‘थामा’ और ‘एक दीवाने की दीवानियत’ (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

‘थामा’ और ‘एक दीवाने की दीवानियत’ में बॉक्स ऑफिस पर छिड़ी जंग, जानें किसने मारी बाजी?

Box Office Collection: आयुष्मान खुराना की ‘थामा’ और हर्षवर्धन राणे की ‘एक दीवाने की दीवानियत’ में जबरदस्त टक्कर देखने को मिल रही है। ऐसे में चलिए जानते हैं दोनों फिल्मों के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन।

स्नेहा मौर्या

Thamma VS Ek Deewane Ki deewaniyat Collection: दिवाली के मौके पर रिलीज हुई आयुष्मान खुराना की ‘थामा’ और हर्षवर्धन राणे की ‘एक दीवाने की दीवानियत’ में हुई जबरदस्त टक्कर। दोनों फिल्मों के 5 दिनों के बॉक्स ऑफिस आंकड़े आए सामने।

दीपावली का त्यौहार इस बार सिर्फ रोशनी ही नहीं, बल्कि बॉक्स ऑफिस पर भी धमाल लेकर आया। आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना की रोमांटिक हॉरर-कॉमेडी ‘थामा’ और हर्षवर्धन राणे व सोनम बाजवा की इमोशनल रोमांटिक ड्रामा ‘एक दीवाने की दीवानियत’ ने सिनेमाघरों में दर्शकों को खूब आकर्षित किया। दोनों फिल्मों की कहानी और जॉनर भले ही अलग हों, लेकिन फैंस ने दोनों को खूब प्यार दिया।

आयुष्मान की फिल्म ने छापे इतने नोट

आयुष्मान, रश्मिका और नवाजुद्दीन सिद्दीकी स्टारर ‘थामा’ ने पहले दिन ही जबरदस्त शुरुआत करते हुए 24 करोड़ रुपये की कमाई की। इसने साल की चौथी सबसे बड़ी ओपनर फिल्म बनकर सबको चौंका दिया। दूसरे दिन फिल्म ने 18.6 करोड़ रुपये कमाए, जबकि तीसरे और चौथे दिन इसकी कमाई क्रमशः 13 करोड़ और 10 करोड़ रही। पांचवें दिन फिल्म ने 13 करोड़ और जोड़ लिए, जिससे इसका घरेलू बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 78.6 करोड़ रुपये तक पहुंच गया। वहीं, वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर ‘थामा’ ने सिर्फ पांच दिनों में 100 करोड़ क्लब में एंट्री मार ली है। फिल्म ने 105.5 करोड़ रुपये का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन किया है। शानदार कहानी, जबरदस्त विजुअल्स और आयुष्मान की बेहतरीन परफॉर्मेंस ने दर्शकों का दिल जीत लिया है।

‘एक दीवाने की दीवानियत’ भी नहीं रही पीछे

दूसरी ओर, ‘एक दीवाने की दीवानियत’ ने भी अपनी रोमांटिक कहानी और सोलफुल म्यूजिक से दर्शकों को बांधे रखा। फिल्म ने पहले दिन 9 करोड़ रुपये की कमाई की। दूसरे दिन 7.75 करोड़, तीसरे दिन 6 करोड़, चौथे दिन 5.5 करोड़ और पांचवें दिन 5.75 करोड़ रुपये जुटाए। इस तरह फिल्म का कुल कलेक्शन अब 34 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है।

दोनों फिल्मों के प्रदर्शन से यह साफ है कि दर्शक अब भी थिएटर में रोमांस और मनोरंजन दोनों देखने को तैयार हैं। जहां ‘थामा’ ने हॉरर और कॉमेडी का यूनिक कॉम्बिनेशन दिखाकर बॉक्स ऑफिस पर धूम मचाई है, वहीं ‘एक दीवाने की दीवानियत’ ने इमोशंस और म्यूजिक के सहारे दर्शकों का दिल जीत लिया है।

फिलहाल अगर ट्रेंड यही जारी रहा, तो आने वाले दिनों में ‘थामा’ 150 करोड़ क्लब की ओर बढ़ सकती है, जबकि ‘एक दीवाने की दीवानियत’ स्थिर कमाई से अपने लिए मजबूत जगह बना सकती है।

Explainer: कब-कब विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री? 10 बयानों पर हुआ विरोध, कई बार मांगनी पड़ी माफी

Diwali Trains: मुंबई-नागपुर के बीच 12 और स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, 4 नवंबर से शुरू होगी बुकिंग; जानिए शेड्यूल

राहुल ने PM मोदी को दी खुली चुनौती: बोले- डरिए मत, मंच पर आमने-सामने बैठिए; राजनाथ-समेत 4 नेताओं से की अपील

SIR: ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से नाम गायब तो भी भर सकेंगे फॉर्म-6, चुनाव आयोग ने दी बड़ी राहत

दिवाली-छठ पर यूपी-बिहार वालों को ट्रेनों में मिल सकता है कन्फर्म टिकट, रेलवे चला रहा करीब 2,000 स्पेशल ट्रेनें