थक्काली श्रीनिवासन (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)  
मनोरंजन

साउथ सिनेमा को बड़ा झटका, दिग्गज फिल्ममेकर थक्काली श्रीनिवासन का निधन, 72 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

Thakkali Srinivasan Death: साउथ सिनेमा के दिग्गज अभिनेता थक्काली श्रीनिवासन का 72 साल की उम्र में निधन हो गया। लंबे समय से बीमार चल रहे फिल्ममेकर ने बेंगलुरु में अंतिम सांस ली।

स्नेहा मौर्या

Thakkali Srinivasan Passes Away: दक्षिण भारतीय सिनेमा से इस वक्त बेहद दुखद खबर सामने आई है। साउथ फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गज निर्माता, निर्देशक, अभिनेता और संगीतकार थक्काली श्रीनिवासन का 72 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। उनके अचानक निधन से फिल्म जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। लंबे समय तक सिनेमा की दुनिया में सक्रिय रहे श्रीनिवासन ने अपने काम और प्रतिभा के दम पर एक खास पहचान बनाई थी।

बताया जा रहा है कि उन्होंने बेंगलुरु में स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के कारण अंतिम सांस ली। उनके जाने से साउथ सिनेमा को एक बड़ी क्षति हुई है, क्योंकि उन्होंने इंडस्ट्री को कई यादगार फिल्में दीं।

सोशल मीडिया के जरिए सामने आई खबर

थक्काली श्रीनिवासन के निधन की जानकारी साउथ फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े जाने-माने पब्लिसिस्ट निखिल मुरुकान ने सोशल मीडिया के जरिए साझा की। उन्होंने एक्स (ट्विटर) पर एक पोस्ट करते हुए लिखा कि बड़े दुख के साथ यह जानकारी देनी पड़ रही है कि निर्माता, निर्देशक, संगीतकार और अभिनेता थक्काली श्रीनिवासन अब हमारे बीच नहीं रहे।

उन्होंने बताया कि 72 वर्ष की आयु में बेंगलुरु में स्वास्थ्य समस्याओं के चलते उनका निधन हो गया। साथ ही यह भी जानकारी दी गई कि उनका अंतिम संस्कार 11 मार्च को बेंगलुरु में किया जाएगा।

इन फिल्मों से बनाई अलग पहचान

थक्काली श्रीनिवासन ने अपने फिल्मी करियर में कई उल्लेखनीय फिल्मों का निर्माण किया। बतौर निर्माता उन्होंने साउथ सिनेमा को कई यादगार प्रोजेक्ट दिए। उनकी चर्चित फिल्मों में इवरहाल वरुणगला थुंगल, मनसुकुल माथप्पु, नालया मनिथन, जेनमा नटचथिरम, अथिसया मनिथन और गवाह जैसी फिल्में शामिल हैं, जिन्हें दर्शकों ने काफी पसंद किया था। सिर्फ निर्माता ही नहीं, बल्कि एक अभिनेता के तौर पर भी उन्होंने अपनी प्रतिभा दिखाई। वह सुपरस्टार कमल हासन की फिल्म सूरा सम्हारम में विलेन की भूमिका निभा चुके थे, जिसे दर्शकों ने काफी सराहा था।

समाजसेवा में भी दिया योगदान

फिल्मी दुनिया के अलावा थक्काली श्रीनिवासन समाजसेवा से भी जुड़े रहे। अपने जीवन के आखिरी वर्षों में उन्होंने एक आश्रम चलाया, जहां वे अपने गोद लिए हुए बच्चों के साथ रहते थे और उनकी देखभाल करते थे। उनकी इस पहल की समाज में काफी सराहना होती थी।

लंबे समय से चल रहे थे बीमार

बताया जा रहा है कि वह कई सालों से स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे थे। इलाज के बावजूद उनकी तबीयत में सुधार नहीं हुआ और आखिरकार मंगलवार को उन्होंने जिंदगी की जंग हार दी। साउथ फिल्म इंडस्ट्री में उनके योगदान को हमेशा याद किया जाएगा। सोशल मीडिया पर फैंस और फिल्म जगत से जुड़े कई लोग उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं और उनके काम को याद कर रहे हैं।

BRICS Summit 2026 LIVE: थोड़ी देर में शुरू होगा ब्रिक्स शिखर सम्मेलन; संयुक्त घोषणापत्र पर सहमति बनी

BRICS Summit 2026: भारत पहुंचे शी जिनपिंग; PM नरेंद्र मोदी की इथियोपिया-मलेशिया के साथ बैठक

ईरान से रिश्तें न बिगाड़े प्रधानमंत्री, मोदी-पेजेशकियान मुलाकात पर बोले प्रमोद तिवारी, कहा- चीन से समझौता नहीं

BRICS Summit: शी जिनपिंग के साथ दो प्रभावशाली नेताओं की नई दिल्ली में मौजूदगी, कौन हैं काई ची और वांग यी?

BRICS 2026: इथियोपिया ने भारतीय माइनिंग कंपनियों के लिए खोले दरवाजे, मलेशिया संग सेमीकंडक्टर पर बनी बात