। उम्र बढ़ने के बावजूद वे हमेशा एक्टिव रहे और अपने चिरपरिचित ह्यूमर से लोगों को मुस्कुराते रहे। लेकिन अब उनके निधन से पूरे बॉलीवुड में शोक की लहर दौड़ गई है। दिवाली जैसे त्योहार पर असरानी के जाने की खबर ने लाखों फैंस को झकझोर कर रख दिया।

सब्सिडी वाला गैस सिलेंडर चाहिए? 1 अक्टूबर से पहले पूरा करें यह जरूरी काम, वरना रिफिल में हो सकती है परेशानी

मिडिल ईस्ट में सैन्य टकराव के बीच अलर्ट, US ने अपने नागरिकों के लिए चेतावनी जारी की

DUSU चुनाव के बाद CJP का विपक्ष पर हमला, बोले- बंटे विपक्ष का फायदा उठा रही है ABVP

'सेमीकॉन 2026' में 10 अरब डॉलर के निवेश का अनुमान, कंपनियों में दिख रहा उत्साह; उभरते प्लेयर आ रहे सामने

पहली बार PDA रथ से निकलेंगे अखिलेश यादव, 24 सितंबर को रायबरेली में MLA राहुल लोधी के घर लेंगे चाय की चुस्की