फिल्म 'द वन'  (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
मनोरंजन

सिद्धार्थ मल्होत्रा की 'द वन' ने पहले दिन की शानदार शुरुआत, करोड़ों में पहुंचा कलेक्शन

Siddharth Malhotra The Vvaan Collection Day 1: सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की थ्रिलर फिल्म 'द वन' ने पहले दिन घरेलू बाजार में 4.5 करोड़ रुपये का शानदार कलेक्शन किया है।

यति सिंह

The Vvaan Box Office Collection Day 1: बॉलीवुड एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा और एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया की फिल्म 'द वन' आखिरकार सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है। रहस्य और रोमांच से भरपूर इस फिल्म का इंतजार दर्शक लंबे समय से कर रहे थे। लोककथाओं पर आधारित इस थ्रिलर को पहले दिन दर्शकों की ओर से काफी सकारात्मक प्रतिक्रियापॉजिटिव रिएक्शन मिल रहे है, जिसका सीधा असर इसके बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर देखने को मिल रहा है।

पहले ही बॉक्स ऑफिस पर दिखा जलवा

रिलीज के पहले दिन फिल्म ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद के अनुसार मजबूत शुरुआत की है। शुरुआती आंकड़ों के अनुसार फिल्म ने घरेलू बाजार में लगभग 4.5 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन दर्ज किया। वर्किंग डे में रिलीज होने के बावजूद सिनेमाघरों में दर्शकों की अच्छी उपस्थिति देखी गई। सुबह के शो की तुलना में शाम और रात के शो में दर्शकों की संख्या में भारी उछाल दर्ज किया गया।

लोककथा और रहस्य का अनूठा मेल

फिल्म 'द वन' की कहानी एक रहस्यमयी लोककथा के इर्द-गिर्द घूमती है। इसमें एक पुराने गांव के रहस्यों, लोक परंपराओं और अलौकिक घटनाओं को बेहद खूबसूरती से पिरोया गया है। सिद्धार्थ मल्होत्रा ने एक पुलिस ऑफिसर की भूमिका निभाई है, जो गांव में घट रही अजीबोगरीब घटनाओं की जांच करता है। वहीं तमन्ना भाटिया का रोल कहानी में मोड़ लाने वाला साबित होता है, जिसने दर्शकों को अंत तक बांधे रखा।

कलाकारों की एक्टिंग और डायरेक्शन की सराहना

फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा के गंभिर रोल और तमन्ना भाटिया की सशक्त एक्टिंग की काफी तारीफ हो रही है। दोनों की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री और गंभीर सीन दर्शकों को काफी पसंद आ रहे हैं। अरुण गोपालन के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म की सिनेमैटोग्राफी और पृष्ठभूमि संगीत ने थ्रिल को और बढ़ा दिया है। समीक्षकों का मानना है कि फिल्म का विजुअल ट्रीट दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में कामयाब हो रहा है।

वीकेंड पर बड़ी कमाई की मजबूत उम्मीद

पहले दिन की पॉजिटिव शुरुआत को देखते हुए ट्रेड एनालिस्ट्स का मानना है कि शनिवार और रविवार को फिल्म के कलेक्शन में बड़ा उछाल देखने को मिल सकता है। माउथ पब्लिसिटी और सकारात्मक समीक्षाओं के दम पर फिल्म वीकेंड में एक सम्मानजनक आंकड़ा छू सकती है। अगर यह गति बनी रही तो 'द वन' सिद्धार्थ मल्होत्रा के करियर की एक और सफल फिल्म साबित हो सकती है।

लैंडस्लाइड के बाद सिक्किम के दर्जनों परिवार पर आफत, लगातार भारी बारिश के बीच आशियाना तलाश रहे लोग

अनिल अंबानी की रिलायंस पावर को बड़ा झटका, बोर्ड मेंबर सचिन महापात्रा ने दिया इस्तीफा, जानिए क्या बताई वजह

Dr. Manmohan Singh Biography: अर्थशास्त्री से प्रधानमंत्री तक, जानिए उनके जीवन और उपलब्धियों की कहानी

Weather Alert: डिप्रेशन का असर, उत्तराखंड से यूपी तक मूसलाधार बारिश का रेड अलर्ट; कई जिलों में बाढ़ का खतरा

NIA के चंगुल में नालागढ़ ब्लास्ट के दो और आरोपी, पूरे नेटवर्क को खंगाल रही जांच एजेंसी; हो सकते हैं और खुलासे