नानी की 'द पैराडाइज' को दूसरे दिन लगा झटका, कमाई में आई गिरावट के बावजूद करोड़ों का कलेक्शन

Nani The Paradise Collection Day 2: साउथ एक्टर नानी और राघव जुयाल की फिल्म द पैराडाइज ने दूसरे दिन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में गिरावट के बाद भी दुनिया भर में 98 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है।
The Paradise Box Office Collection
फिल्म द पैराडाइज(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

The Paradise Box Office Collection Day 2: साउथ सिनेमा के फेमस एक्टर नानी और राघव जुयाल अभिनीत फिल्म द पैराडाइज इन दिनों सिनेमाघरों में चर्चा का विषय बनी हुई है। धमाकेदार शुरुआत और करियर की सबसे बड़ी ओपनिंग के बाद दूसरे दिन फिल्म की कमाई की रफ्तार में कुछ सुस्ती जरूर देखी गई है। इसके बाद भी फिल्म अपने शानदार शुरुआती आंकड़ों के दम पर दुनिया भर में 100 करोड़ रुपये का विशाल आंकड़ा छूने के बेहद करीब पहुंच चुकी है।

दूसरे दिन के कलेक्शन में दिखी गिरावट

बुधवार को हुए प्रीव्यू शो और गुरुवार को पहले दिन की बंपर कमाई के बाद शुक्रवार को फिल्म के कलेक्शन में गिरावट दर्ज की गई। पहले दिन जहां फिल्म ने भारत में लगभग 34.65 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया था, वहीं दूसरे दिन यह आंकड़ा घटकर करीब 14.90 करोड़ रुपये रह गया। कलेक्शन में लगभग 57 प्रतिशत की यह गिरावट वर्किंग डे होने और मिले-जुले दर्शक फीडबैक की वजह से मानी जा रही है।

100 करोड़ के आंकडे के बेहद करीब पहुंची फिल्म

भले ही दूसरे दिन भारत में कमाई का ग्राफ थोड़ा नीचे आया हो, लेकिन ओवरसीज और घरेलू बाजार को मिलाकर फिल्म का टोटल कलेक्शन काफी मजबूत स्थिति में है। 2 दिनों के अंदर फिल्म ने भारत में 61.15 करोड़ रुपये का नेट और 72.50 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है। वहीं विदेशी बाजारों से मिली 26 करोड़ रुपये की मदद के साथ इसका वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 98.50 करोड़ रुपये तक जा पहुंचा है।

80 के दशक की कहानी और अधिकारों की लड़ाई

डायरेक्टर श्रीकांत ओडेला के निर्देशन में बनी यह पीरियड एक्शन थ्रिलर फिल्म 1980 के दशक के सिकंदराबाद की कहानी पर आधारित है। फिल्म में नानी 'जादल' नाम के एक ऐसे बागी युवक के रोल में हैं, जो अपने समाज और वंचित समुदाय के बुनियादी अधिकारों और नागरिकता के लिए शोषकों से लोहा लेता है। नानी के अहम किरदार के अलावा विलेन बने राघव जुयाल और कायदू लोहार के एक्टिंग की भी काफी चर्चा हो रही है।

The Paradise Box Office Collection
रवींद्र संगीत से लेकर बॉलीवुड तक का सुनहरा सफर, पद्म श्री और पद्म भूषण ठुकराने का किस्सा आज भी है अनसुना

दर्शकों के मिले-जुले रिएक्शन और वीकेंड से उम्मीदें

फिल्म द पैराडाइज को लेकर सोशल मीडिया और समीक्षकों की ओर से मिली-जुली राय सामने आई है। नानी ने भी खुद सोशल मीडिया के जरिए दर्शकों के प्यार, समीक्षाओं और मीम्स को खेल भावना से स्वीकार करते हुए आभार जताया है। खबरों की मानें तो शनिवार और रविवार के वीकेंड में दर्शकों की संख्या में फिर से उछाल देखने को मिल सकता है, जिससे फिल्म आसानी से 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लेगी।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com