सूर्या और ममिता बैजू (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
मनोरंजन

सूर्या की विश्वनाथ एंड संस ने रिलीज के कुछ घंटों में मचाया तहलका, 6 बजे तक इन 5 फिल्मों का रिकॉर्ड किया ध्वस्त

Viswanath And Sons Collection: सूर्या की फिल्म ‘विश्वनाथ एंड संस’ 14 अगस्त को रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। सैकनिल्क के मुताबिक फिल्म ने शाम 6 बजे तक 5.43 करोड़ रुपये कमाए।

सोनाली झा

Suriya Film Viswanath And Sons Collection: तमिल सुपरस्टार सूर्या की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘विश्वनाथ एंड संस’ 14 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म को दर्शकों और समीक्षकों से शुरुआती तौर पर सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है। पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ का असर भी बॉक्स ऑफिस पर दिखाई दे रहा है। फिल्म तमिल और तेलुगू भाषाओं में रिलीज हुई है और रिलीज के कुछ ही घंटों में कई फिल्मों के पहले दिन के कलेक्शन को पीछे छोड़ चुकी है।

सैकनिल्क के शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक, ‘विश्वनाथ एंड संस’ ने शाम 6 बजे तक भारत में 5.43 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया था। इस दौरान फिल्म को करीब 3,450 शोज मिले और इसकी ऑक्यूपेंसी 31.6 प्रतिशत रही। तमिल वर्जन ने 3.03 करोड़ रुपये, जबकि तेलुगू वर्जन ने 2.40 करोड़ रुपये की कमाई की। इससे पहले शाम 4 बजे तक फिल्म का कलेक्शन 4.58 करोड़ रुपये पहुंच गया था। उस वक्त फिल्म को 2,765 शोज मिले थे और ऑक्यूपेंसी 32.8 प्रतिशत थी। तमिल वर्जन ने 2.62 करोड़ और तेलुगू वर्जन ने 1.96 करोड़ रुपये कमाए थे।

इन 5 फिल्मों को छोड़ा पीछे

फिल्म ने शाम तक ही ‘गट्टा कुश्ती 2’, ‘डीसी’, ‘ब्लास्ट’, ‘कॉन सिटी’ और ‘परिमाला एंड को’ जैसी फिल्मों के पहले दिन के कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया। ‘गट्टा कुश्ती 2’ ने पहले दिन 2.70 करोड़ रुपये, ‘डीसी’ ने 4.40 करोड़ रुपये, ‘ब्लास्ट’ ने 1.25 करोड़ रुपये, ‘कॉन सिटी’ ने 75 लाख रुपये और ‘परिमाला एंड को’ ने 1.60 करोड़ रुपये कमाए थे।

विश्वनाथ एंड संस की कहानी

वेंकी एटलुरी के निर्देशन में बनी फिल्म में सूर्या संजय विश्वनाथ के किरदार में नजर आ रहे हैं। वह 40 साल के एक अमीर शख्स और इंटरनेशनल ओलंपिक पिस्टल व क्लासिकल शूटर की भूमिका निभा रहे हैं। कहानी में उनके बेटे अभय को गंभीर बीमारी हो जाती है और उसे बोन मैरो ट्रांसप्लांट की जरूरत पड़ती है। इसके बाद कहानी में कई ट्विस्ट और टर्न आते हैं। फिल्म में सूर्या के साथ ममिता बैजू, रवीना टंडन, राधिका सरथकुमार और योगी बाबू भी अहम भूमिकाओं में हैं। शुरुआती कलेक्शन को देखते हुए फिल्म से वीकेंड पर भी अच्छी कमाई की उम्मीद की जा रही है।

उमर खालिद और शरजील इमाम को फिर झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने जमानत अर्जी की खारिज

लालू परिवार की बढ़ीं मुश्किलें! ट्रांसफर के बाद नए जज प्रशांत कुमार करेंगे लैंड फॉर जॉब मामले की सुनवाई

विवाद के बाद ECI ने फॉर्म 6 में किया बदलाव, SIR से जुड़ा Annexure-D को हटाया; लेकिन इन राज्यों में रहेगा जारी

INDIA Bloc Meeting: EVM से बैलेट पेपर तक, राहुल के सारे सबूत गए बेकार, अब खरगे ने रखीं चुनाव सुधार की 6 मांगें

भारत में आएं और निवेश करें...अमेरिकी मैन्युफैक्चरर्स से बोले मंत्री पीयूष गोयल, SME पार्टनरशिप का दिया न्योता