द बंगाल फाइल्स (फोेटो-सोर्स,सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

विवेक अग्निहोत्री की ‘द बंगाल फाइल्स’ हुई रिलीज, जानें कब और कहां होगी ओटीटी पर स्ट्रीम?

Vivek Agnihotri Movie: विवेक अग्निहोत्री की मच अवेटेड फिल्म द बंगाल फाइल्स आज यानी 5 अगस्त को थिएटर में रिलीज हो गई है। ऐसे में चलिए जानते हैं फिल्म ओटीटी पर कब और कहां रिलीज होगी।

स्नेहा मौर्या

The Bengal Files OTT Release Date: विवेक अग्निहोत्री की बहुचर्चित की ‘द बंगाल फाइल्स’ आखिरकार 5 सितंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। यह फिल्म ऐतिहासिक घटनाओं पर आधारित एक पॉलिटिकल ड्रामा है, जिसकी चर्चा लंबे समय से हो रही थी। दिलचस्प बात यह है कि इसकी बॉक्स ऑफिस पर टक्कर टाइगर श्रॉफ की एक्शन थ्रिलर ‘बागी 4’ से हुई है।

‘द बंगाल फाइल्स’ की कहानी 1946 के कलकत्ता हत्याकांड और नोआखली दंगों के इर्द-गिर्द घूमती है। निर्देशक विवेक अग्निहोत्री ने इसे इतिहास की अनसुनी और अनदेखी सच्चाई बताने का जरिया बनाया है। फिल्म का मकसद बंगाल में हुए हिंदू नरसंहार की घटनाओं को दर्शकों के सामने लाना है।

 फिल्म में ये सितारे आए हैं नजर

फिल्म में मिथुन चक्रवर्ती, पल्लवी जोशी और दर्शन कुमार अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं। इनके अलावा अनुपम खेर, शाश्वत चटर्जी, सिमरत कौर और कई अन्य कलाकार भी मुख्य किरदार निभा रहे हैं। फिल्म की रनिंग टाइम लगभग 204 मिनट है, जो दर्शकों को एक गहरी ऐतिहासिक यात्रा पर ले जाती है। शुरुआत में इस फिल्म का नाम ‘द दिल्ली फाइल्स’ रखा गया था, लेकिन बाद में निर्माताओं ने इसे बदलकर ‘द बंगाल फाइल्स’ कर दिया। निर्देशक का मानना है कि यह टाइटल फिल्म की कहानी और विषय को ज्यादा मजबूती से दर्शाता है।

ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज?

दर्शकों के मन में बड़ा सवाल यह है कि यह फिल्म थिएट्रिकल रन के बाद कहां और कब स्ट्रीम होगी। आधिकारिक पोस्टर्स और रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘द बंगाल फाइल्स’ ZEE5 पर स्ट्रीम होगी। हालांकि, मेकर्स ने इसकी ओटीटी रिलीज डेट अभी तक कन्फर्म नहीं की है। माना जा रहा है कि फिल्म अपनी थिएट्रिकल विंडो पूरी करने के बाद डिजिटल प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध होगी।

निर्देशक ने फिल्म को लेकर कही ये बात

फिल्म को लेकर विवेक अग्निहोत्री ने कहा, "‘द बंगाल फाइल्स’ सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि चेतावनी है। यह हुंकार है कि हम बंगाल को दूसरा कश्मीर नहीं बनने देंगे। हमने इस फिल्म का ट्रेलर कोलकाता में लॉन्च किया ताकि लोग इसकी असलियत महसूस कर सकें। अगर कश्मीर ने आपको चोट पहुंचाई है, तो बंगाल की कहानी आपको और ज्यादा झकझोर देगी।"

भारत-पाक सीमा के पास बड़ी साजिश नाकाम, श्रीगंगानगर में ट्रेन को उड़ाने की थी कोशिश, जांच में जुटी पुलिस

Explainer: कब-कब विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री? 10 बयानों पर हुआ विरोध, कई बार मांगनी पड़ी माफी

Diwali Trains: मुंबई-नागपुर के बीच 12 और स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, 4 नवंबर से शुरू होगी बुकिंग; जानिए शेड्यूल

राहुल ने PM मोदी को दी खुली चुनौती: बोले- डरिए मत, मंच पर आमने-सामने बैठिए; राजनाथ-समेत 4 नेताओं से की अपील

SIR: ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से नाम गायब तो भी भर सकेंगे फॉर्म-6, चुनाव आयोग ने दी बड़ी राहत