करण जौहर की Udta Teer में दिखेगा नया ट्विस्ट, आयुष्मान खुराना-सारा अली खान की जोड़ी करेगी धमाल

Udta Teer Release: करण जौहर की फिल्म ‘उड़ता तीर’ में आयुष्मान खुराना और सारा अली खान पहली बार साथ नजर आएंगे। ‘उड़ता तीर’ एक स्पाई-कॉमेडी फिल्म है, जो 11 सितंबर 2026 को रिलीज होगी।
Ayushmann Khurrana And Sara Ali Khan Film Udta Teer
आयुष्मान खुराना और सारा अली खान (फोटो-सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Ayushmann Khurrana And Sara Ali Khan Film Udta Teer: बॉलीवुड के मशहूर फिल्ममेकर करण जौहर एक बार फिर अपनी प्रोडक्शन कंपनी धर्मा प्रोडक्शंस के जरिए नया प्रोजेक्ट लेकर आ रहे हैं। इस बार वह सिख्या एंटरटेनमेंट के साथ मिलकर ‘उड़ता तीर’ नाम की फिल्म बना रहे हैं। इससे पहले ये दोनों प्रोडक्शन हाउस ‘द लंचबॉक्स’ और ‘किल’ जैसी फिल्मों में साथ काम कर चुके हैं।

‘उड़ता तीर’ एक हाई-एनर्जी स्पाई कॉमेडी फिल्म है, जिसमें जासूसी की दुनिया को एक मजेदार और हल्के-फुल्के अंदाज में पेश किया जाएगा। फिल्म में आयुष्मान खुराना और सारा अली खान पहली बार साथ स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे। आयुष्मान अपनी खास कॉमिक टाइमिंग और यूनिक स्क्रिप्ट्स के लिए जाने जाते हैं, ऐसे में इस फिल्म से दर्शकों को एक फ्रेश एंटरटेनमेंट पैकेज मिलने की उम्मीद है।

कब रिलीज होगी फिल्म

फिल्म ‘उड़ता तीर’ को 11 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। मेकर्स ने इसे एक फैमिली एंटरटेनर के रूप में पेश करने की योजना बनाई है, जो हर वर्ग के दर्शकों को पसंद आ सकती है। इस फिल्म का निर्देशन आकाश ए कौशिक कर रहे हैं, जो इस प्रोजेक्ट के जरिए डायरेक्शन की दुनिया में कदम रख रहे हैं। आकाश ने फिल्म की कहानी भी खुद लिखी है। फिल्म को करण जौहर के साथ आदर पूनावाला, अपूर्वा मेहता, गुनीत मोंगा कपूर और अचिन जैन मिलकर प्रोड्यूस कर रहे हैं।

आयुष्मान और सारा के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स

वर्कफ्रंट की बात करें तो आयुष्मान खुराना आखिरी बार हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘थामा’ में नजर आए थे। इसके अलावा उनकी झोली में ‘पति पत्नी और वो दो’ और ‘ये प्रेम मोल लिया’ जैसी फिल्में भी शामिल हैं। वहीं सारा अली खान हाल ही में ‘मेट्रो इन दिनों’ में नजर आई थीं, जिसमें उन्होंने मल्टीस्टारर कास्ट के साथ काम किया था।

फैंस को क्यों है खास इंतजार

‘उड़ता तीर’ को लेकर खास उत्साह इसलिए भी है क्योंकि यह फिल्म स्पाई और कॉमेडी जैसे दो अलग-अलग जॉनर को एक साथ जोड़ती है। साथ ही, आयुष्मान और सारा की नई जोड़ी स्क्रीन पर नया एक्सपीरियंस देने के लिए तैयार है। अब देखना दिलचस्प होगा कि यह अनोखा कॉम्बिनेशन बॉक्स ऑफिस पर कितना धमाल मचाता है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com