तनुश्री दत्ता (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

'सुशांत की तरह मुझे भी मार देंगे', सदमे में तनुश्री दत्ता; किससे एक्ट्रेस को डर

Tanushree Dutta: तनुश्री दत्ता ने हाल ही में रोते हुए एक वीडियो शेयर किया था। जिसमें उन्होंने कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं और अब वो इस पूरे मामले को लेकर पुलिस स्टेशन जाएंगी और शिकायत दर्ज कराएंगी।

स्नेहा मौर्या

Tanushree Dutta Life Threat: बॉलीवुड की जानी-मानी एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता एक बार फिर से सुर्खियों में बनी हुई हैं। उन्होंने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक इमोशनल वीडियो शेयर किया था, जिसमें वह खूब रोती हुई नजर आई थीं। इस वीडियो में उन्होंने बताया कि उन्हें लगातार मानसिक रूप से परेशान किया जा रहा है।

इस खुलासे के बाद उन्होंने मीडिया में एक इंटरव्यू भी दिया, जिसमें एक्ट्रेस ने कई चौंकाने वाले आरोप लगाए हैं। तनुश्री ने बताया कि वह अब इस पूरे मामले को लेकर पुलिस स्टेशन जाएंगी और आधिकारिक शिकायत दर्ज कराएंगी। पहले उन्होंने शुक्रवार को थाने जाने की बात कही थी, लेकिन अब उन्होंने तय किया है कि वह सोमवार को अपने एडवोकेट और दोस्तों के साथ पुलिस स्टेशन जाएंगी।

पुलिस स्टेशन जाएंगी तनुश्री दत्ता

तनुश्री दत्ता का कहना है कि वह सारी घटनाओं को लिखित रूप में लेकर जाएंगी ताकि कुछ भी छूट न जाए। एक्ट्रेस ने आगे कहा कि "पिछले पांच सालों में मेरे साथ जो कुछ भी हुआ, मैं वह सब डिटेल में लिखकर पुलिस को दूंगी। मैं कुछ भूलना नहीं चाहती।" उन्होंने आगे दावा किया कि उनके खिलाफ एक लॉबी काम कर रही है, जो उन्हें मानसिक रूप से परेशान कर रही है और उनकी इमेज को नुकसान पहुंचा रही है।

तनुश्री ने यह भी बताया कि उनके घर पर काम करने वाली मेड अचानक से काम पर आना बंद कर दी। जब वजह पूछी गई तो उसने कहा कि वॉचमैन ने उसे सीढ़ियों से आने को कहा था, इसलिए वह नहीं आई। बाद में पता चला कि सुरक्षा कंपनी अचानक बदल दी गई थी, जिसकी जानकारी उन्हें पहले नहीं दी गई थी।

नाना पाटेकर पर भी लगाए थे आरोप

सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि तनुश्री ने इस पूरे मामले में नाना पाटेकर और बॉलीवुड माफिया को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा, "इसमें नाना पाटेकर की इन्वॉल्वमेंट है, लेकिन वो अकेला नहीं है। उसके पीछे पूरा बॉलीवुड माफिया और एक गिरोह काम कर रहा है।"

तनुश्री ने सुशांत सिंह राजपूत का उदाहरण देते हुए कहा कि उनके साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ था। उनके आसपास के लोगों को हटाया गया था और मानसिक तौर पर परेशान किया गया था। उन्होंने कहा, "आज मेरे साथ भी वही सब हो रहा है। ये लोग मुझे तोड़ना चाहते हैं, लेकिन मैं पीछे हटने वाली नहीं हूं।" फिलहाल तनुश्री दत्ता का यह खुलासा एक बार फिर बॉलीवुड इंडस्ट्री के काले सच को उजागर किया है।

गद्दारों को पहला जूता मैं ही मारूंगा, संजय राउत ने ज्ञानेश कुमार पर बाेला हमला, अभिजीत दिपके का किया समर्थन

Make in India के 12 साल, PM मोदी बोले- भारत में ज्यादा उत्पादन और निवेश, हर सेक्टर में आया बदलाव

ज्ञानेश कुमार ने इस्तीफा नहीं दिया तो CJP 2 अक्टूबर से मुंबई में करेगी विरोध प्रदर्शन, अभिजीत दिपके का ऐलान

हरदीप पुरी से बीएल वर्मा तक, UP राज्यसभा चुनाव के लिए 16 अक्टूबर को होगा मतदान, किसकी वापसी तय, कौन होगा बाहर?

बाबा रामदेव और बृजभूषण शरण सिंह में हुई सुलह, महंत राजकुमार दास ने कराई दोस्ती, जानिए पूरी इनसाइड स्टोरी