Charu Asopa: सुष्मिता सेन की एक्स भाभी चारू असोपा ने छोड़ा मुंबई, अब एक्स पति Rajeev Sen ने किया रिएक्ट, जानें क्या बोल गए एक्टर

सुष्मिता सेन की एक्स भाभी और अभिनेत्री चारु असोपा अपनी बेटी जियाना के साथ अपने होम टाउन शिफ्ट हो गई हैं। अब हाल ही में उनके पति राजीव सेन ने पत्नी के बयान पर निराशा व्यक्त की है। साथ ही कहा कि वो बेटी से मिल नहीं पाए।
Charu Asopa and Rajiv Sen
चारू असोपा, राजीव सेन (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Updated on

मुंबई: सुष्मिता सेन की एक्स भाभी और टीवी एक्ट्रेस चारु असोपा को हर कोई जानता है। लेकिन इन दिनों उनकी हालत ठीक नहीं चल रही हैं। इसी वजह से वह अपनी बेटी जियाना के साथ मुंबई छोड़कर अपने होमटाउन बीकानेर, राजस्थान में शिफ्ट हो गई हैं। हाल ही में चारु का ऑनलाइन सलवार कमीज और साड़ियां बेचने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया, जिस पर मिले-जुले रिएक्शन आए। जहां एक तरफ कई लोगों ने उन्हें सपोर्ट किया तो कुछ लोगों ने उनकी फाइनेंशियल कंडीशन पर सवाल भी उठाए।

ऐसे में अब चारु असोपा के एक्स-पति और सुष्मिता सेन के भाई राजीव सेन ने पत्नी चारू असोपा के बयान पर निराशा व्यक्त की है। राजीव ने बताया कि वो जनवरी से अपनी बेटी से मिल नहीं पाए हैं और फोन करके पूछने पर उन्हें इसका जवाब नहीं दिया जाता है।

दरअसल, एक्ट्रेस का कहना है कि मुंबई में अकेले रहना उनके लिए काफी मुश्किल हो रहा था और वो बेटी को अकेले मेड के साथ घर में नहीं छोड़ना चाहती जब वो शूटिंग में बिजी हों। वहीं जब एक्ट्रेस से पूछा गया कि क्या उन्होंने अपने पूर्व पति राजीव सेन को इस बारे में बताया है। इस पर चारू ने कहा, "वह कभी भी अपनी बेटी से मिलने बीकानेर आ सकते हैं। मुंबई छोड़ने से पहले मैंने उन्हें एक मैसेज भेजकर अपनी योजना के बारे में बताया।"

वहीं जब राजीव सेन से इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने इस बात पर अपनी निराशा जताई। हिन्दुस्तान टाइम्स से उन्होंने कहा,"चारू ने मेरी बेटी को मुझसे दूर रखने की कला में महारत हासिल कर ली है। लेकिन मुझे जियाना के लिए वाकई बुरा लगता है क्योंकि वह ही हार रही है। पिछली बार मैं जियाना से इसी जनवरी में मिला था। मुझे यकीन है कि वह मुझे उतना ही याद कर रही होगी जितना मैं उसे याद कर रहा हूं।

जब मैं काम के लिए दिल्ली में था, तो मैंने चारू को फोन करके पूछा कि क्या मैं जियाना से मिलने बीकानेर आ सकता हूं, लेकिन मुझे कोई जवाब नहीं मिला। अब वह सभी से कह रही है कि उसका (राजीव) बीकानेर आने का स्वागत है और उसे बच्चे से मिलने का पूरा अधिकार है। मुझे नहीं लगता कि मेरे पास कोई अधिकार है, दुख की बात है। खासकर जब मैंने प्रयास किया और बदले में चुप्पी मिली। मैं और क्या कर सकता हूं?"

यह पूछे जाने पर कि क्या उन्हें चारु के ऑनलाइन कपड़ों के बिजनेस के बारे में पता है? इस पर राजीव ने जवाब दिया कि उन्हें खुशी है कि वह कड़ी मेहनत कर रही है और कमाने की कोशिश कर रही है। हालांकि उन्होंने चारू के फाइनेंशियल स्टेटस पर सवाल उठाए। राजीव ने कहा,"वह अपने भाई और उसकी पत्नी के साथ एक क्रूज यात्रा का खर्च उठा सकती थी जोकि बहुत महंगा है। उसने सभी के टिकट की पेमेंट की थी। इसमें फाइनेंशियल स्ट्रगल कहां से आता है?"

Navbharat Live
navbharatlive.com