चारू असोपा (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

मुंबई छोड़ते ही चारू असोपा ने खरीदा नया घर, वीडियो शेयर कर दिखाई आशियाने की झलक

टीवी एक्ट्रेस चारू असोपा मुंबई छोड़ने के बाद अपनी बेटी के साथ अपने होमटाउन बीकानेर शिफ्ट हो गई हैं। जिसके बाद उन्होंने नया घर खरीद लिया है। हाल ही में वीडियो शेयर कर उन्होंने अपने आशियाने की झलक दिखाई है।

स्नेहा मौर्या

मुंबई: टीवी की जानी-मानी एक्ट्रेस और सुष्मिता सेन की एक्स भाभी चारू असोपा को आज हर कोई जानता है। हालांकि, पिछले कुछ दिनों से अपनी चारू अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर काफी सुर्खियों में रही हैं। सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अपनी जिंदगी से जुड़ी बातें अक्सर यूट्यूब व्लॉग्स के जरिए फैंस के साथ साझा करती हैं।

दरअसल, हाल ही में उन्होंने अपने फॉलोअर्स को यह चौंकाने वाला खुलासा किया था कि उन्होंने मुंबई और एक्टिंग की दुनिया को अलविदा कह दिया है। अब वह अपने होमटाउन में अपनी बेटी के साथ रह रही हैं और कपड़ों के बिजनेस में हाथ आजमा रही हैं।

चारू असोपा ने खरीदा अपना आशियाना हालांकि, चारू असोपा ने कुछ दिनों पहले अपने व्लॉग में बताया था कि मुंबई जैसे महंगे शहर में अकेले रहकर खर्च उठाना उनके लिए मुश्किल हो रहा था, जिसकी वजह से उन्होंने बड़ा फैसला लिया और शहर छोड़ दिया। अब उन्होंने एक और नई शुरुआत की है। उन्होंने अपना खुद का आशियाना खरीद लिया है। अपने लेटेस्ट व्लॉग में चारू ने नए घर की झलक दिखाई और बताया कि उन्होंने बेटी के साथ नए घर में रहना शुरू कर दिया है, हालांकि इंटीरियर वर्क अभी बाकी है।

चारू ने कहा कि अभी तक बिस्तर नहीं बना है, इसलिए वह अपनी बेटी के साथ जमीन पर गद्दे पर सो रही हैं। उन्होंने यह भी दिखाया कि कैसे वह अपने नए घर को सजाने के लिए प्लांट्स और शोपीसेज खरीद रही हैं। वीडियो में चारू को पौधों की खरीदारी करते हुए देखा जा सकता है। उन्होंने 26 पौधे खरीदे हैं और घर के एंट्री गेट के पास बुद्धा शोपीस लगाया है। इन तैयारियों में उनकी बेटी भी काफी एक्साइटेड नजर आईं।

यूजर्स ने उठाए सवाल 

हालांकि, सोशल मीडिया पर कुछ यूजर्स चारू को ट्रोल भी कर रहे हैं। लोगों ने सवाल उठाया है कि कुछ समय पहले तक वह आर्थिक तंगी की बात कर रही थीं और अब उन्होंने नया घर खरीद लिया और शॉपिंग भी कर रही हैं। इन बातों पर चारू ने कोई सीधा जवाब नहीं दिया, लेकिन उनके व्लॉग्स से साफ है कि वह अब एक नई शुरुआत के साथ आगे बढ़ने की कोशिश कर रही हैं।

UPSC Centenary: PM नरेंद्र मोदी ने जारी किया स्मारक डाक टिकट-सिक्का, कैप्टन स्मित की बहादुरी का किया जिक्र

कौन हैं कैप्टन स्मित मच्छार? कभी परिवार के टेक्सटाइल बिजनेस में बनाने वाले थे करियर, सब छोड़कर बन गए पायलट

फॉर्म 6 के बाद अब फॉर्म 7 पर रार! SIR पर कांग्रेस नेताओं का ताबड़तोड़ प्रहार, क्या बोल गए डीके शिवकुमार ?

Captain Smit Machchhar: PM नरेंद्र मोदी ने कैप्टन स्मित की बहादुरी को सराहा, पत्नी और माता-पिता से की बात

नीतीश पर CWC में बहस पर सोनिया गांधी की दो टूक, 9 साल बाद लौटेंगे शंकरसिंह वाघेला? कांग्रेस में सियासत तेज