तारा सुतारिया, वीर पहाड़िया (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

तारा सुतारिया ने वीर संग कंफर्म किया रिलेशनशिप! इस पोस्ट से मिली अफवाहों को हवा

Tara Sutaria-Veer Pahariya: हाल ही में तारा सुतारिया ने सिंगर एपी ढिल्लों संग कुछ बिहाइंड द सीन तस्वीरें शेयर कीं। जिस पर वीर पहाड़िया ने कमेंट किया और तब से दोनों की डेटिंग की रूमर्स फैलने लगे हैं।

स्नेहा मौर्या

Tara Sutaria-Veer Pahariya Dating Rumors: बॉलीवुड एक्ट्रेस तारा सुतारिया अक्सर अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में छाई रहती हैं। इसी बीच वह एक बार फिर चर्चा में आई हैं, लेकिन इस बार वजह सिर्फ उनकी ग्लैमरस तस्वीरें नहीं, बल्कि उनके एक कमेंट ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है।

दरअसल, हाल ही में तारा ने पंजाबी सिंगर एपी ढिल्लों के साथ कुछ बिहाइंड द सीन तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम पर शेयर कीं, जो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही हैं और इन पर फैंस तरह-तरह के रिएक्शन भी दे रहे हैं।

एपी ढिल्लों संग नजर आईं तारा सुतारिया

सामने आई इन फोटोज में तारा सुतारिया ने थाई-हाई स्लिट वाली गोल्डन बैकलेस हॉल्टर-नेक मिनी ड्रेस पहनी हुई है और एपी ढिल्लों व्हाइट शर्ट व बो टाई में नजर आ रहे हैं। तारा ने पोस्ट के साथ एक रोमांटिक पंजाबी लाइन लिखी कि"तू ही ऐ चन्न। मेरी रात ऐ तू।"

हालांकि, एक्ट्रेस इन तस्वीरों में बेहद ग्लैमरस थीं, लेकिन असली चर्चा का विषय बना वीर पहाड़िया का कमेंट। वीर ने तारा की पोस्ट पर लिखा "माय", जिसके जवाब में तारा ने कमेंट किया "माइन"। बस इतना ही काफी था कि फैंस ने दोनों के रिलेशनशिप की अटकलें लगाना शुरू कर दिया।

कई बार एक साथ दिख चुके हैं

ये अफवाहें नई नहीं हैं। तारा और वीर पहाड़िया को इससे पहले भी कई बार एक साथ देखा गया है। दोनों को एक ही रेस्टोरेंट से अलग-अलग निकलते हुए स्पॉट किया गया था, जिससे डिनर डेट की चर्चा तेज हो गई थी। इस महीने की शुरुआत में उन्होंने एक फैशन शो में रैंप वॉक भी साथ किया, और कथित तौर पर इटली के कैप्री में छुट्टियां मनाईं। दोनों ने एक जैसी यॉट से ली गई तस्वीरें इंस्टाग्राम पर पोस्ट की थीं, जिससे डेटिंग की खबरों को और बल मिला।

एक्ट्रेस का फिल्मी करियर

वहीं, करियर की बात करें तो तारा का नया म्यूजिक वीडियो ‘थोड़ी सी दारू’ एपी ढिल्लों और श्रेया घोषाल के साथ रिलीज हो चुका है। वीडियो में उनकी केमिस्ट्री और स्टाइल को खूब पसंद किया जा रहा है। इससे पहले तारा, श्रेया के ही गाने ‘प्यार आता है’ में ईशान खट्टर के साथ नजर आई थीं।

एक्टिंग की बात करें तो तारा को आखिरी बार जियो सिनेमा की फिल्म ‘अपूर्वा’ में अभिषेक बनर्जी और राजपाल यादव के साथ देखा गया था। लेकिन अब लगता है कि उनके पर्सनल लाइफ के अपडेट्स ने एक बार फिर लोगों का ध्यान खींच लिया है।

मिर्जापुर में टला बड़ा हादसा! तीसरी रेल-लाइन के काम के दौरान धंसी मिट्टी, कई ट्रेनें डायवर्ट और कैंसिल

Kolkata Airport: DRI की बड़ी कार्रवाई, बैंकॉक जा रहे 7 यात्री गिरफ्तार; 3.51 करोड़ रुपये की विदेशी मुद्रा जब्त

हम दोनों की विचारधारा अलग, लेकिन... PM मोदी के लिए क्या लिखीं सोनिया गांधी? किताब में खोले कई सियासी राज

रक्षा प्रतिष्ठानों की बड़ी उपलब्धि: कबाड़ से ₹89.68 करोड़ की कमाई; 16,837 फाइलें हटाई

अब इस योजना से चुनावी समर में जाएगी BJP, चुनावी राज्यों में क्षेत्रवार बनाई जा रही है विशेष रणनीति