तीनों बार भगवान ने बचा लिया, शादी को लेकर सुष्मिता सेन ने किया खुलासा 
मनोरंजन

Sushmita Sen: 3 बार होते-होते रह गई शादी, बिन ब्याहे ही दो बेटियों को पाल रही हैं सुष्मिता सेन

Sushmita Sen: सुष्मिता सेन 49 साल की हो चुकी हैं। एक्ट्रेस की शादी नहीं हुई है, लेकिन उन्होंने खुद बताया था कि उनकी शादी तीन बार होते होते रह गई, लेकिन वह बिन ब्याहे ही दो बेटियों का पालन पोषण कर रही है।

अनिल सिंह

Sushmita Sen: सुष्मिता सेन बॉलीवुड के उन कलाकारों में शामिल हो गई हैं, जिन्हें जिंदगी में कई बार प्यार हुआ, लेकिन वह शादी के बंधन में नहीं बन सके। 49 साल की सुष्मिता सेन की शादी भले ही ना हुई हो लेकिन वह दो बेटियों को पाल रही हैं। उन्होंने दो बच्चियों को गोद लिया है। वह उनकी परवरिश में लगी हुई हैं, सुष्मिता सेन ने एक इंटरव्यू के दौरान खुद के शादी से जुड़ा दिलचस्प किस्सा साझा किया था। सुष्मिता सेन ने खुद बताया था कि एक दो बार नहीं बल्कि तीन बार उनकी शादी होते-होते रह गई है। आइए जानते हैं सुष्मिता सेन ने अपनी शादी को लेकर क्या बात की थी।

सुष्मिता सेन ने ट्विंकल खन्ना के शो में शादी पर बातचीत करते हुए बताया था कि उन्होंने शादी क्यों नहीं की? तब सुष्मिता सेन ने कहा था खुशकिस्मती से मुझे जिंदगी में बहुत ही अच्छे पुरुष मिले, लेकिन किसी के साथ भी शादी तक बात नहीं पहुंच पाई। बातचीत के दौरान सुष्मिता सेन ने आगे बताया कि मैं खुशकिस्मत हूं कि तीन बार मेरी शादी होते-होते रह गई। मतलब भगवान ने मुझे बचा लिया। सुष्मिता सेन फिलहाल रोहमन शॉल के साथ रिलेशनशिप को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। सुष्मिता पहले भी वह उन्हें डेट कर चुकी हैं। लेकिन एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने कहा था कि वो दोनों बस अच्छे दोस्त हैं।

सुष्मिता सेन ने एक नहीं बल्कि दो बच्चियों को गोद लिया है और वह दोनों की परवरिश कर रही हैं। उनका कहना है कि इस वजह से उन्हें काफी सुकून मिलता है और उनकी जिंदगी का अकेलापन भी दूर हो चुका है। सुष्मिता सेन ने पहली बच्ची को साल 2000 में गोद लिया था, सुष्मिता सेन की पहली बेटी का नाम रेने है। वहीं दूसरी बच्ची को उन्होंने साल 2010 में गोद लिया। सुष्मिता सेन की दूसरी बेटी का नाम अलीशा है। दोनों बेटियां सुष्मिता सेन के साथ सुर्खियों में बनी रहती हैं। सुष्मिता सेन का यह मानना है कि वह बिना शादी के ही अपनी बच्चियों के साथ खुशनुमा जीवन बिता रही हैं।

भारत-पाक सीमा के पास बड़ी साजिश नाकाम, श्रीगंगानगर में ट्रेन को उड़ाने की थी कोशिश, जांच में जुटी पुलिस

Explainer: कब-कब विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री? 10 बयानों पर हुआ विरोध, कई बार मांगनी पड़ी माफी

Diwali Trains: मुंबई-नागपुर के बीच 12 और स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, 4 नवंबर से शुरू होगी बुकिंग; जानिए शेड्यूल

राहुल ने PM मोदी को दी खुली चुनौती: बोले- डरिए मत, मंच पर आमने-सामने बैठिए; राजनाथ-समेत 4 नेताओं से की अपील

SIR: ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से नाम गायब तो भी भर सकेंगे फॉर्म-6, चुनाव आयोग ने दी बड़ी राहत