- Hindi News »
- Entertainment »
- Salman Khan David Dhawan Bond Praise News
David Dhawan Interview: हिट फिल्मों के बाद भी कायम है दोस्ती, डेविड धवन ने याद किए सलमान खान संग पुराने दिन
- Written By: सोनाली झा
David Dhawan ने सलमान खान की तारीफ करते हुए उन्हें शानदार अभिनेता के साथ-साथ एक भावुक और नेक इंसान बताया। डेविड धवन ने कहा कि दोनों का रिश्ता फिल्मों से आगे बढ़कर निजी जीवन तक जाता है।

डेविड धवन और सलमान खान (फोटो- सोशल मीडिया)
Salman Khan And David Dhawan Bond: बॉलीवुड के मशहूर निर्देशक डेविड धवन ने हाल ही में सुपरस्टार सलमान खान की जमकर तारीफ की है। दोनों ने 90 और 2000 के दशक में कई सुपरहिट फिल्में साथ दी हैं और उनकी जोड़ी इंडस्ट्री की सबसे सफल जोड़ियों में गिनी जाती है। डेविड धवन ने एक इंटरव्यू में कहा कि उनका और सलमान खान का रिश्ता सिर्फ प्रोफेशनल नहीं, बल्कि बहुत पर्सनल भी है।
डेविड धवन ने बताया कि दोनों ने साथ में 8-9 फिल्में की हैं और हर दौर में एक-दूसरे का साथ निभाया है। डेविड धवन ने कहा कि हमारा रिश्ता काफी पुराना और अनोखा है। सलमान सिर्फ एक बड़े स्टार ही नहीं, बल्कि बहुत ही दयालु और भावुक इंसान हैं। परिवार के लिए उनका लगाव साफ नजर आता है। डेविड धवन ने यह भी बताया कि सलमान खान ने हमेशा मुश्किल समय में उनका साथ दिया।
हिट फिल्मों की रही शानदार जोड़ी
डेविड धवन ने कहा कि सलमान अपने करीबियों के लिए हमेशा खड़े रहते हैं और यही बात उन्हें खास बनाती है। उन्होंने यह भी याद किया कि दोनों ने कई देशों में साथ शूटिंग की और सेट के बाहर भी सलमान का व्यवहार बेहद सरल और भावुक रहता है। इस जोड़ी ने जुड़वा, बीवी नंबर 1 और मुझसे शादी करोगी जैसी कई सुपरहिट फिल्में दी हैं। इन फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया और दर्शकों को खूब एंटरटेन किया।
सम्बंधित ख़बरें
एयरफोर्स पायलट बनने का सपना देखती थीं Disha Patani, किस्मत ने बना दी बॉलीवुड की ग्लैमरस स्टार
नई फिल्मों की रिलीज के बावजूद नहीं टूटा ‘Peddi’ का जादू, जानें ‘Hai Jawani To Ishq Hona Hai’ की कमाई
कंगना रनौत की Bharat Bhagya Vidhaata की धीमी ओपनिंग, पहले दिन 1 करोड़ का आंकड़ा भी नहीं छू सकी फिल्म
संजय कपूर की पहली पुण्यतिथि पर भावुक हुईं Karisma Kapoor, सोशल मीडिया पर लिखी दिल छू लेने वाली बात
अपकमिंग प्रोजेक्ट्स पर भी नजर
वर्क फ्रंट की बात करें तो सलमान खान इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘मातृभूमि’ की तैयारी में व्यस्त हैं, जिसमें उनके साथ चित्रांगदा सिंह नजर आएंगी। यह फिल्म देशभक्ति, साहस और बलिदान की कहानी पर आधारित होगी। वहीं डेविड धवन अपनी अगली फिल्म है जवानी तो इश्क होना है को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म में वरुण धवन, मृणाल ठाकुर और पूजा हेगड़े मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे।
बॉक्स ऑफिस पर होगी टक्कर
बताया जा रहा है कि है जवानी तो इश्क होना है 12 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म की टक्कर इम्तियाज अली की फिल्म ‘मैं वापस आऊंगा’ से होगी। कुल मिलाकर, डेविड धवन और सलमान खान की दोस्ती और प्रोफेशनल बॉन्ड आज भी उतना ही मजबूत है, जितना सालों पहले था।
Salman khan david dhawan bond praise news
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Pranit More Apology: ‘370 रुपये की बिरयानी’ विवाद पर छलका प्रणित मोरे का दर्द, बोले- मैं इस नफरत का हकदार हूं
Jun 13, 2026 | 02:20 PMभोपाल: NSUI कार्यकर्ता गिरफ्तार, धर्मेंद्र प्रधान को दिखाने वाले थे काले झंडे, उमंग सिंघार ने दी प्रतिक्रिया
Jun 13, 2026 | 02:20 PMSEBI Rules: शेयर बाजार में बड़ा बदलाव, सेबी ने की F&O और कैश मार्केट के नियम बदलने की तैयारी
Jun 13, 2026 | 02:13 PMCredit Card Scam: क्रेडिट कार्ड बिल पेमेंट के नाम पर ठगी का नया पैंतरा, जानें कैसे सुरक्षित रखें अपना पैसा
Jun 13, 2026 | 01:52 PMघर में घुसकर मारेंगे… CM योगी ने दी कड़ी चेतावनी; रक्षा नीति में पुरानी सरकार की खोली पोल- देखें VIDEO
Jun 13, 2026 | 01:51 PMनासिक गोदावरी में छोड़ा जा रहा ड्रेनेज का गंदा पानी, दोषी अधिकारियों पर केस दर्ज करने की मांग
Jun 13, 2026 | 01:49 PMबांग्लादेशी क्रिकेटर नईम हसन से पुलिस ने की मारपीट, गला पकड़कर गाड़ी में बैठाया, फिर डंडे से पीटा
Jun 13, 2026 | 01:46 PMवीडियो गैलरी

गाजियाबाद में ‘जिम-जिहाद’ पर प्रशासन सख्त, पहचान छुपाने वाले ट्रेनरों में हड़कंप; देखें VIDEO
Jun 13, 2026 | 01:37 PM
MP में UCC पर आया नया अपडेट, CM मोहन यादव ने बैठक में लिया बड़ा फैसला; देखें VIDEO
Jun 13, 2026 | 01:19 PM
कानपुर से दिल्ली जा रहे मोहन भागवत की ट्रेन पर हमला! फिरोजाबाद स्टेशन के पास की घटना, देखें VIDEO
Jun 12, 2026 | 11:11 PM
जापान के बाद नेपाल ने भारतीय आमों पर लगाई रोक, आखिर क्या है असली वजह- VIDEO
Jun 12, 2026 | 11:06 PM
मुस्लिमों की जबरन नसबंदी करो…बढ़ती आबादी पर नियाज़ खान का विवादितच बयान! देखें VIDEO
Jun 12, 2026 | 11:02 PM
काशी में फिर गरजा योगी का बुलडोजर, दालमंडी के व्यापारियों में मचा हड़कंप; एक साथ जमींदोज हुए कई मकान- VIDEO
Jun 11, 2026 | 09:17 PM














