

The Vvaan Box Office Collection Day 1: सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की फिल्म 'द वन' सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। हॉरर माइथोलॉजिकल जॉनर की इस फिल्म को लेकर रिलीज से पहले ही अच्छा खासा बज देखने को मिल रहा था। खासतौर पर फिल्म के छठ गीत ने यूपी और बिहार में दर्शकों के बीच काफी उत्सुकता बढ़ाई। अब फिल्म की पहले दिन की कमाई के शुरुआती आंकड़े भी सामने आ गए हैं। 'द वन' को रिलीज के पहले ही एडवांस बुकिंग में अच्छा रिस्पॉन्स मिला था।
सैकनिल्क के मुताबिक, फिल्म ने एडवांस बुकिंग से करीब 10.62 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। वहीं, ब्लॉक सीटों को हटाकर यह आंकड़ा करीब 6.98 करोड़ रुपये बताया गया था। पहले दिन फिल्म के लिए नेशनल कैपिटल रीजन यानी NCR से सबसे ज्यादा एडवांस बुकिंग देखने को मिली। अब ओपनिंग डे के लाइव बॉक्स ऑफिस आंकड़ों की बात करें तो रात 10.30 बजे तक ‘द वन’ ने करीब 8 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है।
सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्मों के ओपनिंग कलेक्शन पर नजर डालें तो 'एक विलेन' ने 16.72 करोड़ रुपये, 'ब्रदर्स' ने 15.20 करोड़ रुपये और 'थैंक गॉड' ने 8.10 करोड़ रुपये की ओपनिंग की थी। इसके अलावा 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' ने 7.48 करोड़ और ‘परम सुंदरी’ ने 7.37 करोड़ रुपये कमाए थे।
रिपोर्ट्स में फिल्म की ओपनिंग को लेकर 7 से 8 करोड़ रुपये के आसपास का अनुमान लगाया गया था। अब शुरुआती आंकड़ों में फिल्म 8 करोड़ के पार पहुंच चुकी है। आगे दर्शकों के रिस्पॉन्स और वर्ड ऑफ माउथ का असर कलेक्शन पर देखने को मिल सकता है।
'द वन' की खास बात यह भी है कि सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया पहली बार किसी फिल्म में साथ स्क्रीन शेयर कर रहे हैं। दोनों की जोड़ी को लेकर फैंस में उत्सुकता बनी हुई है। फिल्म में सुनील ग्रोवर, मनीष पॉल, श्वेता तिवारी और अनूप सोनी भी अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं। फिल्म 25 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है।