सलमान खान संग काम करने वालों को गोली मारने की धमकी 
मनोरंजन

सलमान खान संग काम करने वालों को गोली मारने की धमकी, सोशल मीडिया पर ऑडियो वायरल

Kapil Sharma News: कनाडा में कपिल शर्मा के रेस्टोरेंट पर हुई दो फायरिंग के बाद अब एक धमकी भरा ऑडियो वायरल हुआ है, जिसमें कहा गया है कि जो भी सलमान खान के साथ काम करेगा, उसे गोली मार दी जाएगी।

सोनाली झा

Salman Khan News: कनाडा में कॉमेडियन कपिल शर्मा के रेस्टोरेंट पर हुई फायरिंग के बाद बॉलीवुड में सनसनी फैल गई है। अब एक धमकी भरा ऑडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दावा किया गया है कि जो भी अभिनेता, निर्देशक या निर्माता सलमान खान के साथ काम करेगा, उसकी हत्या कर दी जाएगी। धमकी में यह भी कहा गया है कि अब किसी को चेतावनी नहीं दी जाएगी, बल्कि सीधे गोली मार दी जाएगी। हालांकि इस ऑडियो की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन इसे पुलिस को सौंप दिया गया है और जांच जारी है।

मिली जानकारी के मुताबिक, यह ऑडियो लॉरेंस ग्रुप के गैंगस्टर हैरी बॉक्सर का बताया जा रहा है। ऑडियो में कहा गया है कि चाहे कलाकार बड़ा हो या छोटा, डायरेक्टर नया हो या अनुभवी, जो भी सलमान खान से जुड़ेगा, उसे खत्म कर दिया जाएगा। धमकी में यह भी कहा गया है कि मुंबई का माहौल इतना खराब कर देंगे कि किसी ने सोचा भी नहीं होगा।

कपिल शर्मा के रेस्टोरेंट पर दूसरी बार फायरिंग

यह मामला उस समय सामने आया जब कपिल शर्मा के कनाडा के सरे शहर में स्थित रेस्टोरेंट KAP’S कैफे पर दो बार गोलीबारी हुई। पहली घटना 9 जुलाई को हुई, जिसमें 9 से 12 राउंड फायरिंग की गई थी। इस हमले की जिम्मेदारी खालिस्तानी आतंकी और बब्बर खालसा इंटरनेशनल (BKI) के सदस्य हरजीत सिंह लाडी ने ली थी। उसने दावा किया कि यह हमला कपिल शर्मा की कॉमेडी शो में निहंग सिखों के खिलाफ कथित टिप्पणियों के जवाब में किया गया।

गोल्डी ढिल्लों और लॉरेंस गैंग ने ली जिम्मेदारी

दूसरी फायरिंग 7 अगस्त को हुई, जिसमें करीब 6 से 25 राउंड गोलियां चलाई गईं। इस बार हमले की जिम्मेदारी गैंगस्टर गोल्डी ढिल्लों और लॉरेंस गैंग ने ली। गोल्डी ढिल्लों ने सोशल मीडिया पोस्ट में दावा किया कि कपिल शर्मा ने उनकी कॉल का जवाब नहीं दिया, इसलिए यह कार्रवाई की गई। उन्होंने धमकी दी कि अगर कपिल शर्मा ने अब भी जवाब नहीं दिया, तो मुंबई में उनके ठिकानों को निशाना बनाया जाएगा।

खिड़कियों और इमारत को हुआ नुकसान

दोनों घटनाओं में कैफे की खिड़कियों और इमारत को नुकसान पहुंचा। सरे पुलिस की फ्रंटलाइन इन्वेस्टिगेटिव सपोर्ट (FLIS) टीम मामले की गहन जांच कर रही है। अब इस हमले के बाद सामने आए ऑडियो ने बॉलीवुड में डर और चिंता का माहौल बना दिया है। सलमान खान पहले से ही सुरक्षा घेरे में हैं, और अब उनके साथ काम करने वाले कलाकारों व निर्माताओं के लिए भी खतरे का अलर्ट बढ़ गया है।

Aaj Ka Mausam: मौसम का डबल अटैक! बंगाल की खाड़ी में चक्रवात अकवान का खतरा, दिल्ली-NCR में घने कोहरे की चेतावनी

बांग्लादेश की आजादी से आपातकाल तक... इंदिरा गांधी के वो फैसले, जिन्होंने भारतीय इतिहास पर छोड़ी गहरी छाप

क्या इंदिरा गांधी को इमरजेंसी लगाने का पछतावा था, किसके कहने पर खत्म हुआ आपातकाल? इनसाइड स्टोरी

2035 तक दुनिया का सबसे बड़ा धर्म बन जाएगा इस्लाम, तेजी बढ़ेगी मुस्लिम आबादी; हिंदुओं को होगा नुकसान?

इंदिरा गांधी के 10 बड़े फैसले, जिन्होंने बदल दिया भारत का इतिहास; 1971 युद्ध से पोखरण परमाणु परीक्षण तक