-
रवि, 21 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Entertainment »
- Jolly Llb 3 Vs Kantara Chapter 1 Box Office Collection On Diwali
Diwali पर ‘जॉली एलएलबी 3’ और ‘कांतारा चैप्टर 1’ का क्लैश, जानें किस फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर रहा दबदबा
- Written By: स्नेहा मौर्या
Box Office Collection: दिवाली पर सिनेमाघरों में दो बड़ी फिल्में ‘जॉली एलएलबी 3’ और ‘कांतारा चैप्टर 1’ बॉक्स ऑफिस पर आमने-सामने हैं। ऐसे में आइए जानते हैं, त्योहार पर किस फिल्म का जादू चल रहा है...

जॉली एलएलबी 3 और कांतारा चैप्टर 1 (फोटो-सोर्स, सोशल मीडिया)
Diwali Box Office Collection: दिवाली के मौके पर बॉक्स ऑफिस पर दो बड़ी फिल्मों के बीच जबरदस्त मुकाबला देखने को मिल रहा है। जहां एक तरफ, अक्षय कुमार की ‘जॉली एलएलबी 3’ थिएटर में धमाल मचा रही है, तो दूसरी ओर ऋषभ शेट्टी की ‘कांतारा चैप्टर 1’ का भी दबदबा कायम है और दोनों फिल्में एक-दूसरे को जबरदस्त टक्कर दे रही हैं। साथ ही दर्शक दोनों को खूब पसंद कर रहे हैं।
ऐसे में अक्षय कुमार की ‘जॉली एलएलबी 3’ ने रिलीज के पहले हफ्ते में 74 करोड़ रुपये की शानदार ओपनिंग की थी। दूसरे हफ्ते में फिल्म ने 29 करोड़, तीसरे हफ्ते में 7.3 करोड़ और चौथे हफ्ते में 3.9 करोड़ रुपये कमाए। 29वें दिन फिल्म का कलेक्शन 25 लाख रुपये, 30वें दिन 40 लाख, और 31वें दिन बढ़कर 67 लाख रुपये तक पहुंच गया। दिवाली के दिन यानी 32वें दिन शाम 7:10 बजे तक सैक्निल्क रिपोर्ट के अनुसार फिल्म ने 25 लाख रुपये का बिजनेस किया, जिससे इसका कुल कलेक्शन 115.77 करोड़ रुपये हो गया है।
ऋषभ शेट्टी की फिल्म ने फिर पकड़ी रफ्तार
वहीं, ऋषभ शेट्टी की कन्नड़ फिल्म ‘कांतारा चैप्टर 1’ ने शुरुआत से ही बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा रखा है। फिल्म ने पहले हफ्ते में 337.4 करोड़ रुपये और दूसरे हफ्ते में 147.85 करोड़ रुपये की ऐतिहासिक कमाई की। हालांकि 16वें दिन इसकी रफ्तार थोड़ी धीमी पड़ी और फिल्म ने 8.5 करोड़ रुपये का बिजनेस किया। इसके बाद 17वें और 18वें दिन क्रमशः 12.9 करोड़ और 17 करोड़ रुपये की कमाई करते हुए फिल्म ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली।
सम्बंधित ख़बरें
‘वेलकम टू द जंगल’ की स्टार कास्ट ने बिखेरा जलवा, अक्षय कुमार और दिशा पाटनी की केमिस्ट्री ने लूटी महफिल
कॉकटेल 2 को बॉक्स ऑफिस पर मिली पेद्दी और अन्य फिल्मों से टक्कर, ओपनिंग डे पर कमाए करीब 8 करोड़ रुपये
Shahid Kapoor Film: रिलीज से पहले ही ‘कॉकटेल 2’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, एडवांस बुकिंग में की करोड़ों की कमाई
Main Vaapas Aaunga Collection: मैं वापस आऊंगा की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़, छठे दिन भी नहीं थमी कमाई की रफ्तार
दिवाली के दिन ‘कांतारा चैप्टर 1’ ने अब तक 8.75 करोड़ रुपये जुटा लिए हैं। इसी के साथ इसका कुल कलेक्शन 532.25 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। हालांकि यह आंकड़े शुरुआती हैं और फाइनल रिपोर्ट आने के बाद इनमें बदलाव संभव है।
ये भी पढ़ें- कोई बनीं पटाखा, तो कोई फुलझड़ी, दिवाली पर रकुल-रश्मिका समेत इन बॉलीवुड हसीनाओं ने लगाई आग
अब ‘थामा’ के कलेक्शन पर टिकी फैंस की निगाहें
अब सभी की निगाहें आयुष्मान खुराना, रश्मिका मंदाना और नवाजुद्दीन सिद्दीकी स्टारर फिल्म ‘थामा’ पर टिकी हैं, जो 21 अक्टूबर को रिलीज होने जा रही है। इसके आने से ‘जॉली एलएलबी 3’ और ‘कांतारा चैप्टर 1’ के शो और कलेक्शन दोनों पर असर पड़ सकता है। अब देखना दिलचस्प होगा कि दिवाली के बाद बॉक्स ऑफिस पर कौन-सी फिल्म अपनी पकड़ बनाए रखती है, अक्षय कुमार की ‘जॉली एलएलबी 3’ या ऋषभ शेट्टी की ‘कांतारा चैप्टर 1’।
Jolly llb 3 vs kantara chapter 1 box office collection on diwali
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Amazon Prime Day 2026 की तारीखें घोषित, 3 दिन तक मिलेगी भारी छूट, स्मार्टफोन-लैपटॉप खरीदने वालों का फायदा
Jun 21, 2026 | 04:10 AMसिर्फ 15,000 में पेट्रोल कार बनेगी Flex Fuel Vehicle, अब E85 और E100 पर दौड़ेगी आपकी पुरानी कार
Jun 21, 2026 | 02:54 AMAaj Ka Rashifal 21 June 2026: कर्क राशि वालों को मिलेगा पुरस्कार लाभ,जानें रविवार का भाग्यफल
Jun 21, 2026 | 12:15 AMIndia UK FTA: 15 जुलाई से लागू होगा भारत-ब्रिटेन मुक्त व्यापार समझौता, पीयूष गोयल ने किया बड़ा ऐलान
Jun 20, 2026 | 11:17 PMमोहन भागवत से लेकर राहुल गांधी और अंबानी-अडानी तक, सुप्रिया सुले की बेटी की शादी में उमड़ा दिग्गजों का सैलाब
Jun 20, 2026 | 11:08 PMYoga Day: आखिर 21 जून को ही क्यों मनाया जाता है योग दिवस? इसके पीछे का यह सच बहुत कम लोग जानते हैं!
Jun 20, 2026 | 11:04 PMकौन हैं परस्तू अहमदी, जिन्हें बिना हिजाब लाइव कॉन्सर्ट के बाद मिली 74 कोड़ों की सजा, लगा 2 साल का बैन
Jun 20, 2026 | 10:45 PMवीडियो गैलरी

कानपुर के मशहूर ‘बोतल बाबा’ पर लगा दुष्कर्म के प्रयास का संगीन आरोप, मचा हड़कंप, देखें VIDEO
Jun 20, 2026 | 10:25 PM
आसमान से जमीन पर आए सोने-चांदी के दाम! खरीदारी का सही मौका?, Video
Jun 20, 2026 | 08:18 PM
कई शहरों में पेट्रोल ने तोड़े रिकॉर्ड, डीजल का जानें हाल? नई रेट लिस्ट ने बढ़ाई लोगों की टेंशन!
Jun 20, 2026 | 08:05 PM
तेज प्रताप को सताया जान का डर, 8 खिलाड़ियों का लिया नाम! CM सम्राट चौधरी से सुरक्षा की करेंगे मांग- VIDEO
Jun 20, 2026 | 01:50 PM
डेटा खपत में नंबर-1 बना भारत, हर महीने 36 GB तक इंटरनेट उड़ा रहे हैं भारतीय; 5G नेटवर्क ने बदली तस्वीर-VIDEO
Jun 19, 2026 | 11:14 PM
क्या NEET पेपर लीक रोकने के लिए सरकार का फैसला सही था! हाईकोर्ट ने क्या कहा?
Jun 19, 2026 | 04:37 PM














