तेजा सज्जा की ‘मिराय’ का धमाकेदार आगाज 
मनोरंजन

तेजा सज्जा की ‘मिराय’ का धमाकेदार आगाज, तोड़ा ‘हनुमैन’ का रिकॉर्ड, जानें ओपनिंग डे कलेक्शन

Teja Sajja Mirai Collection: तेजा सज्जा की फिल्म मिराय ने रिलीज के पहले दिन ही बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार आगाज किया और करीब 12 करोड़ रुपये की कमाई कर उनकी पिछली सुपरहिट हनुमैन का रिकॉर्ड तोड़ दिया।

सोनाली झा

Teja Sajja Film Mirai First Day Collection: तेजा सज्जा स्टारर और कार्तिक गट्टमनेनी निर्देशित फैंटेसी एडवेंचर फिल्म ‘मिराय’ ने सिनेमाघरों में दस्तक देते ही धमाल मचा दिया है। साल 2025 की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में शुमार ‘मिराय’ का दर्शकों में जबरदस्त बज था, जिसका असर बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर साफ दिखाई दिया।

ट्रेड वेबसाइट सैकनिल्क के शुरुआती अनुमानों के अनुसार, फिल्म ने रिलीज के पहले दिन करीब 12 करोड़ रुपये की शानदार ओपनिंग की है। यह आंकड़ा तेजा सज्जा के करियर के लिए ऐतिहासिक साबित हुआ है, क्योंकि इसने उनकी पिछली सुपरहिट फिल्म ‘हनु मैन’ के पहले दिन के कलेक्शन (8 करोड़ रुपये) को पीछे छोड़ दिया। शुरुआती ट्रेंड्स बताते हैं कि फिल्म का वीकेंड और भी दमदार रहने वाला है।

फिल्म की कहानी और जॉनर

‘मिराय’ एक फैंटेसी-एक्शन एडवेंचर है, जिसमें पौराणिक कथाओं और आधुनिक फैंटेसी नैरेटिव का संगम दिखाया गया है। फिल्म की कहानी एक युवा योद्धा पर आधारित है, जिसे नौ पवित्र ग्रंथों की रक्षा का काम सौंपा जाता है। कहा जाता है कि ये ग्रंथ मनुष्यों को देवताओं में बदलने की शक्ति रखते हैं। रोमांचक पटकथा और दमदार विजुअल्स ने दर्शकों को सिनेमाघरों में खींचने का काम किया है। फिल्म की ताकत है इसकी कहानी और इसे पेश करने का तरीका। आप कहीं भी कन्फ्यूज नहीं होते। एक्शन सीन बढ़िया हैं। बाकी फिल्म के विजुअल्स भी बढ़िया हैं।

राणा दग्गुबाती की सरप्राइज एंट्री

फिल्म के अंत ने सीक्वल की संभावना को और बढ़ा दिया है। क्लाइमेक्स में ‘मिराय: जैथरया’ नामक सीक्वल का ऐलान किया गया। वहीं, मिड-क्रेडिट सीन में राणा दग्गुबाती को खलनायक के रूप में पेश किया गया है। उनके किरदार को कुछ विशेष शक्तियों के साथ दिखाया गया, जिससे दर्शकों की उत्सुकता और भी बढ़ गई है। माना जा रहा है कि अगली फिल्म में राणा एक बड़े विलेन के तौर पर नजर आएंगे।

दर्शकों का रिएक्शन

फिल्म को पहले दिन दर्शकों से शानदार रिस्पॉन्स मिला। खासतौर पर विजुअल इफेक्ट्स, बैकग्राउंड स्कोर और एक्शन सीक्वेंसेस की खूब तारीफ हो रही है। आलोचकों ने भी फिल्म को एंटरटेनमेंट से भरपूर और बड़े पर्दे पर देखने लायक अनुभव बताया है। आज के दौर में इस तरह की फिल्में पसंद की जा रही हैं।

भारत-पाक सीमा के पास बड़ी साजिश नाकाम, श्रीगंगानगर में ट्रेन को उड़ाने की थी कोशिश, जांच में जुटी पुलिस

Explainer: कब-कब विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री? 10 बयानों पर हुआ विरोध, कई बार मांगनी पड़ी माफी

Diwali Trains: मुंबई-नागपुर के बीच 12 और स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, 4 नवंबर से शुरू होगी बुकिंग; जानिए शेड्यूल

राहुल ने PM मोदी को दी खुली चुनौती: बोले- डरिए मत, मंच पर आमने-सामने बैठिए; राजनाथ-समेत 4 नेताओं से की अपील

SIR: ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से नाम गायब तो भी भर सकेंगे फॉर्म-6, चुनाव आयोग ने दी बड़ी राहत