तमन्ना भाटिया संग पहली बार दिखेंगे सिद्धार्थ मल्होत्रा, द वन ने एडवांस बुकिंग में पार किया 7 करोड़ का आंकड़ा

The Vvaan Box Office: सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की फिल्म ‘द वन’ ने रिलीज से पहले एडवांस बुकिंग में अच्छा प्रदर्शन किया है। ब्लॉक सीटों समेत फिल्म की कमाई 7.54 करोड़ रुपये पहुंच गई है।
The Vvaan Box Office
सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

The Vvaan Advance Booking: सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की अपकमिंग फिल्म 'द वन' इन दिनों चर्चा में बनी हुई है। हॉरर-माइथोलॉजिकल जॉनर की इस फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच अच्छा खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। फिल्म के गाने 'छठ गीत' ने भी खासकर यूपी और बिहार में माहौल बनाने का काम किया है। अब फिल्म की एडवांस बुकिंग के आंकड़े सामने आए हैं, जो इसकी मजबूत शुरुआत की ओर इशारा कर रहे हैं।

सैकनिल्क के मुताबिक, 'द वन' ने एडवांस बुकिंग में ब्लॉक सीटों को शामिल किए बिना करीब 4.56 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। वहीं ब्लॉक सीटों को जोड़ने के बाद फिल्म की एडवांस बुकिंग कमाई 7.54 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है। रिपोर्ट के अनुसार, खबर लिखे जाने तक फिल्म के करीब 3.51 लाख टिकट बिक चुके थे। वहीं 'द वन' को अब तक 16,732 शोज मिल चुके हैं। फिल्म को हिंदी भाषा में सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा।

पहले दिन कितनी कमाई कर सकती है फिल्म

'द वन' के बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन को लेकर ट्रेड रिपोर्ट्स में अलग-अलग अनुमान सामने आ रहे हैं। कोईमोई की एक रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म पहले दिन करीब 7 से 8 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर सकती है। हालांकि, फिल्म को मिल रहे रिस्पॉन्स और दर्शकों के बीच बने माहौल को देखते हुए बेहतर वर्ड ऑफ माउथ मिलने पर इसकी ओपनिंग डबल डिजिट में पहुंचने की संभावना भी जताई गई है।

सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप ओपनिंग फिल्मों की बात करें तो 'एक विलेन' ने 16.72 करोड़, 'ब्रदर्स' ने 15.20 करोड़, 'थैंक गॉड' ने 8.10 करोड़, 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' ने 7.48 करोड़ और 'परम सुंदरी' ने 7.37 करोड़ रुपये की ओपनिंग की थी।

The Vvaan Box Office
Love And War Update: 'लव एंड वॉर' से रणबीर का फर्स्ट लुक जारी, आलिया भट्ट-विक्की कौशल ने शेयर किया पोस्टर

पहली बार साथ नजर आएंगे सिद्धार्थ और तमन्ना

'द वन' की खास बात यह भी है कि सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया पहली बार किसी फिल्म में साथ स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे। दोनों की जोड़ी को लेकर फैंस में उत्सुकता है। फिल्म में सुनील ग्रोवर, मनीष पॉल, श्वेता तिवारी और अनूप सोनी भी अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे। फिल्म 25 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। अब देखना होगा कि एडवांस बुकिंग के आंकड़ों के बाद फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कैसी शुरुआत करती है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com