Jackie Shroff: इफ्तार पार्टी में भड़के जैकी श्रॉफ, वीडियो देख यूजर्स बोले- ये उनका स्टाइल है

Jackie Shroff In Iftar Party Gets Angry: इफ्तार पार्टी में भड़के जैकी श्रॉफ को देखकर यूजर्स एक्टर के बचाव में आ गए हैं और बता रहे हैं कि यह उनका बात करने का तरीका है। वह ऐसे ही बात करते हैं।
Jackie Shroff In Iftar Party Gets Angry
इफ्तार पार्टी में भड़के जैकी श्रॉफ को देख यूजर्स बोले- ये उनका स्टाइल है
Published on: 
Updated on: 

Jackie Shroff In Iftar Party Gets Angry: बॉलीवुड के जग्गू दादा उर्फ जैकी श्रॉफ का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह गुस्से से लाल दिख रहे हैं। मौका रमजान के दौरान इफ्तार पार्टी का है, लेकिन जैकी श्रॉफ गुस्से में नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर अब इस बात को लेकर बहस छिड़ गई है कि इफ्तार पार्टी के दौरान आखिर जैकी श्रॉफ को गुस्सा किस बात पर आया था। जैकी श्रॉफ का हाव-भाव देखकर यह अंदाजा लगाना कठिन नहीं है कि वह गुस्से से भरे हुए नजर आ रहे हैं। आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला।

विरल भयानी ने नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, वीडियो में जैकी श्रॉफ बेहद गुस्से में नजर आ रहे हैं। यह वीडियो रमजान के दौरान इफ्तार पार्टी का है। मुंबई में आयोजित एक इफ्तार पार्टी में जैकी श्रॉफ मेहमान बनकर पहुंचे थे। जहां उनकी खातिरदारी तो की गई लेकिन अचानक किसी के कुछ कहने पर उन्हें गुस्सा आ गया। वीडियो में वह बेहद गुस्से में नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर जैकी श्रॉफ के गुस्से वाला यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। यूजर्स इस बात पर बहस कर रहे हैं कि आखिर जैकी श्रॉफ को इफ्तार पार्टी के दौरान इतना गुस्सा क्यों आ गया।

जैकी श्रॉफ के गुस्से वाले वीडियो को देखकर सोशल मीडिया पर बहस हो रही है, एक यूजर ने जैकी श्रॉफ के इस वीडियो पर लिखा है, यह उनके बात करने का स्टाइल है, तो वहीं दूसरे यूजर ने लिखा पूरा बॉलीवुड डरा हुआ है। एक अन्य यूजर ने लिखा है कि जैकी श्रॉफ को गुस्सा नहीं आता है, यह उनका बात करने का अंदाज है। कुल मिलाकर यह कहा जा सकता है कि जिस तरह से जैकी श्रॉफ के गुस्से वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है उनके प्रशंसक उनके बचाव में आ गए हैं, वह बता रहे हैं कि यह उनका बात करने का स्टाइल है। वीडियो में ऑडियो साफ सुनाई नहीं दे रहा है, ऐसे में यह पता नहीं चल रहा है कि बहस या गुस्सा किस विषय पर है। बस इतना सुनाई दिया है कि कल का पैदा हुआ मेरे को बोल रहा है। लेकिन बाकी के अन्य लोग वहां मामले को शांत करते हुए नजर आए इसके बाद मामला ज्यादा नहीं बढ़ा।