टाइगर श्रॉफ (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
मनोरंजन

Tiger Shroff Dance: टाइगर श्रॉफ के डांस के बीच अचानक स्टेज पर आया कुत्ता, एक्टर का रिएक्शन देख फैंस हुए हैरान

Tiger Shroff Viral Video: 'ग्लोबल पीस ऑनर्स 2026' में टाइगर श्रॉफ 'देवा श्री गणेशा' पर डांस कर रहे थे, तभी मंच पर एक कुत्ता आ गया। अभिनेता ने बिना रुके अपनी परफॉर्मेंस जारी रखी।

सोनाली झा

Highlights

  • टाइगर श्रॉफ ने 21 नवंबर को मुंबई में आयोजित 'ग्लोबल पीस ऑनर्स 2026' में डांस परफॉर्मेंस दी।

  • अभिनेता फिल्म 'अग्निपथ' के गाने 'देवा श्री गणेशा' पर थिरक रहे थे।

  • इसी दौरान अचानक एक कुत्ता मंच पर आ गया और सीढ़ियों से नीचे उतर गया।

Tiger Shroff Dance Performance: बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ एक बार फिर सुर्खियों में हैं। शनिवार, 21 नवंबर को मुंबई में आयोजित 'ग्लोबल पीस ऑनर्स 2026' में उन्होंने शानदार डांस परफॉर्मेंस दी। हालांकि, इस दौरान मंच पर अचानक कुछ ऐसा हुआ, जिसने सभी का ध्यान खींच लिया। दरअसल, टाइगर जब स्टेज पर फिल्म 'अग्निपथ' के गाने 'देवा श्री गणेशा' पर डांस कर रहे थे, तभी एक कुत्ता मंच पर आ गया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में देखा जा सकता है कि टाइगर श्रॉफ पारंपरिक पोशाक पहनकर पूरे जोश के साथ डांस कर रहे हैं। तभी अचानक एक कुत्ता मंच पर पहुंच जाता है। वह कुछ देर वहां रहने के बाद आराम से सीढ़ियों से नीचे उतर जाता है। इस दौरान टाइगर ने अपना डांस नहीं रोका। उन्होंने कुत्ते की मौजूदगी पर ज्यादा ध्यान दिए बिना अपनी परफॉर्मेंस जारी रखी। अभिनेता का यह सहज अंदाज अब चर्चा में है।

गोलीबारी की घटना के बाद पहली सार्वजनिक परफॉर्मेंस

टाइगर श्रॉफ की इस कार्यक्रम में मौजूदगी इसलिए भी खास रही, क्योंकि 18 अक्टूबर को मुंबई में उनकी गाड़ी पर गोलीबारी हुई थी। जानकारी के मुताबिक, अभिनेता फुटबॉल ग्राउंड से अपने घर लौट रहे थे, तभी कुछ अज्ञात हमलावरों ने उनकी कार पर गोलियां चलाई थीं। इस घटना में टाइगर को मामूली चोटें आई थीं और उनकी कार का साइड मिरर भी क्षतिग्रस्त हो गया था। ऐसे में इस घटना के बाद 'ग्लोबल पीस ऑनर्स 2026' में उनकी सार्वजनिक मौजूदगी और मंच पर परफॉर्मेंस चर्चा का विषय बन गई।

क्या है ग्लोबल पीस ऑनर्स 2026

'ग्लोबल पीस ऑनर्स 2026' का आयोजन बैंकर और सामाजिक कार्यकर्ता अमृता फडणवीस के एनजीओ की ओर से किया गया। यह वार्षिक कार्यक्रम आतंकवाद के पीड़ितों और नायकों को श्रद्धांजलि देने के साथ-साथ शांति, साहस और मानवता के लिए काम करने वाले लोगों को सम्मानित करता है।

इस कार्यक्रम में बॉलीवुड, खेल और सार्वजनिक जीवन से जुड़ी कई हस्तियां शामिल हुईं। शाहरुख खान, अक्षय कुमार, रणवीर सिंह, विक्रांत मैसी और पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर भी इस आयोजन का हिस्सा बने। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य एकता और उन लोगों की यादों को संजोना था, जिन्होंने मुश्किल परिस्थितियों में साहस और मानवता की मिसाल पेश की।

राजस्थान से बिहार तक 6 दुर्घटनाएं, 27 की मौत; तेज रफ्तार और लापरवाही? आम जनता के साथ-साथ सरकार पर सवाल

Public Holiday: खुशखबरी! 24 नवंबर को स्कूल-कॉलेज-बैंक बंद, देखें राज्यों की लिस्ट

दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, टिल्लू ताजपुरिया गैंग का गुर्गा पवन उर्फ मक्खी दबोचा गया

ट्रेन में मिला 54 वर्षीय महिला का शव, सफाई के दौरान खुला वारदात का राज; CCTV से 31 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार

Bank Loan: मरने के बाद बैंक का कर्ज कौन भरेगा? पत्नी और माता-पिता या फिर बेटा-बेटी