अनुराग डोभाल (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)  
मनोरंजन

यूके07 राइडर अनुराग डोभाल की हालत नाजुक, मैनेजर ने दी हेल्थ अपडेट, फैंस से की दुआ करने की अपील

Anurag Dobhal Health Update: फेमस यूट्यूबर अनुराग डोभाल उर्फ यूके07 राइडर की हालत गंभीर बताई जा रही है। एक्सीडेंट के बाद उन्हें गंभीर निमोनिया हो गया है और फिलहाल वह डॉक्टरों की कड़ी निगरानी में हैं।

स्नेहा मौर्या

Anurag Dobhal Critical Conditions: फेमस यूट्यूबर और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर अनुराग डोभाल, जिन्हें फैंस यूके07 राइडर के नाम से जानते हैं, इन दिनों अस्पताल में जिंदगी की जंग लड़ रहे हैं। हाल ही में उनके मैनेजर ने सोशल मीडिया के जरिए उनकी हेल्थ को लेकर अहम अपडेट साझा किया है, जिसके बाद फैंस काफी चिंतित नजर आ रहे हैं।

मैनेजर के मुताबिक, शुरुआत में अनुराग की हालत स्थिर बताई जा रही थी, लेकिन बाद में अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। इंस्टाग्राम स्टोरी में दी गई जानकारी के अनुसार, एक्सीडेंट के दौरान उनके फेफड़ों को आंशिक नुकसान पहुंचा, जिसके चलते संक्रमण बढ़ गया और उन्हें गंभीर निमोनिया हो गया।

मैनेजर ने लिखा कि फिलहाल डॉक्टरों की टीम लगातार उनकी निगरानी कर रही है और इलाज जारी है। उन्होंने फैंस से अपील की है कि सभी अनुराग की जल्द स्वस्थ होने के लिए दुआ करें।

अनुराग डोभाल ने लाइव आकर उठाया था बड़ा कदम

कुछ दिनों पहले अनुराग डोभाल उस समय सुर्खियों में आ गए थे जब उन्होंने इंस्टाग्राम पर लाइव आकर एक भावनात्मक वीडियो साझा किया था। 7 मार्च को वह दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर कार चलाते हुए लाइव आए थे।

इस दौरान वह बेहद भावुक दिखाई दिए और उन्होंने अपनी यात्रा को “आखिरी सफर” बताया। लाइवस्ट्रीम में उन्होंने अकेलेपन और मानसिक दर्द को लेकर भी खुलकर बात की, जिसने उनके फैंस को काफी चिंतित कर दिया।

रिपोर्ट्स के अनुसार, लाइव के दौरान वह तेज गति से गाड़ी चला रहे थे और उनकी कार डिवाइडर से टकरा गई। इस दुर्घटना में उन्हें कई गंभीर चोटें आईं और कई जगह फ्रैक्चर भी हुआ।

हादसे के तुरंत बाद उन्हें मेरठ के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उनका इलाज शुरू किया। फिलहाल उनकी स्थिति को गंभीर बताया जा रहा है।

परिवार से जुड़े विवाद भी आए सामने

इस घटना से पहले अनुराग डोभाल ने सोशल मीडिया पर अपने निजी जीवन और पारिवारिक तनाव को लेकर भी खुलकर बात की थी। उन्होंने दावा किया था कि मानसिक दबाव की वजह से वह पहले भी दो बार आत्महत्या की कोशिश कर चुके हैं।

इसी बीच खबरें सामने आई थीं कि उनके पिता ने उन्हें अपनी संपत्ति से बेदखल कर दिया है। वहीं, उनकी पत्नी रितिका को लेकर भी तरह-तरह की चर्चाएं हुईं। हालांकि बाद में जानकारी सामने आई कि वह अनुराग के साथ ही हैं और इस मुश्किल समय में उनका साथ दे रही हैं। फिलहाल फैंस और चाहने वाले उनकी जल्द रिकवरी के लिए प्रार्थना कर रहे हैं।

DUSU Election 2026 LIVE: दिल्ली यूनिवर्सिटी में वोटिंग शुरू, 2.75 लाख छात्र चुन रहे नया छात्र संघ

रवनीत सिंह बिट्टू के काफिले पर अंडे-टमाटर से हमला, BJP यात्रा में हो रहे थे शामिल, AAP से जुड़े 3 लोग पकड़े

Passport Rules Changed: 15 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के लिए पासपोर्ट वैधता और फीस दोनों बदले, जाने नया नियम

खत्म हो रहा है PM मोदी का राजयोग? संजय राउत ने दिया ज्योतिष शास्त्र का हवाला, बोले- ग्रह छुट्टी पर नहीं जाते

IndiGo से सफर हुआ महंगा: गोद में बच्चे को बैठाने से ज्यादा सामान ले जाने तक, एयरलाइन ने बढ़ा दिए ये चार्जेस