मनोरंजन

ताजमहल या मंदिर! परेश रावल की फिल्म ‘द ताज स्टोरी’ के ट्रेलर से मचा बवाल, क्या है 22 कमरों का सच?

Paresh Rawal Movies: परेश रावल की अपकमिंग फिल्म ‘द ताज स्टोरी’ का ट्रेलर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर हलचल मच गई है। फिल्म के ऐतिहासिक सवालों और सामाजिक बहसों पर फैंस की भी एक्साइटमेंट बढ़ गई है।

स्नेहा मौर्या

The Taj Story Trailer: बॉलीवुड एक्टर परेश रावल की अपकमिंग फिल्म ‘द ताज स्टोरी’ लंबे वक्त से सुर्खियों में बनी हुई है। इसी बीच हाल ही में ट्रेलर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर बवाल मच गया है। निर्देशक तुषार अमरीश गोयल की यह फिल्म पहले ही अपने सब्जेक्ट को लेकर विवादों में रही, लेकिन अब इसके ट्रेलर ने दर्शकों की उत्सुकता और भी बढ़ा दी है। करीब 2 मिनट 58 सेकंड का यह ट्रेलर ताजमहल से जुड़े रहस्यों, ऐतिहासिक सवालों और सामाजिक बहसों को एक नए अंदाज में पेश करता है। फिल्म 31 अक्टूबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

फिल्म में परेश रावल विष्णुदास नाम के गाइड की भूमिका निभा रहे हैं, जो ताजमहल के इतिहास को लेकर एक अलग ही दृष्टिकोण सामने रखते हैं। ट्रेलर की शुरुआत में परेश कहते है “ये देखिए, मुगल वास्तुकला का शानदार अजूबा, जिसकी खूबसूरती में हर कोई डूबा।” लेकिन कहानी तब मोड़ लेती है जब उनसे सवाल पूछा जाता है “क्या वाकई ताजमहल शाहजहां ने बनवाया था?”

परेश रावल की फिल्म का ट्रेलर रिलीज

इस पर परेश रावल का जवाब लोगों को सोचने पर मजबूर कर देता है, “दुनिया में कभी ऐसा मकबरा देखा है जिसके ऊपर गुंबद हो और गुंबद पर कलश?” इसके बाद उनका डायलॉग, “उनका काम तो तुड़वाने का था,” सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा वायरल हो रहा है।

ट्रेलर में दिखाया गया है कि विष्णुदास ताजमहल पर केस दर्ज करवाने के लिए थाने पहुंचते हैं। जब उनसे पूछा जाता है कि वो केस किस पर करना चाहते हैं कि “शाहजहां पर?” तो मामला और गंभीर हो जाता है। कोर्टरूम ड्रामा में परेश जज के सामने कहते हैं, “ताजमहल मेरे लिए किसी भी मंदिर से कम नहीं है।” वहीं वकील पलटकर कहते हैं, “इन्होंने तो ताजमहल को मंदिर घोषित कर दिया।”

द ताज स्टोरी की क्या है कहानी?

कहानी के आगे बढ़ने पर विष्णुदास ताजमहल के नीचे बने 22 बंद कमरों का जिक्र करते हैं और सवाल उठाते हैं कि उनमें आखिर ऐसा क्या था, जिसे रातों-रात सील कर दिया गया। ये बातें फिल्म को और रोमांचक बनाती हैं। ट्रेलर के अंत में परेश रावल कहते नजर आते हैं कि “भारत की सभ्यता को सदियों से मिटाने की कोशिश हुई, लेकिन वो कभी सफल नहीं रहे, क्योंकि भारत की रग-रग में सनातन है।”

फिल्म में परेश रावल के साथ जाकिर हुसैन, अमृता खानविलकर, स्नेहा वाघ और नमित दास जैसे प्रतिभाशाली कलाकार हैं। मजबूत संवाद, विवादित विषय और दमदार अभिनय के कारण ‘द ताज स्टोरी’ इस साल की सबसे चर्चित फिल्मों में से एक बन चुकी है।

Election Commission SIR Row LIVE: चुनाव आयोग में मतभेद का खुलासा, कांग्रेस ने मांगा ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा

28-30 सितंबर तक बैंक हड़ताल, ग्राहकों को राहत, 27 सितंबर रविवार को खुले रहेंगे सभी सरकारी बैंक

BJP ने प्रदेश प्रभारियों का किया ऐलान, स्मृति ईरानी, हरीश द्विवेदी, राम माधव, विनोद तावड़े को मिली जिम्मेदारी

UNGA 81: ग्लोबल साउथ देशों की मंत्री-स्तरीय बैठक में एस जयशंकर की अध्यक्षता, AI और UN सुधार पर जोर

वोट चोरी देशद्रोह...SIR विवाद पर राहुल गांधी ने BJP, RSS और चुनाव आयोग को घेरा, बोले- समय आने पर पकड़ेंगे