सूर्या की 3 फिल्मों को नाजरिया नाजिम ने कर दिया था रिजेक्ट, चौथी बार में बनी बात, एक्टर ने की जमकर तारीफ

Nazriya Nazim Film Scene: सूर्या ने खुलासा किया कि नाजरिया नाजिम ने उनकी तीन फिल्मों के ऑफर ठुकरा दिए थे। चौथी बार में दोनों की जोड़ी बनी। फिल्म 'सीन' 6 नवंबर को दिवाली के मौके पर रिलीज होगी।
Nazriya Nazim Rejected Suriya Films
नाजरिया नाजिम और सूर्या(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • सूर्या ने खुलासा किया कि नाजरिया नाजिम ने उनकी तीन फिल्मों के ऑफर ठुकरा दिए थे।

  • चौथी बार ऑफर मिलने पर नाजरिया ने सूर्या के साथ काम करने के लिए हामी भरी।

  • सूर्या ने नाजरिया के आत्मविश्वास और करियर को लेकर उनकी स्पष्ट सोच की तारीफ की।

Nazriya Nazim Rejected Suriya Films: साउथ सिनेमा के सुपरस्टार सूर्या इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'सीन' को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म में उनके साथ अभिनेत्री नाजरिया नाजिम नजर आने वाली हैं। दोनों पहली बार पर्दे पर साथ दिखाई देंगे। फिल्म के प्रमोशन के दौरान सूर्या ने नाजरिया को लेकर एक ऐसा खुलासा किया, जिसने फैंस का ध्यान खींच लिया है।

सूर्या ने बताया कि वह काफी समय से नाजरिया के साथ काम करना चाहते थे, लेकिन एक्ट्रेस ने उनकी तीन फिल्मों के ऑफर ठुकरा दिए थे। आखिरकार चौथी बार में दोनों साथ काम करने के लिए तैयार हुए। हैदराबाद में फिल्म के प्रमोशनल इवेंट के दौरान सूर्या ने बताया कि वह हमेशा से नाजरिया नाजिम के साथ स्क्रीन शेयर करना चाहते थे।

सूर्या की तीन फिल्मों को नाजरिया ने किया था मना

एक्टर सूर्या ने कहा कि इससे पहले भी तीन फिल्मों के लिए एक्ट्रेस से संपर्क किया गया था, लेकिन उन्होंने हर बार ऑफर ठुकरा दिया। चौथी कोशिश में नाजरिया ने फिल्म के लिए हामी भरी। सूर्या ने नाजरिया के फैसलों की तारीफ करते हुए कहा कि वह उनके आत्मविश्वास, स्पष्ट सोच और अभिनय के प्रति नजरिए का सम्मान करते हैं। एक्टर के मुताबिक, नाजरिया ने पिछले करीब 12 सालों में तमिल फिल्मों के कई ऑफर भी ठुकराए हैं।

Nazriya Nazim Rejected Suriya Films
इमरान हाशमी ने पकड़ी हॉरर की राह, 'राज' के बार पर्दे पर दिखेगा 'रूह' का खौफ, जानें फिल्म की कहानी

सीन को बताया मर्डर मिस्ट्री थ्रिलर

सूर्या ने फिल्म की कहानी और अपनी टीम के बारे में भी बात की। उन्होंने बताया कि 'सीन' एक मर्डर मिस्ट्री थ्रिलर है, जिसमें कॉमेडी का भी तड़का देखने को मिलेगा। फिल्म में कई प्रतिभाशाली कलाकारों के साथ नए चेहरे भी नजर आएंगे। एक्टर ने अपनी टीम की तारीफ करते हुए कहा कि इस फिल्म में कोई एक शख्स नहीं, बल्कि सभी मिलकर एक टीम की तरह काम कर रहे हैं।

एक्टर ने पूरी टीम को एक परिवार बताया और कहा कि वह हमेशा उनके साथ खड़े रहेंगे। सूर्या ने यह भी बताया कि इस साल यह उनका तीसरा प्रमोशनल इवेंट है और वह इस फिल्म का हिस्सा बनकर काफी खुश हैं।

Nazriya Nazim Rejected Suriya Films
O Mysaa Re Song: हाथों में गुस्सा, आंखों में आग और कदमों में तांडव, 'मैसा' के गाने में छाईं रश्मिका मंदाना

12 साल बाद तमिल सिनेमा में वापसी करेंगी नाजरिया

नाजरिया नाजिम की बात करें तो वह करीब 12 साल बाद तमिल सिनेमा में वापसी कर रही हैं। शादी के बाद उन्होंने तमिल फिल्मों से दूरी बना ली थी और मलयालम प्रोजेक्ट्स में काम करती रहीं। अब 'सीन' के जरिए वह एक बार फिर तमिल दर्शकों के बीच आने वाली हैं।

फिल्म में नाजरिया और सूर्या के अलावा नस्लेन भी अहम भूमिका में नजर आएंगे। वह फिल्म में नेगेटिव किरदार निभा रहे हैं। इससे पहले उन्हें फिल्म 'प्रेमलु' में उनके अभिनय के लिए काफी पसंद किया गया था। जितु माधवन के निर्देशन में बनी 'सीन' दिवाली के मौके पर 6 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।