फिल्म 'द पैराडाइज' (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
मनोरंजन

नानी-राघव जुयाल की फिल्म ‘पैराडाइज’ की रफ्तार, फिर भी वर्ल्डवाइड कलेक्शन 150 करोड़ पार

The Paradise Collection Day 6: एक्टर नानी और राघव जुयाल की फिल्म 'द पैराडाइज' ने बॉक्स ऑफिस की रफ्तार धीमी पड़ती जा रही है। फिल्म ने वर्ल्डवाइड 150 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है।

यति सिंह

Nani and Raghav Juyal The Paradise Collection: साउथ इंडस्ट्री के फेमस एक्टर नानी और बेहतरीन डांसर और एक्टर राघव जुयाल की जोड़ी इन दिनों बड़े पर्दे पर जमकर धमाल मचा रही है। डायरेक्टर श्रीकांत ओडेला के डायरेक्शन में बनी एक्शन थ्रिलर फिल्म 'द पैराडाइज' को सिनेमाघरों में रिलीज हुए करीब 1 हफ्ता पूरा होने वाला है। वर्किंग डेज में फिल्म के कलेख्शन में कुछ गिरावट जरूर देखने को मिली है, लेकिन इसके बावजूद फिल्म टिकट खिड़की पर अपनी मजबूत पकड़ बनाए हुए है।

शुरुआती दिनों में मिले शानदार रिएक्शन के बाद अब वीकडेज में भी दर्शक इस डार्क और थ्रिलर ड्रामा को देखने पहुंच रहे हैं। छठे दिन के कलेक्शन के आंकड़े सामने आने के बाद यह साफ हो गया है कि फिल्म ने भारत ही नहीं बल्कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सफलता का एक नया मुकाम हासिल कर लिया है।

6वें दिन घरेलू पर पार हुआ 100 करोड़ का आंकड़ा

बॉक्स ऑफिस पर 6वें दिन को फिल्म 'द पैराडाइज' के कलेक्शन में 5वें दिन के मुकाबले करीब 12 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई। रिपोर्ट के अनुसार फिल्म ने 6वें दिन भारतीय बाजार में कुल 4.40 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। इसमें से तेलुगु भाषा से 3.55 करोड़ रुपये, हिंदी संस्करण से 80 लाख रुपये और तमिल से लगभग 5 लाख रुपये का कलेक्शन हुआ।

फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 101.50 करोड़ रुपये की कुल नेट कमाई कर ली है। हफ्ते के वर्किंग डेज में कमाई की रफ्तार थोड़ी धीमी होने के बावजूद 100 करोड़ के क्लब में एंट्री करना फिल्म के लिए एक बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है। छठे दिन देश भर में इस एक्शन थ्रिलर फिल्म के लगभग 5,772 शो चलाए गए।

दिन भर की कुल थिएटर ऑक्यूपेंसी 19 प्रतिशत के करीब दर्ज की गई। सुबह के शो में ऑक्यूपेंसी 18.15 प्रतिशत रहा, जबकि दोपहर के समय यह बढ़कर 23.08 प्रतिशत तक पहुंच गया। शाम और रात के शो में भी दर्शकों की मौजूदगी स्थिर रही और 22.77 प्रतिशत तथा 22.69 प्रतिशत ऑक्यूपेंसी दर्ज की गई।

वर्ल्डवाइड कलेक्शन में फिल्म ने बनाया रिकॉर्ड

घरेलू स्तर पर 100 करोड़ का आंकड़ा पार करने के साथ ही इस फिल्म 'द पैराडाइज' ने वैश्विक बाजार में भी अपनी जबरदस्त सफलता हासिल की है। शुरुआती 6 दिनों के कुल आंकड़ों को जोड़ें तो फिल्म 'द पैराडाइज' ने वर्ल्डवाइड लेवल पर 151 करोड़ रुपये से ज्यादा ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है।

ओवरसीज मार्केट में एक्टर नानी की फैन फॉलोइंग और राघव जुयाल के नेगेटिव रोल की तारीफों की वजह से फिल्म को अंतरराष्ट्रीय दर्शकों का भी पूरा सहयोग मिल रहा है।

अंबानी के नाम से BJP को कोसती थी सपा, अब रिलायंस के प्रेसिडेंट को ही दिया राज्यसभा टिकट, कौन हैं धनराज नथवानी?

पद्म भूषण क्यों...उन्हें भारत रत्न देकर राष्ट्रपति बना दो! CEC को लेकर BJP नेता के बयान पर CM अब्दुल्ला का तंज

पश्चिमी चंपारण के बगहा में पहुंचे पप्पू यादव, बाढ़ पीड़ितों को बांटी राहत सामग्री; सरकार पर उठाए गंभीर सवाल

पहलगाम हमले का एक और आतंकी हाशिम मूसा ढेर, जम्मू-कश्मीर पुलिस ने रखा था 20 लाख रुपये का इनाम

नेपाल की बाढ़ से यूपी-बिहार जलमग्न, चंपारण में 4 जगह टूटे तटबंध, इंद्रावती का जलस्तर 53 साल के रिकॉर्ड के पार