जब तक दोगलापन रहेगा तब तक खुशी नहीं मिलेगी, वायरल वीडियो पर ट्रोल हुई तान्या मित्तल 
मनोरंजन

Bigg Boss 19 में जाने से पहले प्रेमानंद महाराज से मिली थी तान्या मित्तल, देखें वीडियो

Tanya Mittal: बिग बॉस 19 में तान्या मित्तल सुर्खियों में बनी हुई हैं, लेकिन इस समय उनका प्रेमानंद महाराज से मुलाकात का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह अपने जीवन की कठिनाइयों के बारे में पूछ रही हैं।

अनिल सिंह

StartFragment

Premanand Maharaj: तान्या मित्तल बिग बॉस 19 में नजर आ रही हैं। वह अपने दिखावे की नकली जिंदगी को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। सोशल मीडिया पर उनके बड़बोलेपन की वजह से उन्हें जमकर ट्रोल किया गया। लेकिन इस समय वह एक वायरल वीडियो की वजह से लोगों के निशाने पर आ गई हैं। वायरल वीडियो में वह प्रेमानंद महाराज के आश्रम में नजर आ रही हैं।

तान्या मित्तल ने महाराज से पूछा कि उनके पास पैसा है, शोहरत है, सब कुछ है, लेकिन मन की शांति नहीं है, खुशी नहीं है। इस पर लोग उन्हें जमकर खरी-खोटी सुनाते हुए नजर आ रहे हैं यूजर्स का कहना है कि जब तक दोगलापन रहेगा तब तक खुशी नहीं मिलेगी।

प्रेमानंद महाराज के आश्रम में तान्या मित्तल

बिग बॉस 19 कंटेस्टेंट तान्या मित्तल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह प्रेमानंद महाराज के आश्रम में नजर आ रही हैं। वीडियो में सभी भक्तों ने मास्क लगाकर रखा है, मतलब साफ है वीडियो काफी पुराना है। लेकिन यहां वह प्रेमानंद महाराज से सवाल पूछ रही हैं, खूब नाम है, पैसा है, खुश दिख तो रही हूं पर भीतर से खुश नहीं हूं। इस पर प्रेमानंद महाराज जवाब देते हैं कि खुशी ऐसी चीज नहीं है जो आसानी से मिल जाए।

तान्या मित्तल के झूठ का पुलिंदों का एक और पर्दाफाश

बिग बॉस 19 में तान्या मित्तल के बड़बोलेपन की वजह से वह शो के इस सीजन की शुरुआत से ही लोगों के निशाने पर बनी हुई हैं। लोग उन्हें सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल करते हैं। उन्होंने अपने घर को लेकर शेखी बघारी थी लेकिन उनका घर भी सामने आ गया। तान्या मित्तल के झूठ का पुलिंदा रोज बिग बॉस में खुल रहा है। इसी बीच अब उनका एक और वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें वह खुद बता रही है कि उनके पास सब कुछ है लेकिन वह खुश नहीं हैं।

यूजर्स दे रहे प्रतिक्रिया

प्रेमानंद महाराज से तान्या मित्तल की हुई मुलाकात का वीडियो जैसे ही सोशल मीडिया पर वायरल हुआ लोग उस पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए नजर आए हैं। एक यूजर ने वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए लिखा है दो चेहरा रखने वालों को खुशी नहीं मिलती। दूसरे यूजर ने लिखा जब तक दोगलापन रहेगा तब तक खुशी नहीं मिलेगी। वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा महाराज के सामने भी जाकर पाखंड करते हैं लोग, इससे घटिया हरकत क्या हो सकती है? कुल मिलाकर यह कहा जा सकता है तान्या मित्तल अब भी लोगों के निशाने पर बनी हुई हैं।

Shakuntala Devi: बिना कैलकुलेटर पलक झपकते करती थीं बड़ी गणनाएं, जानिए कैसे बनीं मानव कंप्यूटर

भारत-पाक सीमा के पास बड़ी साजिश नाकाम, श्रीगंगानगर में ट्रेन को उड़ाने की थी कोशिश, जांच में जुटी पुलिस

Explainer: कब-कब विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री? 10 बयानों पर हुआ विरोध, कई बार मांगनी पड़ी माफी

Diwali Trains: मुंबई-नागपुर के बीच 12 और स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, 4 नवंबर से शुरू होगी बुकिंग; जानिए शेड्यूल

राहुल ने PM मोदी को दी खुली चुनौती: बोले- डरिए मत, मंच पर आमने-सामने बैठिए; राजनाथ-समेत 4 नेताओं से की अपील