यश की टॉक्सिक पर सेंसर बोर्ड का बड़ा फैसला, बिना एक भी कट के मिला A सर्टिफिकेट, इतना होगा रन टाइम

Yash Toxic Runtime: यश की मोस्ट अवेटेड फिल्म टॉक्सिक को सेंसर बोर्ड से A सर्टिफिकेट मिला है। रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म के कन्नड़ वर्जन में कोई कट नहीं लगाया गया। इसका रन टाइम करीब 3 घंटे 14 मिनट है।
Yash Toxic Runtime And CBFC Certificate
यश की टॉक्सिक(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Yash Film Toxic CBFC Certificate: साउथ सुपरस्टार यश की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘टॉक्सिक’ लंबे इंतजार के बाद अब सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है। फिल्म 26 अगस्त को रिलीज होने वाली है। यश इन दिनों फिल्म के प्रमोशन में व्यस्त हैं। फिल्म में उनके साथ कियारा आडवाणी, नयनतारा, तारा सुतारिया और हुमा कुरैशी जैसे कलाकार भी नजर आएंगे। इसी बीच फिल्म के सेंसर सर्टिफिकेशन और रन टाइम को लेकर अहम जानकारी सामने आई है।

ऑफिशियल सेंसर सर्टिफिकेट का हवाला देने वाली रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म के कन्नड़ वर्जन को सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) से A सर्टिफिकेट मिला है। बताया जा रहा है कि CBFC के बेंगलुरु रीजनल ऑफिस ने 13 अगस्त को फिल्म को सर्टिफिकेट जारी किया। खास बात यह है कि फिल्म में किसी तरह के कट की सिफारिश नहीं की गई है। ‘टॉक्सिक’ का रन टाइम 194 मिनट और 12 सेकंड है। यानी फिल्म करीब 3 घंटे 14 मिनट लंबी होगी।

ऐसी है फिल्म की स्टार कास्ट

‘टॉक्सिक’ का निर्देशन गीतू मोहनदास ने किया है, जबकि इसे वेंकेट के. नारायण ने KVN प्रोडक्शन के बैनर तले प्रोड्यूस किया है। यश भी फिल्म के को-प्रोड्यूसर हैं। फिल्म को कन्नड़ और अंग्रेजी में शूट किया गया है, जबकि हिंदी, तमिल, तेलुगू और मलयालम भाषाओं में डब किया गया है। फिल्म में यश लीड रोल में हैं। उनके अलावा नयनतारा, कियारा आडवाणी, तारा सुतारिया, हुमा कुरैशी, रुक्मिणी वसंत और अक्षय ओबेरॉय अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे।

ट्रेलर में दिखा गैंगस्टर का अंदाज

फिल्म का ट्रेलर पहले ही रिलीज हो चुका है और इसे दर्शकों की मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली है। कहानी एक गैंगस्टर के इर्द-गिर्द घूमती नजर आती है। ट्रेलर में एक्शन और हिंसा की झलक देखने को मिली है। यश के डबल रोल में होने की चर्चाएं भी हैं। वहीं कियारा आडवाणी के बोल्ड अंदाज और यश के साथ उनकी केमिस्ट्री ने भी ध्यान खींचा।

Yash Toxic Runtime And CBFC Certificate
अजय देवगन की प्रॉपर्टी से होगी करोड़ों की कमाई, 5 साल की लीज में मिलेंगे 10.61 करोड़ रुपये, हर साल बढ़ेगा रेंट

पहले टल गई थी रिलीज

‘टॉक्सिक’ पहले मार्च में रिलीज होने वाली थी, लेकिन बाद में इसकी रिलीज टाल दी गई। यश ने फिल्म को जल्दबाजी में रिलीज करने के बजाय इसे पूरा समय देने की बात कही थी। अब लंबे इंतजार के बाद फिल्म 26 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। वर्कफ्रंट की बात करें तो ‘टॉक्सिक’ के अलावा यश नितेश तिवारी की ‘रामायण’ में रावण की भूमिका में नजर आएंगे। इस फिल्म को लेकर भी दर्शकों के बीच काफी उत्सुकता है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com