स्वरा भास्कर पति की वजह से फिर हुई ट्रोल, बेटी को सब धर्म की दे रही हैं तालीम 
मनोरंजन

Swara Bhasker: बेटी को सब धर्म की तालीम दे रही हैं स्वरा भास्कर, पति की वजह से फिर हुई ट्रोल

Swara Bhasker Talks Rabiya's Upbringing: स्वरा भास्कर एक बार फिर पति फहद अहमद की वजह से ट्रोल हुई है, स्वरा भास्कर ने खुलासा किया है कि वह अपनी बेटी को हर धर्म की परंपरा के साथ बड़ा कर रही हैं। 

अनिल सिंह

Swara Bhasker Talks Rabiya's Upbringing: स्वरा भास्कर फहद अहमद के साथ शादी को लेकर हमेशा ही सोशल मीडिया पर यूजर्स के निशाने पर रहती हैं। होली के दौरान स्वरा भास्कर ने पति और बेटी के साथ तस्वीर साझा की तो लोगों ने एक्ट्रेस को ट्रोल कर दिया, कहा पति ने रंग नहीं लगाया है। जबकि फहद के होली खेलते हुए काफी तस्वीरें सोशल मीडिया पर भरी पड़ी हैं। ताजा इंटरव्यू में स्वरा भास्कर ने फहद अहमद के साथ शादी को लेकर खुलकर बात की है, अपने धर्म और पति के धर्म पर भी सवालों का जवाब दिया है और बेटी की परवरिश के बारे में बताया है कि वह बेटी को सब धर्म के रिवाजों के साथ पाल रही हैं।

स्वरा भास्कर ने अपने इंटरव्यू के दौरान बताया कि मैं किसी भी चीज में अविश्वास नहीं करती, जब राबिया का जन्म हुआ, मैंने अपने पति से कहा कि चलो सभी धर्मों की रस्म निभाते हैं।  चाहे हिंदू, मुस्लिम, सिख, इसाई जो भी उसे सुरक्षित रखें हम उसे निभाएंगे। हमने सब कुछ किया। वास्तव में एक समय के बाद मैंने मजाक में कहा कि कोई इसाई रिचुअल भी है क्या।  स्वरा ने बताया कि वह बेटी की परवरिश हिंदू, मुस्लिम, सिख और इसाई सभी धर्म के रिवाजों के साथ कर रही हैं। स्वरा भास्कर ने बताया कि जब राबिया को खांसी होती है तो फहद उसके लिए प्रार्थना करते हैं, यह सभी रिवाज हमें सुकून देने के लिए बनाए गए हैं। बचपन में जब मैं खाना नहीं खाती थी तो पिता मुझे रामायण और महाभारत की कहानी सुनाते थे।

बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने साल 2023 में समाजवादी पार्टी के नेता फहद अहमद से शादी कर ली थी। 2023 सितंबर के महीने में स्वरा ने बेटी राबिया को जन्म दिया और अब वह राबिया की परवरिश में लगी हुई है। स्वरा भास्कर के काम की अगर बात करें तो वह 'तनु वेड्स मनु', 'जहां चार यार' और मीमांसा जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। हाल ही में स्वरा भास्कर ने यह खुलासा किया था कि अब उन्हें बॉलीवुड से दरकिनार कर दिया गया है। ऐसे में वह अगली किस फिल्म में नजर आएंगी यह आने वाले वक्त में पता चलेगा।

Explainer: कब-कब विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री? 10 बयानों पर हुआ विरोध, कई बार मांगनी पड़ी माफी

Diwali Trains: मुंबई-नागपुर के बीच 12 और स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, 4 नवंबर से शुरू होगी बुकिंग; जानिए शेड्यूल

राहुल ने PM मोदी को दी खुली चुनौती: बोले- डरिए मत, मंच पर आमने-सामने बैठिए; राजनाथ-समेत 4 नेताओं से की अपील

SIR: ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से नाम गायब तो भी भर सकेंगे फॉर्म-6, चुनाव आयोग ने दी बड़ी राहत

दिवाली-छठ पर यूपी-बिहार वालों को ट्रेनों में मिल सकता है कन्फर्म टिकट, रेलवे चला रहा करीब 2,000 स्पेशल ट्रेनें