- Hindi News »
- Travel »
- Best Adventure Activities In Jaipur Rajasthan
Adventure Activities in Jaipur: जयपुर का सफर बनाना चाहते हैं यादगार, इन एडवेंचर एक्टिविटी का उठाएं आनंद
राजस्थान भारत के सबसे खूबसूरत राज्यों में शामिल है जहां पर लोगों को इतिहास और संस्कृति का अनोखा संगम देखने को मिलता है। यहां का खूबसूरत शहर जयपुर को पिंक सिटी के नाम से भी जाना जाता है।
- Written By: प्रीति शर्मा

जयपुर का सफर बनाना चाहते हैं यादगार, इन एडवेंचर एक्टिविटी का उठाएं आनंद
Best Adventure Activities in Jaipur: राजस्थान भारत के सबसे खूबसूरत राज्यों में शामिल है जहां पर लोगों को इतिहास और संस्कृति का अनोखा संगम देखने को मिलता है। यहां का खूबसूरत शहर जयपुर को पिंक सिटी के नाम से भी जाना जाता है। जयपुर में पूरे साल पर्यटकों की भीड़ देखने को मिलती है। भारत की फेमस डेस्टिनेशन में जयपुर का नाम शामिल है। यहां की सड़कें, बाजार, बहुमंजिला इमारतें और उद्यान लोगों को सबसे ज्यादा आकर्षित करती है। लेकिन जयपुर में एडवेंचर एक्टिविटी की वजह से ज्यादातर लोग घूमने का प्लान करते हैं। कपल्स, दोस्तों और फैमिली के साथ आप भी जयपुर की कुछ मशहूर एडवेंचर एक्टिविटी का आनंद ले सकती हैं।
हाथी की सवारी
जयपुर में हाथी पर बैठकर सिटी पैलेस, हवा महल और जल महल की यात्रा करने का मजा लिया जा सकता है। यह सवारी करीब 4 घंटे की होती है। जहां हाथी पर बैठकर आप मजे से जयपुर के लोकप्रिय जगहों को देख सकते हैं। हाथी सफारी जयपुर में बहुत ही फेमस है। बता दें कि चार घंटे के लिए हाथी सफारी की फीस 2500 से 2700 रुपए है।
जॉर्बिंग एक्टिविटी
जयपुर में कुछ समय घूमने के बाद कुछ मजेदार चीजों का भी लुत्फ लिया जा सकता है। यहां पर आप ज़ोरबिंग एक्टिविटी का मजा ले सकते हैं। इसके बारे में ज्यादा लोग नहीं जानते हैं। यह काफी मनोरंजक गतिविधि है। इसके लिए ज़ोरबिंग का आनंद लेने के लिए आपको सिर्फ बस से अजमेर रोड स्थित द टिम्बर एडवेंचर में जाना होगा। जयपुर में ज़ोरबिंग का किराया 300 रुपए है।
सम्बंधित ख़बरें
राजस्थान के मंडावर में ससुराल में सो रहे दामाद की साडू ने की हत्या, चाकू से गोदकर उतारा मौत के घाट
राजस्थान के श्रीगंगानगर में अधिकारियों की दबंगई, 58 वर्षीय BJP विधायक को पीटा; जनसुवाई के दौरान हुआ हमला
दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा, चलती कार में आग लगने से 5 लोग जिंदा जले, देखें VIDEO
पायलट को ‘गलती’ का अहसास! गहलोत का BJP को करारा जवाब, बोले कि मानेसर वाली चूक से अब सतर्क हैं सचिन
टूर एंड ट्रेवल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए इस लिंक पर क्लिक करें!
जंगल सफारी
डेजर्ट लोमड़ियां, धारीदार लकड़बग्घा, तेंदुआ, चीतल और गोल्डन जैकल्स देखना चाहते हैं तो जयपुर के झालाना सफारी पार्क जा सकते हैं। यहां पर आपको डस्की ईगल, उल्लू, पित्त और कई तरह के पक्षी देखने को मिलेंगे। रात के समय इस जगह की खूबसूरती और ज्यादा बढ़ जाती है। अगर आपको वाइल्डलाइफ सफारी पसंद है तो इस जगह पर दोस्तों या परिवार के साथ घूमने का प्लान कर सकते हैं।
एटीवी बाइक राइडिंग
जयपुर में सिर्फ ऊंट, घोड़े और हाथी की सवारी के अलावा और भी कई रोमांचक गतिविधियां हैं। यहां पर आप एटीवी बाइक राइडिंग का मजा ले सकते हैं। इसके लिए लोग दूर दूर से आते हैं। नैला बाग से 4000 रुपए में एटीवी बाइक सवारी का आनंद लिया जा सकता है। अगर आपने पहले इसे ट्राई नहीं किया है तो एक बार जरूर ट्राई करें।
Best adventure activities in jaipur rajasthan
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
अमरावती चोरी मामला: न्यायाधीशों के घरों में चोरी पर HC सख्त, सुरक्षा ऑडिट में गड़बड़ी पर राज्य से मांगा जवाब
May 05, 2026 | 01:35 PMचुनाव में हार के बाद छलका CM स्टालिन का दर्द, जनता को लिखी भावुक चिट्ठी, बोले- उठाते रहेंगे आपकी आवाज
May 05, 2026 | 01:30 PMअकोला में रूह कंपा देने वाली वारदात: शक के चलते पिता ने 8 साल के बेटे को उतारा मौत के घाट, फिर खुद पर किया वार
May 05, 2026 | 01:24 PMसाढ़े 5 घंटा बना मौत का कारण, तरबूज से हुई मौत मामले में बड़ा खुलासा, वजह सुन रह जाएंगे दंग
May 05, 2026 | 01:22 PMPune BJP Celebration: पुणे में भाजपा का सादगीपूर्ण जश्न, चुनावी जीत पर भारत माता पूजन
May 05, 2026 | 01:05 PMतीन राज्यों में जीत पर नागपुर BJP में जश्न, ‘जय श्रीराम’ के नारों के साथ; ढोल-ताशों और आतिशबाजी से गूंजा शहर
May 05, 2026 | 01:04 PMमायावती का हाथी हुआ पस्त: बंगाल से तमिलनाडु तक बसपा का सूपड़ा साफ, क्या खत्म हो रहा है दलित राजनीति का दौर
May 05, 2026 | 01:04 PMवीडियो गैलरी

TMC के गुंडे अब पंचर बनाएंगे… बंगाल फतह के बाद सीएम योगी बड़ा बयान, देखें VIDEO
May 05, 2026 | 12:09 PM
ममता बनर्जी के ‘वोट टैंपरिंग’ वाले दावे पर AIMIM प्रवक्ता का बड़ा बयान, विपक्ष को दी आत्म-मंथन की सलाह
May 05, 2026 | 11:52 AM
बंगाल जीत के बाद भावुक हुए कैलाश विजयवर्गीय, बोले- मुझ पर बलात्कार, बच्चों की तस्करी जैसे गंभीर लगाए गए
May 04, 2026 | 04:59 PM
बंगाल में लाठीचार्ज, कहीं खून खराबा तो कहीं चले लात घूसे, काउंटिंग के दौरान BJP-TMC समर्थकों का हंगामा, VIDEO
May 04, 2026 | 03:50 PM
Assam Election 2026: ‘पंजे’ पर भारी पड़ रहा ‘कमल’, रूझानों में बीजेपी आगे, असम में फिर चला हिमंता का जादू
May 04, 2026 | 01:08 PM
West Bengal Elections: बंगाल में कमल खिलेगा! शुरुआती रुझानों में BJP की बढ़त पर क्या बोले राजनेता- VIDEO
May 04, 2026 | 12:01 PM














