एक्टर सूर्या  (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
मनोरंजन

'करुप्पु' और 'विश्वनाथ एंड संस' को पछाड़ आगे निकली सूर्या की 'सीन', पहले दिन छापे 19 करोड़

Scene Collection Day 1: साउथ के सुपरस्टार सूर्या की फिल्म 'सीन' ने रिलीज के पहले ही दिन शानदार कलेक्शन कर बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया है और पिछले सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं।

यति सिंह

Highlights

  • सूर्या की फिल्म 'सीन' ने पहले दिन भारत में 19.15 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया।

  • दुनियाभर में फिल्म 'सीन' का पहले दिन का ग्रॉस कलेक्शन 34.25 करोड़ रुपये रहा।

  • 'करुप्पु' और 'विश्वनाथ एंड संस' की ओपनिंग का रिकॉर्ड पीछे छूटा।

  • फिल्म 'सीन' में सूर्या के साथ नाजरिया नाजिम और नसलेन भी नजर आए।

Suriya Scene Box Office Collection: तमिल सिनेमा के पॉपुलर एक्टर सूर्या एक बार फिर अपनी जबरदस्त मौजूदगी दर्ज कराने में कामयाब रहे हैं। उनकी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'सीन' ने बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार शुरुआत करते हुए साबित कर दिया है कि उनका स्टारडम आज भी उतना ही मजबूत है।

मलयालम सिनेमा के फेमस डायरेक्टर जीतू माधवन के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म को रिलीज के साथ ही दर्शकों और समीक्षकों से काफी पॉजिटिव रिएक्शन मिल रहे है।

बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन ही शानदार कलेक्शन

फिल्म 'सीन' ने अपनी रिलीज के पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर करीब 19 करोड़ रुपये से ज्यादा का शानदार कलेक्शन किया है। खबरों के अनुसार इस कलेक्शन का एक बड़ा हिस्सा इसके तमिल संस्करण से आया है, जबकि डब संस्करण ने भी ठीकठाक प्रदर्शन किया है।

दुनियाभर में फिल्म 'सीन' का पहले दिन का ग्रॉस कलेक्शन 34.25 करोड़ रहा। त्योहार के इस खास माहौल में थियेटर्स तक पहुंचे दर्शकों की भीड़ ने यह साफ कर दिया कि यह फिल्म लोगों को काफी पसंद आ रही है। घरेलू बाजार के अलावा विदेशों में भी इस फिल्म ने अच्छा खासा कलेक्शन किया है।

पिछली फिल्मों के ओपनिंग रिकॉर्ड पीछे छूटे

यह देखना बेहद दिलचस्प है कि फिल्म 'सीन' ने इस साल रिलीज हुई सूर्या की पिछली फिल्मों जैसे 'करुप्पु' और 'विश्वनाथ एंड संस' की ओपनिंग के आंकड़ों को पीछे छोड़ दिया है। एक्टर के फैंस के लिए यह किसी बड़ी उपलब्धि से कम नहीं है, क्योंकि उनकी पिछली फिल्में भी बॉक्स ऑफिस पर सफल रही थीं।

हालांकि यह फिल्म एक्टर रजनीकांत की 'जेलर 2' और थलपति विजय की 'जन नायकन' की विशाल ओपनिंग को पार करने में सफल नहीं हो पाई, फिर भी इसने अपनी मजबूत पकड़ बनाए रखी है।

पुलिस ऑफिसर की रहस्यमयी और रोमांचक कहानी

फिल्म 'सीन' की कहानी की बात करें तो इसमें सूर्या ने एक पुलिस वाले का किरदार निभाया है, जिसे एक सुलझ चुके पुराने मामले को दोबारा खंगालना पड़ता है। जब उसका एक राज गलती से सबके सामने आ जाता है, तब उसे एक खतरनाक कॉन्ट्रैक्ट किलर के पीछे भागना पड़ता है।

इसके बाद बड़े पर्दे पर जो चूहे-बिल्ली का खेल शुरू होता है, वह दर्शकों को अपनी सीटों से बांधे रखता है। फिल्म में नाज़रिया नाज़िम और नसलेन जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं, जिनकी एक्टिंग कहानी में जान डालता है।

डायरेक्टर की तमिल सिनेमा में धमाकेदार शुरुआत

सुपरस्टार सूर्या की फिल्म 'सीन' और की नहीं बल्कि जाने-माने डायरेक्टर जीतू माधवन की तमिल सिनेमा में पहली फिल्म है। अपनी पहली ही तमिल फिल्म से उन्होंने यह साबित कर दिया है कि वह कहानी कहने के हुनर में माहिर हैं।

फिल्म का म्यूजिक सुशिन श्याम ने तैयार किया है, जो सीन के रोमांच को और बढ़ा देता है। अब सबकी नजरें इस बात पर टिकी हैं कि यह फिल्म अपने पहले वीकेंड में कैसा प्रदर्शन करती है।

तेल कंपनियों ने E20 ईंधन की गुणवत्ता मानकों की पुष्टि की, कर्नाटक सरकार के दावों को लेकर उठाए सवाल

अभिषेक बनर्जी के जन्मदिन पर आधी रात को हंगामा, कालीघाट आवास के बाहर TMC-BJP समर्थकों में झड़प, कई घायल

Weather Update: दक्षिण भारत में भारी बारिश की चेतावनी, 50 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, जानें दिल्ली का मौसम

वोटर लिस्ट से कट गया नाम? दिल्ली-महाराष्ट्र समेत 7 राज्यों में चुनाव आयोग ने दिया दोबारा जुड़वाने का मौका

UP-बिहार जाने वाली ट्रेनों में बढ़ी भीड़, रेलवे को चलानी होंगी और स्पेशल ट्रेनें; उधना से चलेगी जनरल ट्रेन