बैड्स ऑफ बॉलीवुड के प्रिव्यू को मिला जबरदस्त रिस्पॉन्स, शाहरुख की आवाज से मंत्रमुग्ध हुए दर्शक   
मनोरंजन

The Bads Of Bollywood: सलमान-रणवीर का कैमियो, बॉबी देओल की एंट्री और शाहरुख की आवाज ने जीता दिल

Aaryan Khan की डायरेक्टोरियल डेब्यू बैड्स ऑफ बॉलीवुड का प्रिव्यू रिलीज हो चुका है। सलमान और रणवीर का कैमियो। बॉबी देओल की एंट्री और शाहरुख खान की आवाज लोगों को पसंद आई है। 

अनिल सिंह

StartFragment

The Bads Of Bollywood Preview: आर्यन खान बैड्स ऑफ बॉलीवुड के जरिए फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू करने जा रहे हैं। नेटफ्लिक्स के इस शो को उन्होंने ही लिखा और निर्देशित किया है। इस शो के माध्यम से वह रुपहली दुनिया में कदम रख रहे हैं। बैड्स ऑफ बॉलीवुड का प्रिव्यू रिलीज हो चुका है। प्रिव्यू को देखकर लोगों ने बैड्स ऑफ बॉलीवुड की तारीफ की है। प्रिव्यू की शुरुआत शाहरुख खान के वॉइस ओवर के साथ होती है, जिसे सुनकर दर्शक मंत्रमुग्ध हो सकते हैं। तो वहीं प्रिव्यू में बॉबी देओल की एंट्री सलमान खान और रणवीर सिंह का कैमियो लोगों को काफी पसंद आ रहा है। 

प्रिव्यू की शुरुआत में शाहरुख खान की आवाज आती है, वह कहते हैं बॉलीवुड सपनों का शहर है, पर यह शहर सबका नहीं होता। इस सपनों की दुनिया में कुछ लोग हीरो के घर में पैदा होते हैं, तो कुछ लोग हीरो पैदा होते हैं। यह डायलॉग जबरदस्त है, जिसे लोग काफी पसंद कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर कमेंट सेक्शन में प्रिव्यू को देखकर लोगों ने तारीफ की है और इसे नेटफ्लिक्स का बेहतर शो बताया जा रहा है। 

शो में कौन हैं लीड एक्टर 

शो में आसमान सिंह नाम के कैरेक्टर को दिखाया गया है, जिसका किरदार लक्ष्य ने निभाया है, वो शो में अहम भूमिका में हैं। तो वहीं इस शो में लक्ष्य के अलावा शहर बंबा, मनोज पाहवा, मोना सिंह, राघव जुयाल, गौतमी कपूर और मनीष चौधरी भी नजर आने वाले हैं। फर्स्ट एपिसोड में बॉबी देओल भी अहम भूमिका में नजर आएंगे। 

बैड्स ऑफ बॉलीवुड की क्या है कहानी 

बैड्स ऑफ बॉलीवुड की कहानी के मुताबिक लक्ष्य सिंह बॉलीवुड का उभरता सितारा है, जिनके इर्द-गिर्द पूरी कहानी को बना गया है। आसमान सिंह की शोहरत बुलंदी पर कैसे पहुंचती है। इसमें उनके इर्द-गिर्द के किरदारों का क्या रोल होता है? यह जानने के लिए शो देखना होगा। आर्यन खान का शो बैड्स ऑफ बॉलीवुड 18 सितंबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाला है। 

एवरेज है बैड्स ऑफ बॉलीवुड

सोशल मीडिया पर शो बैड्स ऑफ बॉलीवुड की जहां एक तरफ जमकर तारीफ हो रही है, तो कुछ यूजर्स इसे एवरेज शो मान रहे हैं, कहा जा रहा है कि इसके बारे में बढ़ा-चढ़ा कर इसलिए बताया जा रहा है क्योंकि इसे शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान ने डायरेक्ट किया है, यह भी आम शो जैसा ही एक शो है। 

EndFragment

भारत-पाक सीमा के पास बड़ी साजिश नाकाम, श्रीगंगानगर में ट्रेन को उड़ाने की थी कोशिश, जांच में जुटी पुलिस

Explainer: कब-कब विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री? 10 बयानों पर हुआ विरोध, कई बार मांगनी पड़ी माफी

Diwali Trains: मुंबई-नागपुर के बीच 12 और स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, 4 नवंबर से शुरू होगी बुकिंग; जानिए शेड्यूल

राहुल ने PM मोदी को दी खुली चुनौती: बोले- डरिए मत, मंच पर आमने-सामने बैठिए; राजनाथ-समेत 4 नेताओं से की अपील

SIR: ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से नाम गायब तो भी भर सकेंगे फॉर्म-6, चुनाव आयोग ने दी बड़ी राहत