वरुण धवन (फोटो- सोशल मीडिया)  
मनोरंजन

डेविड धवन के बेटे होने के बावजूद आसान नहीं था रास्ता, Varun Dhawan ने मेहनत से हासिल की स्टारडम

Varun Dhawan Career: वरुण धवन ने अपने करियर में लगातार 11 हिट फिल्में देकर बड़ा रिकॉर्ड बनाया और शाहरुख खान की बराबरी की। असिस्टेंट डायरेक्टर से एक्टर बने वरुण ने मेहनत से पहचान बनाई।

सोनाली झा

Varun Dhawan Birthday Special Story: बॉलीवुड के चमकते सितारों में से एक वरुण धवन आज अपना 39वां जन्मदिन मना रहे हैं। वरुण धवन का जन्म 24 अप्रैल, 1987 को हुआ था। वरुण धवन ने अपने दम पर इंडस्ट्री में खास मुकाम हासिल किया है। फिल्मी बैकग्राउंड से आने के बावजूद उन्होंने अपनी मेहनत और टैलेंट से पहचान बनाई। उनके पिता डेविड धवन इंडस्ट्री के मशहूर निर्देशक हैं, लेकिन वरुण ने अपनी अलग पहचान बनाने के लिए संघर्ष किया।

वरुण ने अपने करियर की शुरुआत बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर की थी। उन्होंने माई नेम इज खान में करण जौहर के साथ काम किया। इसके बाद 2012 में स्टूडेंट ऑफ द ईयर से बतौर अभिनेता डेब्यू किया। इस फिल्म ने उन्हें रातों-रात स्टार बना दिया। वरुण धवन ने अपने करियर में लगातार 11 सफल फिल्में देकर एक बड़ा रिकॉर्ड बनाया। इस उपलब्धि ने उन्हें शाहरुख खान जैसे सुपरस्टार की बराबरी पर ला खड़ा किया।

कलंक के बाद टूटा हिट फिल्मों का सिलसिला

‘मैं तेरा हीरो’, ‘बदलापुर’, ‘जुड़वा 2’ और ‘सुई धागा’ जैसी फिल्मों में उनकी बहुमुखी प्रतिभा देखने को मिली। हालांकि, उनकी लगातार हिट फिल्मों का सिलसिला कलंक के साथ थम गया। इस फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद के मुताबिक सफलता नहीं मिली। इसके बावजूद वरुण ने अपने करियर में विविध किरदार निभाकर खुद को एक मजबूत अभिनेता साबित किया।

वरुण और नताशा की लव स्टोरी

वरुण धवन की लव स्टोरी भी किसी फिल्म से कम नहीं है। उनकी पत्नी नताशा दलाल के साथ उनकी दोस्ती छठी कक्षा से शुरू हुई थी। स्कूल के दिनों में वरुण का दिल नताशा पर आया, लेकिन जब उन्होंने अपने प्यार का इजहार किया तो नताशा ने चार बार उनके प्रस्ताव को ठुकरा दिया। बाद में, वरुण का जुनून रंग लाया और पांचवीं बार में नताशा ने हामी भर दी। लंबे समय तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद 24 जनवरी 2021 को वरुण और नताशा अलीबाग में एक निजी समारोह में शादी के बंधन में बंधे।

वरुण धवन की अपकमिंग फिल्म

वरुण धवन करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं और लग्जरी लाइफ जीते हैं। उनके पास कई महंगी कारें और मुंबई में आलीशान घर है। वर्कफ्रंट की बात करें तो वह जल्द ही ‘है जवानी तो इश्क होना है’, ‘नो एंट्री 2’ और ‘भेड़िया 2’ जैसी फिल्मों में नजर आने वाले हैं। वरुण धवन का सफर यह साबित करता है कि मेहनत, जुनून और लगातार कोशिश से कोई भी मुकाम हासिल किया जा सकता है।

धीरेंद्र शास्त्री के खिलाफ FIR दर्ज, पप्पू यादव की निकली भड़ास; कहा- माफ नहीं करेंगे

हेमंत का राहुल गांधी पर वार: बोले- खड़गे के बरामदे में ही पीएम बन सकते हैं राहुल, मॉक पार्लियामेंट पर कसा तंज!

How To File Online FIR: पुलिस स्टेशन गए बिना ऑनलाइन FIR कैसे दर्ज करें? जानें Step By Step पूरा प्रोसेस

प्रदर्शन के नाम पर कब्जा नहीं कर सकते...जंतर-मंतर प्रोटेस्ट पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, कहा- तय हो समय और जगह

PIB Fact Check: क्या सच में PM मोदी दे रहे सभी को 8,000 रुपए का दिवाली बोनस, जानें इसके पीछे का खेला