रावण की तारीफ करना पड़ा साईं पल्लवी को भारी, रामायण के वर्ल्ड प्रीमियर में एक्ट्रेस के बयान पर छिड़ी बहस

Sai Pallavi: रामायण के वर्ल्ड प्रीमियर में साई पल्लवी ने रावण के व्यक्तित्व को लेकर टिप्पणी की, जिसके बाद सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई। कुछ यूजर्स ने विरोध जताया, तो कई लोग अभिनेत्री के समर्थन में आए।
Sai Pallavi Ravana Statement Controversy
साईं पल्लवी (सौ. डिजाइन फोटो)
Published on: 
Updated on: 

Sai Pallavi Ravana Statement Controversy: नितेश तिवारी की मोस्ट अवेटेड फिल्म रामायण का लॉस एंजेलिस में प्रीमियर हो चुका है। जहां कुछ चुनिंदा कंटेंट क्रिएटर्स और यूट्यूबर्स ने इसको लेकर अपना रिव्यू दिया है।

27 अक्टूबक को रामायण फिल्म के ग्रैंड प्रीमियर के दौरान मां सीता का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस साईं पल्लवी के बयान पर नया विवाद शुरू हो गया है। साईं पल्लवी ने अपने बयान में रावण को लेकर कुछ ऐसी बात कही जिसने इंटरनेट पर बवाल मचा दिया है।

साईं पल्लवी ने की रावण की तारीफ

लॉस एंजेलिस में रामायण के ग्रैंड प्रीमियर के बाद मीडिया के बातचीत करते हुए साईं पल्लवी कहती है कि रावण पूरी तरह बुरा नहीं था। यह ज़रूरी है कि हम अपने अंदर के रावण को पहचानें और समय के साथ बदलाव करें।

इसके अलावा साईं पल्लवी ने फिल्म और भारतीय संस्कृति के बारे में बात की। उन्होंने कहा कि जो लोग भारतीय संस्कृति और महाकाव्यों को समझना चाहते हैं, उनके लिए फिल्म रामायण एक अच्छी शुरुआत हो सकती है। उनके अनुसार, जो कोई भारतीय संस्कृति और महाकाव्यों को समझना चाहते हैं, ये मूवी उनके लिए अच्छी शुरुआत हो सकती है. वो कहती हैं कि अगर रामायण को धर्मग्रंथ मानकर उसपर यकीन करते हैं, तो आत्मचिंतन करना जरूरी है।

Sai Pallavi Ravana Statement Controversy
Dabangg Bhojpuri Actress: अक्षरा सिंह से रानी चटर्जी तक, भोजपुरी इंडस्ट्री में अपने दम पर बनाई खास पहचान

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ बयान

साईं पल्लवी का ये बयान तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो गया हैं, जहां इंटरनेट दो धड़ों में बंट गया है। जहां कुछ यूजर्स ने साईं पल्लवी के बयान का समर्थन किया है, तो वहीं कई यूजर्स साईं पल्लवी की ट्रोलिंग में लगे हैं। जहां एक यूजर ने लिखा कि रावण बिल्कुल बुरा नहीं है, यह महत्वपूर्ण है कि हम अपने अंदर रावण को पहचानें और समय के साथ बदलाव करें। विवादास्पद टेक।

सपोर्ट में उतरे साईं पल्लवी के फैंस

एक यूजर ने लिखा कि एजेंडा चलाने वाले जोकरों ने साईं पल्लवी के वीडियो को ठीक उसी पॉइंट से क्लिप किया जो उनके नैरेटिव के लिए सही था, ताकि गुस्सा पैदा किया जा सके और रामायण पर एक और सस्ता शॉट मारा जा सके। लेकिन पूरा वीडियो सच सामने लाता है: वह अपने अंदर के रावण को खोजने और बदलने की हिम्मत रखने के बारे में बहुत खूबसूरती से बोलती है। जब पूरा कॉन्टेक्स्ट आपके नैरेटिव को खत्म कर देता है, तो प्रॉब्लम कभी वीडियो नहीं थी। यह आपका एजेंडा था। एक और हताश कोशिश। खुद को दी गई एक और शर्मिंदगी। लवली प्रभ जो लोग लाइमलाइट में आने के लिए 30-सेकंड का स्कूप डाउनलोड करके ऐसा कंटेंट पोस्ट करने में बिज़ी रहे हैं जो उन्हें काफी एंगेज करे; उन्हें लगता है कि वे एजुकेट कर रहे हैं, समझदार हैं और हकदार हैं। मेरा मतलब है, सीरियसली, आप खुद को आईने में कैसे देखते हैं?

Navbharat Live
navbharatlive.com