Varun Dhawan Kriti Sanon Obsession: भेड़िया फिल्म में साथ काम करने के बाद फिर से एक बार वरुण धवन और कृति सेनन साथ नजर आने वाले हैं। हालांकि ये कमाल ऑनस्क्रीन नहीं बल्कि ऑफस्क्रीन होने वाला है। दरअसल हॉलीवुड हॉरर फिल्म ऑब्सेशन के हिंदी वर्जन में दोनों अपनी आवाज देते हुए दिखायी देगें।
जियो हॉटस्टार पर हाल ही में शेयर किए प्रोमो में कृति सेनन का एक अनोखा अंदाज दिखायी दे रहा है। इस प्रोमो में वरुण धवन और कृति सेनन की केमेस्ट्री भी कमाल लग रही हैं। हालांकि इससे पहले भी दोनों बॉलीवुड फिल्म भेड़िया में साथ नजर आ चुके हैं।
करी बार्कर के डायरेक्शन में बनी हॉलीवुड हॉरर फिल्म के हिंदी वर्जन में कृति सेनन मेन लीड निक्की के किरदार को अपनी आवाज देंगी। ओरिजिनल फिल्म में निक्की के किरदार की भूमिका इंडे नवरेट ने निभाई है। वहीं दूसरी ओर ऑब्सशेन के मेन लीड बेयर के किरदार को वरुण धवन ने अपनी आवाज दी है। असल फिल्म में बेयर के किरदार की भूमिका माइकल जॉनस्टन ने निभायी है।
मीडिया इंटरव्यू में कृति सेनन ने फिल्म में अपने परफॉर्मेंस के बारे में कहा है कि मुझे फिल्म और ऑब्सेशन में मेरी परफॉर्मेंस बहुत पसंद आयी। यह बहुत ही दिलचस्प, अनोखी और ट्विस्टेड कहानी है। मैंने पहले कभी इतना एजी कैरेक्टर नहीं किया, जिससे यह एक्सपीरियंस और भी एक्साइटिंग और चैलेंजिंग हो गया।
कृति ने यह भी बताया कि किसी दूसरे कलाकार की परफॉर्मेंस के लिए डबिंग करना उनके लिए पहली बार था। उन्होंने कहा कि इस प्रोजेक्ट में आवाज देने का अनुभव काफी मजेदार रहा और वह दर्शकों के हिंदी में फिल्म देखने का इंतजार कर रही हैं।
ऑब्सेशन को लेकर वरुण धवन ने भी अपना एक्सपीरियंस शेयर किया है। उन्होंने कहा कि बेयर के किरदार को आवाज देते हुए उन्हें फिल्म को एक नए नजरिए से समझने का मौका मिला। आगे वरुण कहते है कि ऑब्सेशन के हिंदी वर्जन पर काम करने से मुझे कहानी को बिल्कुल अलग नजरिए से एक्सपीरियंस करने का मौका मिला। असल में, मुझे फिल्म और भी ज्यादा पसंद आई क्योंकि मैं इसे इतने करीब से देख सका।
ऑब्सेशन का हिंदी वर्जन 30 अक्टूबर को JioHotstar पर रिलीज होने वाला है। फिल्म के हिंदी रूपांतरण में वरुण धवन और कृति सेनन की आवाज सुनने को मिलेगी। अब दर्शकों को इंतजार है कि दोनों कलाकारों की आवाज इस हॉरर कहानी को हिंदी में कितना नया अनुभव देती है।