आम्रपाली दुबे को शादी में नहीं दिलचस्पी, मां बनने की चाह, इन एक्ट्रेसेस ने भी गोद लेकर बदली बच्चों की जिंदगी

Bollywood Actresses Who Adopted Children:आम्रपाली दुबे इन दिनों अपने बयान को लेकर चर्चाओं में हैं। उन्होंने अपनी शादी को लेकर खुलकर बात की, कहा कि वह शादी नहीं करना चाहतीं, लेकिन मां बनना चाहती हैं।
Bollywood Actresses Who Adopted Children
आम्रपाली दुबे(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Updated on: 
Bollywood Actresses Who Adopted Children
पूर्व मिस यूनिवर्स और एक्ट्रेस सुष्मिता सेन का नाम इस मामले में सबसे पहले आता है। उन्होंने साल 2000 में सिर्फ 24 साल की उम्र में रेनी को गोद लिया था। इसके बाद साल 2010 में उन्होंने अपनी दूसरी बेटी अलीशा को भी गोद लिया। (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Bollywood Actresses Who Adopted Children
बॉलीवुड एक्ट्रेस रवीना टंडन ने महज 21 साल की उम्र में 2 बच्चियों को गोद लेकर सभी को हैरान कर दिया था। साल 1995 में रवीना ने पूजा और छाया को अपनाया था। उस समय रवीना की शादी भी नहीं हुई थी। उन्होंने दोनों बच्चियों की परवरिश अकेले की।(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Bollywood Actresses Who Adopted Children
टीवी की फेमस एक्ट्रेस साक्षी तंवर ने भी शादी के बिना मां बनने का फैसला लिया था। साल 2018 में 45 साल की उम्र में उन्होंने 9 महीने की बच्ची को गोद लिया, जिसका नाम दित्या रखा। साक्षी ने अपनी बेटी की परवरिश अकेले करने का फैसला किया। (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Bollywood Actresses Who Adopted Children
एक्ट्रेस सनी लियोनी और उनके पति डेनियल वेबर ने साल 2017 में महाराष्ट्र के लातूर से निशा कौर वेबर को गोद लिया था। उस समय निशा करीब 21 महीने की थीं। इसके बाद इस जोड़े के घर सरोगेसी के जरिए जुड़वां बेटों का जन्म हुआ। (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Bollywood Actresses Who Adopted Children
टीवी एक्ट्रेस और होस्ट मंदिरा बेदी ने अपने पति राज कौशल के साथ मिलकर साल 2020 में 4 साल की बच्ची तारा को गोद लिया था। उस समय उनके परिवार में पहले से एक बेटा वीर था। मंदिरा और राज लंबे समय से बेटी को गोद लेना चाहते थे। (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Bollywood Actresses Who Adopted Children
किसी ने अकेले मां बनने का फैसला किया, तो किसी ने अपने जीवनसाथी के साथ मिलकर बच्चे को गोद लिया। आम्रपाली दुबे का बयान भी इसी चर्चा को एक बार फिर सामने लेकर आया है कि मां बनने की इच्छा और शादी का फैसला किसी महिला की लाइफ में अलग-अलग हो सकते हैं।(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)

संबंधित खबरें

No stories found.