ट्विंकल खन्ना और काजोल का नया टॉक शो ‘टू मच’ कब और कहां देखें 
मनोरंजन

ट्विंकल खन्ना और काजोल का नया टॉक शो ‘टू मच’ कब और कहां देखें, जानें पूरी डिटेल

Twinkle Khanna and Kajol: काजोल और ट्विंकल खन्ना अपना नया टॉक शो लेकर आ रही हैं, जो 25 सितंबर से अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगा। मेकर्स ने इंस्टाग्राम पर इसका पोस्टर शेयर करते हुए शो की घोषणा की।

सोनाली झा

Twinkle Khanna and Kajol new talk show: बॉलीवुड की दो पॉपुलर एक्ट्रेसेस काजोल और ट्विंकल खन्ना अब दर्शकों को अपने नए अंदाज में एंटरटेन करने के लिए तैयार हैं। दोनों एक साथ ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर टॉक शो लेकर आ रही हैं, जिसका नाम ‘टू मच विद काजोल और ट्विंकल’ है। इस शो की रिलीज डेट का फैंस को लंबे समय से इंतजार था और अब यह कंफर्म हो चुका है कि शो 25 सितंबर 2025 से स्ट्रीम होगा।

मेकर्स ने शो का नया पोस्टर इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए इसकी जानकारी दी। कैप्शन में लिखा गया कि चीजें थोड़ी ज्यादा होने वाली हैं। इस पोस्ट के सामने आते ही शो के लिए दर्शकों का एक्साइटमेंट और बढ़ गया है। शो में हर एपिसोड में बॉलीवुड और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से जुड़े बड़े सितारे नजर आएंगे। हालांकि गेस्ट्स की आधिकारिक लिस्ट अभी सामने नहीं आई है, लेकिन इंडस्ट्री में चर्चा है कि सलमान खान और आमिर खान शो के पहले एपिसोड में मेहमान बन सकते हैं।

काजोल और ट्विंकल का नया अंदाज

करण जौहर, अक्षय कुमार, अजय देवगन और जान्हवी कपूर भी इस शो का हिस्सा बन सकते हैं। हालांकि, अब तक किसी भी नाम की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। इस शो में काजोल और ट्विंकल अपने मेहमानों से बेबाक बातचीत करेंगी। दोनों ही अपने सेंस ऑफ ह्यूमर और स्ट्रॉन्ग पर्सनैलिटी के लिए जानी जाती हैं, ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि शो में फनी, इमोशनल और शॉकिंग खुलासे देखने को मिलेंगे।

वर्कफ्रंट पर दोनों का सफर

काजोल हाल ही में ओटीटी फिल्म ‘सरजमीं’ में नजर आई थीं, जिसमें उनके साथ इब्राहिम अली खान और पृथ्वीराज सुकुमारन मुख्य भूमिकाओं में थे। इसके अलावा उन्होंने हॉरर फिल्म ‘मां’ में भी दमदार एक्टिंग की थी। दूसरी ओर, ट्विंकल खन्ना ने फिल्मों से दूरी बना ली है और अब एक सक्सेसफुल लेखिका और कॉलमिस्ट के तौर पर काम करती हैं।

फैंस का उत्साह चरम पर

फैंस इस टॉक शो को लेकर काफी उत्साहित हैं। कई यूजर्स ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा कि यह शो बॉलीवुड का सबसे मजेदार और बेबाक टॉक शो साबित हो सकता है। अब देखना होगा कि 25 सितंबर को इसकी रिलीज के बाद दर्शकों की उम्मीदों पर यह कितना खरा उतरता है।

Explainer: कब-कब विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री? 10 बयानों पर हुआ विरोध, कई बार मांगनी पड़ी माफी

Diwali Trains: मुंबई-नागपुर के बीच 12 और स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, 4 नवंबर से शुरू होगी बुकिंग; जानिए शेड्यूल

राहुल ने PM मोदी को दी खुली चुनौती: बोले- डरिए मत, मंच पर आमने-सामने बैठिए; राजनाथ-समेत 4 नेताओं से की अपील

SIR: ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से नाम गायब तो भी भर सकेंगे फॉर्म-6, चुनाव आयोग ने दी बड़ी राहत

दिवाली-छठ पर यूपी-बिहार वालों को ट्रेनों में मिल सकता है कन्फर्म टिकट, रेलवे चला रहा करीब 2,000 स्पेशल ट्रेनें