बागी 4 के आगे फीकी पड़ी द बंगाल फाइल्स 
मनोरंजन

The Bengal Files Collection: बागी 4 के आगे फीकी पड़ी द बंगाल फाइल्स, पहले दिन कमाए इतना करोड़

The Bengal Files Day 1 Collection: विवेक अग्निहोत्री की बहुचर्चित फिल्म ‘द बंगाल फाइल्स’ का बॉक्स ऑफिस सफर फीका रहा। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म ने ओपनिंग डे पर सिर्फ 1.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया।

सोनाली झा

The Bengal Files Box Office Day 1: विवेक अग्निहोत्री की बहुचर्चित फिल्म ‘द बंगाल फाइल्स’ आखिरकार 5 सितंबर 2025 को रिलीज़ हो गई। लेकिन इसका बॉक्स ऑफिस पर आगाज़ उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा। रिलीज़ से पहले जहां फिल्म को लेकर विवाद और चर्चाएं थीं, वहीं रिलीज़ के दिन इसे कड़ी टक्कर मिली टाइगर श्रॉफ की एक्शन थ्रिलर ‘बागी 4’ से, जिसने बॉक्स ऑफिस पर पूरी तरह दबदबा बना लिया।

सैकनिल्क के शुरुआती अनुमानों के मुताबिक, ‘द बंगाल फाइल्स’ ने ओपनिंग डे पर लगभग 1.75 करोड़ रुपये का कारोबार किया। हिंदी ऑक्यूपेंसी की बात करें तो शुक्रवार को औसतन 21.24 फीसदी रही। सुबह के शो में 15.08 फीसदी, दोपहर में 18.58 फीसदी, शाम को 22.08 फीसदी और रात में सबसे ज्यादा 29.20 फीसदी दर्शक थिएटर्स तक पहुंचे। हालांकि यह आंकड़ा बड़ी रिलीज के लिए बेहद ठंडा माना जा रहा है।

विवादों ने डाला असर

फिल्म की रिलीज़ विवादों से अछूती नहीं रही। खासकर पश्चिम बंगाल में इसे लेकर काफी बवाल हुआ। कोलकाता में ट्रेलर लॉन्च के दौरान फिल्म का प्रोमो तक नहीं दिखाया गया। रिपोर्ट्स के अनुसार, राज्य में किसी भी थिएटर ने फिल्म रिलीज़ नहीं की। निर्देशक विवेक अग्निहोत्री ने आरोप लगाया कि थिएटर मालिकों पर दबाव बनाया गया। अभिनेत्री पल्लवी जोशी ने भी इस मुद्दे पर आवाज उठाई और राष्ट्रपति को ओपन लेटर लिखकर इसे अनौपचारिक प्रतिबंध करार दिया।

बागी 4 से कड़ी टक्कर

‘द बंगाल फाइल्स’ का सबसे बड़ा झटका इसे ‘बागी 4’ से मिला। टाइगर श्रॉफ की फिल्म ने पहले ही दिन 12 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया और टॉप ओपनर साबित हुई। इसके मुकाबले ‘द बंगाल फाइल्स’ की कमाई बेहद कम रही। अब देखना होगा कि वीकेंड पर यह फिल्म किस हद तक उभर पाती है और क्या धीरे-धीरे अपने लिए जगह बना पाती है।

फिल्म की कहानी और स्टारकास्ट

‘द बंगाल फाइल्स’ भारतीय राजनीति और इतिहास की घटनाओं पर आधारित है। यह फिल्म 1940 के दशक में बंगाल में हुई सांप्रदायिक हिंसा को दर्शाती है, जिसमें डायरेक्ट एक्शन डे और नोआखली दंगों का दर्द और तबाही दिखाई गई है। स्टारकास्ट की बात करें तो फिल्म में मिथुन चक्रवर्ती, अनुपम खेर और पल्लवी जोशी अहम भूमिकाओं में हैं। वहीं दर्शन कुमार और सिमरत कौर लीड रोल में नजर आए हैं। इसके अलावा शाश्वत चटर्जी, नमाशी चक्रवर्ती, राजेश खेरा, पुनीत इस्सर, दिव्येंदु भट्टाचार्य और मोहन कपूर जैसे कलाकार भी शामिल हैं।

DUSU Election Result 2026 LIVE: अध्यक्ष पद पर बड़ा उलटफेर, NSUI के विजय शंकर मीणा 424 वोट से आगे, ABVP पिछे

केंद्र ने 14 जजों की नियुक्ति को दी मंजूरी, दिल्ली-झारखंड-कर्नाटक समेत 4 हाई कोर्ट को मिले नए जज, देखें लिस्ट

श्रमिकों की सुविधा के लिए EPFO ने शुरू किया WhatsApp चैनल, एक क्लिक में हर छोटी जानकारी

शराबबंदी से बढ़ता है जहर का व्यापार! सुप्रीम कोर्ट ने महाराष्ट्र का पुराना नियम रद्द कर कही यह बात

PM नरेंद्र मोदी ने 51,000 से ज्यादा युवाओं को सौंपे नियुक्ति पत्र, बोले- FTA से खुल रहे करियर के नए अवसर